• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस स्कूल में मिला हैंड ग्रेनेड, इलाके में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
30/07/2022
in महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
hand grenade

hand grenade

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सांगली। महाराष्ट्र के सांगली जिले के एक स्कूल में शनिवार को हैंड ग्रेनेड (Hand Grenade) पाए जाने से हड़कंप मच गया है। यह हैंड ग्रेनेड मराठी मीडियम स्कूल में पाया गया। सांगली जिले के जत तालुका के डफलापुर के पास कुडनूर गांव के एक स्कूल में यह बम पाया गया है। प्राइमरी स्कूल के एक पुराने कमरे में यह हैंड ग्रेनेड पाया गया। इस विस्फोटक पर सबसे पहले स्कूल में खेलने वाले बच्चों की नजरें गईं। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तुरंत बम स्क्वॉड को बुलाया गया। बम स्क्वॉड ने स्कूल पहुंच कर बम को अपने कब्जे में लिया।

कुडनूर गांव में स्थित जिला परिषद के स्कूल में बच्चे बॉल से खेल रहे थे। इतने में वह बॉल स्कूल के एक पुराने कमरे में जा गिरा। यह कमरा कई दिनों से इस्तेमाल में नहीं लाया जा रहा था। बॉल लाने के लिए कुछ बच्चे स्कूल के पुराने कमरे में घुसे। जब वे बॉल उठाने लगे, तभी उनकी नज़रें बम जैसी चीज़ पर गई।

बच्चों ने तुरंत इस बारे में अपने शिक्षकों को बताया। स्कूल प्रशासन से यह बात उप सरपंच गुलाब पांढरे तक पहुंची। गुलाब पांढरे ने अपने गांव की पुलिस मंजूषा मनोहर कदम को इसकी सूचना दी। मंजूषा मनोहर कदम ने जत तालुका की पुलिस टीम को इसकी सूचना दी। फिर पुलिस ने सांगली के बम स्क्वॉड से संपर्क कर उन्हें कुडनूर गांव बुला लिया।

सूचना मिलते ही दिन के 12 बजे बम स्क्वॉड स्कूल में दाखिल हुआ। उनके साथ बम सूंघने वाले कुत्ते भी लाए गए। बम सक्रिय पाया गया। बम स्क्वॉड ने इस विस्फोटक को अपने कब्जे में लिया और मुस्तैदी दिखाते हुए फौरन इसे निष्क्रिय किया। स्कूल में विस्फोटक मिलने से आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।

बाराबंकी-बहराइच हाइवे पर सड़क हादसे में पांच की मौत, सीएम ने जताया दुख

स्कूल में जो यह विस्फोटक पाया गया है, उसमें अरबी अक्षरों के कुछ शब्द उकेरे हुए हैं। इससे पहले भी इसी कुडनूर गांव में साल 2017 में दो हैंड ग्रेनेड मिले थे। फिलहाल जिला परिषद के मराठी स्कूल में कंस्ट्र्क्शन का काम शुरू है। इसलिए यह स्कूल सदाशिव तुकाराम वनमाने नाम के शख्स के भवन में चलाया जा रहा है। भवन के दो कमरे पुराने और टूटे-फूटे होने की वजह से बच्चे इन कमरों में नहीं बैठते हैं। बच्चों की क्लास बाहर के कमरों में लगती है। इन्हीं में से एक पुराने कमरे में हैंड ग्रेनेड (Hand Grenade) रखा हुआ था। यह घर एक पुलिस विभाग के कर्मचारी के होने की चर्चा है। इस बीच पुलिस कार्रवाई शुरू है।

Tags: "Hand grenadecrime newsMaharashtra Newssangali news
Previous Post

बाराबंकी-बहराइच हाइवे पर सड़क हादसे में पांच की मौत, सीएम ने जताया दुख

Next Post

नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के दून कैंपस का भूमिपूजन

23/09/2026
उत्तराखंड

CM धामी ने आयुर्वेद दिवस पर की धन्वन्तरि पूजा, प्रदेशवासियों के आरोग्य की कामना

23/09/2026
Main Slider

नंदा-सुनंदा महोत्सव में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की सुख-शांति की कामना

22/09/2026
उत्तराखंड

सरकारी परिसंपत्तियों की मैपिंग और जियोफेंसिंग दो माह में करें पूरी: मुख्य सचिव

22/09/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड के 98 शहरों का होगा कायाकल्प, 2041-45 के विजन पर तैयार होंगी महायोजनाएं

22/09/2026
Next Post
cm dhami

नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट

यह भी पढ़ें

DRM Dayanand met CM Vishnudev Sai

प्रधानमंत्री करेंगे सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

16/07/2026
CM Yogi

नया भारत तय करता है दुनिया के ध्रुवीकरण की दिशा : सीएम योगी

04/12/2024
Four unrecognized madrasas sealed in Udham Singh Nagar

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में बिना मान्यता संचालित चार मदरसे सील

02/09/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version