• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना वैक्सीन में युवाओं को तरजीह दिए जाने को लेकर हर्षवर्धन ने कही ये बात

Desk by Desk
11/10/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार कोरोना वैक्‍सीन बुजुर्गों के बजाय पहले युवाओं को उपलब्‍ध कराने की है। देश में इसके वितरण को लेकर उड़ रही अफवाहों पर रविवार को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने उड़ाई जा रही इस बात को पूरी तरह से नकार दिया है। उन्‍होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। यह पूरी तरह से गलत है।

संडे संवाद कार्यक्रम में डॉ. हर्षवर्धन ने कई सवालों के जवाब दिए हैं। इसमें उन्‍होंने आगामी त्‍योहारों और भगवान की पूजा को लेकर भी लोगों से कोरोना वायरस को देखते हुए अपील की है। उन्‍होंने कहा कि मेरा कर्तव्य है कि मैं अपने लोगों की रक्षा करूं। जीवन को बचाऊं और उन्हें खत्‍म न करूं। कोई भी धर्म या भगवान यह नहीं कहता है कि आपको आडंबरपूर्ण तरीके से जश्न मनाना है। अपने विश्वास को साबित करने के लिए बड़ी संख्या में एकत्रित होने की आवश्यकता नहीं है।

डॉ. हर्षवर्धन यह भी कहा कि सरकार ने अभी तक कोविड-19 वैक्सीन के लिए आपातकालीन प्राधिकरण देने पर कोई विचार नहीं किया है। इससे पहले लोगों की सुरक्षा के लिए वैक्‍सीन के ट्रायल के दूसरे और तीसरे चरण में के क्‍लीनिकल डाटा का इंतजार हो रहा है। जोखिम वाले समूह और संक्रमण के जोखिम वाले समूह को प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रधानमंत्री पर आधारित फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ दोबारा होने वाली है रिलीज

हर्षवर्धन ने कहा क‍ि इसकी आशंका भी हैं कि कोरोना वैक्‍सीन सीमित मात्रा में ही सप्‍लाई होगी। भारत जैसे बड़े देश में प्राथमिकता के आधार पर ही टीकाकरण की तैयारी जरूरी है, न कि एक लाइन से सबको टीका लगा दिया जाए। हर्षवर्धन ने कहा क‍ि कई चीजें इसलिए सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि जब उनकी जरूरत पड़े तो कोई दिक्‍कत न आए।

 

बता दें कि इससे पहले सात अक्‍टूबर को स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन ने कहा था कि भारत में कोरोना वायरस के संक्रमित लोगों के ठीक होने की बढ़ती दर और इलाजरत मरीजों की संख्या में लगातार आ रही कमी साबित करती है कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में कोविड-19 पर रोक लगाने की रणनीति सफल है।

वहीं भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 70 लाख के पार पहुंच गए हैं, जिनमें से संक्रमणमुक्त हुए लोगों की संख्या 60 लाख से अधिक है। संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 86.17 प्रतिशत है। देश में संक्रमित लोगों की संख्या 13 दिन पहले 60 लाख के पार पहुंची थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 74,383 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 70,53,806 हो गए हैं। इसी अवधि में 918 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,08,334 हो गई है।

 

Tags: Corona vaccineHarshvardhanकोरोना वायरस संक्रमणकोरोना वैक्सीनसंडे संवाद कार्यक्रमस्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन
Previous Post

देवरिया: महिला कांग्रेस नेता की पिटाई पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश

Next Post

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस : दिल्ली की बेटी बनीं एक दिन के लिए भारत में ब्रिटेन की उच्चायुक्त

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस : दिल्ली की बेटी बनीं एक दिन के लिए भारत में ब्रिटेन की उच्चायुक्त

यह भी पढ़ें

7 MLAs left AAP party before Delhi elections

केजरीवाल को दो जून को करना होगा आत्मसमर्पण: सुप्रीम कोर्ट

17/05/2024
pressure cooker

कुकर की रबर हो गई है ढीली, तो टाइट करने के लिए अपनाएं ये तरीके

03/01/2026
Kalash Yatra

कलश यात्रा के साथ ध्वजारोहण समारोह का शंखनाद

20/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version