• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरीश रावत पंजाब कांग्रेस प्रभारी पद से हुए मुक्त, हरीश चौधरी को मिली कमान

Writer D by Writer D
22/10/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
harish rawat

harish rawat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान में मंत्री हरीश चौधरी को पंजाब और चंडीगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया है। हरीश चौधरी को पंजाब प्रभारी हरीश रावत के स्थान पर लगाया गया है। हाल में पंजाब में उपजे सियासी घमासान के दौरान हरीश चौधरी की भूमिका को देखते हुए यह निर्णय किया गया है।

अब तक पर्दे के पीछे से प्रभारी की भूमिका निभा रहे राजस्व मंत्री हरीश चौधरी को पंजाब और चंडीगढ़ का औपचारिक रूप से प्रभारी बना दिया गया है। चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा के बाद हरीश चौधरी को किसी चुनावी राज्य की जिम्मेदारी दी गई है। राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा को गुजरात प्रभारी बनाए जाने के बाद अब ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी को भी पंजाब और चंडीगढ़ का प्रभारी बनाकर नया दांव खेला है।

राजस्थान के दो मंत्रियों को कांग्रेस पार्टी ने अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी सौंप दी है। राजस्थान के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के यह आदेश महज औपचारिक आदेश है, क्योंकि इससे पहले जब कांग्रेस पार्टी को पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू को अध्यक्ष बनाया गया था और पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की जगह चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

केंद्र ने जारी की हज यात्रियों के लिए सूचना, वैक्सीन को लेकर दिया बड़ा बयान

तब हरीश चौधरी ने ही ऑपरेशन पंजाब को अमलीजामा पहनाया था। इस दौरान हरीश चौधरी को कोई पद पंजाब में नहीं दिया गया था, लेकिन आज औपचारिक रूप से हरीश चौधरी को पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी की जिम्मेदारी दे दी गई है, जिसकी उम्मीद पहले से ही लगाई जा रही थी।

राजस्थान कांग्रेस के 3 मंत्रियों को संगठन में मौका दे दिया गया है। गोविंद सिंह डोटासरा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। उसके बाद रघु शर्मा को गुजरात राज्य की जिम्मेदारी दी गई और अब राजस्व मंत्री हरीश चौधरी को भी पंजाब का प्रभारी बना दिया गया है। ऐसे में राजस्थान के तीन मंत्रियों को एआईसीसी संगठन में हिस्सेदारी दे दी गई है। जाहिर है कि राजस्थान में अब मंत्रिमंडल विस्तार जल्द करना होगा, क्योंकि रघु शर्मा और हरीश चौधरी को चुनावी राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं गोविंद डोटासरा के पास राज्य में कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी है।

Tags: Harish RawatPunjab congressUttrakhand News
Previous Post

‘राधे श्याम’ से प्रभास का नया लुक आउट, पोस्टर इंटरनेट पर हुआ वायरल

Next Post

सीएम पुष्कर ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

उप्र कैबिनेट: मेधावी छात्राओं को मिलेगी ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी’, एसओपी मंजूर

21/07/2026
10 dead so far in Sikkim tunnel accident.
क्राइम

सिक्किम टनल हादसे में अबतक 10 की मौत, ज़हरीली गैस और खराब मौसम के बीच रेस्क्यू जारी

21/07/2026
Monsoon session disrupted by uproar
नई दिल्ली

हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल तक टली

21/07/2026
JP Nadda
नई दिल्ली

RML अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा, घायल युवाओं से की मुलाकात; बेहतर इलाज के दिए निर्देश

21/07/2026
Next Post

सीएम पुष्कर ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

यह भी पढ़ें

फरार शाइन सिटी का डायरेक्टर गिरफ्तार, भेजा जेल

14/10/2021
Dead Bodies

ट्रांसफार्मर ब्लाॅस्ट, इलाज के दौरान घायल की मौत

23/10/2021
Asia Cup

भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से दी मात, पांडया ने लगाया विनिग सिक्स

28/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version