• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

15 महीने से चल रही जंग होगी बंद… हमास-इजरायल में सीजफायर पर सहमति

Writer D by Writer D
16/01/2025
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Hamas-Israel agree on ceasefire

Hamas-Israel agree on ceasefire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जंग की आग में झुलस रहे मिडिल ईस्ट से राहत भरी खबर आई है। गाजा में सीजफायर (Ceasefire) को लेकर इजरायल और हमास में सहमति बन गई है। यह सीजफायर 19 जनवरी से प्रभावी होगा। दोनों के बीच के समझौते के बाद 15 महीनों से चल रही जंग अब अस्थाई तौर पर थमने जा रही है।

यह डील मिस्र, कतर और अमेरिका की मध्यस्थता के जरिए हुई है। हमास की ओर से शेयर किए गए डॉक्यूमेंट के मुताबिक, यह सीजफायर रविवार से प्रभावी होगा। सीजफायर तीन चरणों में होगा। पहले चरण के तहत हमास 33 इजरायली बंधकों को रिहा करेगा जबकि इजरायल भी फिलिस्तीनी बंधकों को रिहा करेगा। यह सीजफायर 42 दिनों का होगा।

इजरायल और हमास सीजफायर (Ceasefire) 

सीजफायर (Ceasefire) के पहले ही दिन रविवार को तीन महिला इजरायली बंधकों को रिहा किया जाएगा। सीजफायर शुरू होने के सातवें दिन हमास चार और इजरायली बंधक रिहा करेगा। इस तरह हमास हर सात दिन पर इजरायल के तीन बंधकों को रिहा करेगा।

सीजफायर के छठे हफ्ते में हमास बाकी बचे बंधकों को भी रिहा करेगा। इसके बदले में इजरायल अपनी जेलों में बंद फिलीस्तीन के कैदियों को रिहा करेगा। जिन-जिन फिलीस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाना है, उसकी लिस्ट हमास ने नेतन्याहू सरकार को सौंप दी है।

सीजफायर (Ceasefire) के दूसरे चरण के तहत दोनों ओर से सैन्य ऑपरेशन को स्थाई तौर पर रोक दिया जाएगा। इसके साथ ही गाजापट्टी से इजरायली फौजों को पूरी तरह से वापस बुला लिया जाएगा। तीसरे चरण के तहत दोनों ओर के मृत नागरिकों के शवों को एक दूसरे को सौंपा जाएगा।

हिंडनबर्ग रिसर्च कर रहा अपना शटर डाउन, अडानी ग्रुप पर लगाएँ थे आरोप

इस सीजफायर (Ceasefire) के बाद व्हाइट हाउस ने कहा कि मिस्र और कतर के साथ अमेरिका द्वारा कई महीनों की कूटनीति के बाद इजरायल और हमास युद्धविराम और बंधक समझौते पर पहुंच गए हैं। यह समझौता गाजा में लड़ाई को रोक देगा, फिलिस्तीनी नागरिकों को बहुत जरूरी मानवीय सहायता प्रदान करेगा और 15 महीने से अधिक समय तक कैद में रहने के बाद बंधकों को उनके परिवारों से फिर से मिलाएगा।

बता दें कि इजरायल और हमास के बीच ये युद्ध 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुआ था, जब हमास के लड़ाकों ने दक्षिणी इजरायल पर हमला कर 1200 लोगों की हत्या कर दी थी और 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया था। इसके जवाब में इजरायल ने हमास के खिलाफ जंग छेड़ दी थी।

Tags: #Ceasefiregaza-israel warinternational NewsIsrael-Hamas war
Previous Post

हिंडनबर्ग रिसर्च कर रहा अपना शटर डाउन, अडानी ग्रुप पर लगाएँ थे आरोप

Next Post

लग्जरी कार सवार रईसजादे ने SDM की कार सहित 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, कई घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

जंग के बीच ईरान में डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

20/07/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

6.3 तीव्रता के भूकंप से कांपा ये देश, सुनामी अलर्ट जारी

16/07/2026
Iranian attack on US base in Kuwait
अंतर्राष्ट्रीय

कुवैत में अमेरिकी बेस पर ईरानी हमला, वाशिंगटन से तेहरान तक मंचा हड़कंप

13/07/2026
Vietnam Boat Accident
Main Slider

वियतनाम में दर्दनाक हादसा, स्पीडबोट पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

11/07/2026
Donald Trump
अंतर्राष्ट्रीय

मेरी हत्या की कोशिश हुई तो ईरान को मिलेगा करारा जवाब…ट्रंप की खुली चेतावनी

11/07/2026
Next Post
The car rider hit 5 vehicles including the SDM's car

लग्जरी कार सवार रईसजादे ने SDM की कार सहित 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, कई घायल

यह भी पढ़ें

Imprisonment

सामूहिक दुष्कर्म में तीन को 25 वर्ष का कठोर कारावास

23/12/2022
rape

दुष्कर्म पीड़िता नर्स की फिर बिगड़ी हालत, डीजीपी ने मांगी रिपोर्ट

22/08/2024
आकाशीय बिजली 12 लोंगों की ली जान Celestial lightning took 12 lives

यूपी में आकाशीय बिजली का कहर, पूर्वांचल में तीन किशोरों समेत 12 लोंगों की मौत

13/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version