• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामनगरी में बड़ी संख्या में हैंड ग्रेनेड बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Hand grenades recovered in large numbers in Ayodhya

Writer D by Writer D
26/06/2022
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Hand grenades

Hand grenades

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बड़ी संख्या में हैंड ग्रेनेड (Hand grenades ) बरामद किए गए हैं। ये हैंड ग्रेनेड सेना के ट्रेनिंग सेंटर से तीन किलोमीटर दूर मिले थे। इतनी संख्या में हैंड ग्रेनेड कहां से आए, ये अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस बारे में अयोध्या पुलिस को जानकारी दे दी गई है। बरामद हैंड ग्रेनेड को नष्ट कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि शनिवार को कंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र के निर्मली कुंड चौराहे के पास पेड़ों और झाड़ियों के बीच हैंड ग्रेनेड (Hand grenades ) पड़े थे। एक स्थानीय युवक की जानकारी पर जब यहां मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम पहुंची तो उसे कुछ ही दूरी के भीतर पेड़ों और झाड़ियों के बीच 12 से 15 हैंड ग्रेनेड पड़े हुए मिले। यह पूरा क्षेत्र सेना की निगरानी में रहता है और रात 10 बजे के बाद आवाजाही की भी मनाही हो जाती है।

मिलिट्री इंटेलिजेंस की माने तो पाए गए हैंड ग्रेनेड (Hand grenades ) को रविवार दोपहर 2 बजे के आसपास नष्ट कर दिया गया। इस बारे में अयोध्या पुलिस को भी जानकारी दे दी गई है। इधर, अयोध्या के एसएसपी शैलेश पांडे ने कहा कि हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना डोगरा रेजिमेंटल सेंटर द्वारा एक पत्र के माध्यम से कैंट थाने में दी गई। मिले हुए हैंड ग्रेनेड को नष्ट कर दिया गया है। इससे अधिक उनके पास कोई जानकारी नहीं है।

बोर्ड के चेयरमैन ने उठाए सवाल

अयोध्या कंटोनमेंट बोर्ड के चेयरमैन मिलन निषाद ने बताया कि निर्मली कुंड के रहने वाले एक स्थानीय युवक ने सबसे पहले इन हैंड ग्रेनेड (Hand grenades ) को देखा। उसी ने ये जानकारी मिलिट्री इंटेलिजेंस को दी। हैंड ग्रेनेड मिलने का मामला निर्मली कुंड चौराहे के बगल स्थित नाले के पास का है। जहां एक तरफ सेना ने फेंसिग की है। उसी के दूसरी तरफ झाड़ियों और पेड़ों के बीच ये पड़े मिले देखे गए।

यूपी में 16 करोड़ को मिला टीके की दोनों डोज का कवच

बोर्ड के चेयरमैन ने सवाल उठाया कि आखिर जो सेना का हैंड ग्रेनेड ट्रेनिंग सेंटर है, वहां से लगभग ढाई से 3 किलोमीटर दूर ये हैंड ग्रेनेड कैसे पहुंच गए। इतनी दूर इन्हें हाथों से फेंका नहीं जा सकता और नजदीक केवल शूटिंग रेंज है जहां इनको फेंकने की प्रैक्टिस नहीं होती है। इसलिए ये जांच का विषय है।

Tags: ayodhya newshand grenades
Previous Post

यूपी में 16 करोड़ को मिला टीके की दोनों डोज का कवच

Next Post

शिकस्त से तिलमिलाए आजम खान, बोले- ईमानदारी से चुनाव हों, हार गये तो राजनीति छोड़ दूंगा

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

फिल्मी सितारों की रामलीला ने रचा नया कीर्तिमान, 74 करोड़ से अधिक दर्शकों ने देखा

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का माइक्रोबायोम प्लान तैयार, स्वास्थ्य से खेती तक होगा फायदा

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिला सुरक्षा योगी सरकार की प्राथमिकता, हर थाने में हेल्प डेस्क और 8,694 महिला बीटें

22/10/2026
Main Slider

आजम खान से मिलने पहुंचे सपा प्रमुख, परिवार से भी करेंगे मुलाकात

22/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा केस: हजरतगंज कोतवाली में हाथ हिलाती दिखी श्रद्धा दुबे, वीडियो वायरल

22/10/2026
Next Post
azam khan

शिकस्त से तिलमिलाए आजम खान, बोले- ईमानदारी से चुनाव हों, हार गये तो राजनीति छोड़ दूंगा

यह भी पढ़ें

NEET UG 2022 का जारी हुआ नोटिफिकेशन, ऐसे करें आवेदन

07/04/2022
Encounter

योगी, राजनाथ के दौरे से पहले नोएडा में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, इनामी हिस्ट्रीशीटर समेत 4 अरेस्ट

30/08/2025
Hiraben

पीएम मोदी की माँ स्मृतिशेष हीराबेन का आज जन्मदिन, सोशल मीडिया में याद कर रहे युवा

18/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version