• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस पर हमला करने वाला एनकाउंटर में अरेस्ट, मुठभेड़ में कांस्टेबल शहीद

Writer D by Writer D
26/05/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
Half encounter of Qadir who attacked police

Half encounter of Qadir who attacked police

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस ने नाहल गांव के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर कादिर (Qadir) को एनकाउंटर (Encounter) में अरेस्ट कर लिया है। इसी कादिर को पकड़ने के लिए रविवार को नोएडा पुलिस ने गाजियाबाद में दबिश दी थी। इस दौरान कादिर के साथियों ने पुलिस टीम पर पथराव और फायरिंग करते हुए उसे छुड़ा लिया था। इन बदमाशों की फायरिंग में नोएडा पुलिस के कांस्टेबल सौरभ देशवाल को गोली लगी थी, जिनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने इस संबंध में कादिर समेत करीब दर्जन भर बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

गाजियाबाद में मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव का रहने वाला बदमाश कादिर पुत्र खुर्शीद महज 23 साल का है। इसी उम्र में इसके खिलाफ गाजियाबाद और नोएडा समेत कई अन्य जिलों में 24 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गैंगस्टर एक्ट के अलावा लूटपाट, मारपीट, हत्या का प्रयास और गोतस्करी के मामले शामिल हैं। गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक कादिर के खिलाफ नोएडा के फेज तीन थाने में भी मुकदमे दर्ज हैं।

इसी मुकदमे में नोएडा पुलिस रविवार की रात उसकी तलाश में गाजियाबाद पहुंची थी। नोएडा पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को उसके घर से दबोच भी लिया था, लेकिन पुलिस को वहां से निकलने से पहले ही कादिर के साथियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इस घटना में नोएडा पुलिस के कांस्टेबल सौरभ देशवाल की मौत हो गई। इस संबंध में गाजियाबाद की मसूरी थाना पुलिस ने इन बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक नोएडा पुलिस की सूचना पर उसी समय हरकत में आई पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर कादिर की घेराबंदी की। इस दौरान कादिर ने पुलिस से बचने के लिए एक बार फिर पुलिस पार्टी पर फायरिंग किया, लेकिन इस बार पुलिस पहले से अलर्ट थी। ऐसे में आमने सामने की फायरिंग में पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारकर दबोच लिया। डीसीपी ग्रामीण के मुताबिक इस बदमाश को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद इस बदमाश को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस बीच पुलिस बदमाश से पूछताछ भी कर रही है। अब पुलिस इसके साथियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। उधर, मसूरी पुलिस ने आरोपी के गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी है। एसएचओ मसूरी के मुताबिक आरोपी के सभी साथी अभी फरार हैं। उनकी तलाश कराई जा रही है।

Tags: encounterGaziabad News
Previous Post

सोमवती अमावस्या पर करें ये उपाय, खुशियों के साथ बनेंगे धन लाभ के योग

Next Post

मंदाकिनी नदी की सफाई में उतरे राज्य मंत्री असंतुलित होकर गिरे, हाथ में फ्रैक्चर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Nobel Chemistry 2026: रसायन विज्ञान का नोबेल हेनरी कागन-केन्सो सोई को, दवाओं के निर्माण में अहम खोज

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कभी यूपी में अराजकता के तांडव की दिखती थी डरावनी तस्वीर, अब माफिया मिट्टी में मिल गएः सीएम योगी

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरे पति आज होते तो बहुत खुश होते… शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं पत्नी, मंच पर छलके आंसू

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार तेजी से बना रही सुरक्षित और सुविधाजनक पिंक टॉयलेट

07/10/2026
Main Slider

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : सीएम योगी

07/10/2026
Next Post
Jal Shakti Ramkesh Nishad

मंदाकिनी नदी की सफाई में उतरे राज्य मंत्री असंतुलित होकर गिरे, हाथ में फ्रैक्चर

यह भी पढ़ें

PM Modi

‘ईज ऑफ लिविंग’ को आगे बढ़ाने के लिए भारत प्रौद्योगिकी को देता है महत्व: पीएम मोदी

17/02/2023
Shot

अज्ञात बदमाशों ने घर पर चढ़कर बैंक कर्मी को मारी गोली

30/07/2022
UP Board

RSMSSB ने APRO का रिजल्ट किया घोषित, ऐसे करें चेक

15/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version