• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हर्षवर्धन बोले- अक्टूबर के अंत तक तय होगा किनको पहले मिलेगी कोरोना वैक्सीन?

Desk by Desk
04/10/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
डॉ. हर्षवर्धन

डॉ. हर्षवर्धन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि मंत्रालय कोरोना वैक्सीन दिए जाने को लेकर एक प्रारूप तैयार कर रहा है। जिसमें सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश उन लक्षित आबादी समूहों की सूची पेश करेंगे, जिन्हें पहले कोरोना वैक्सीन दी जानी चाहिए। इस माह के अंत तक इस सूची के पूरी होने की संभावना है।

कोरोना की चेन तोड़ने के लिए उपचार की बेहतर व्यवस्था जारी रखें : सीएम योगी

डॉ हर्षवर्धन ने संडे संवाद में कहा कि सरकार युद्धस्तर पर इस दिशा में काम कर रही है कि जब कोरोना वैक्सीन तैयार हो। तो लोगों के बीच इसका समान वितरण सुनिश्चित हो पाये। दुनिया के अन्य देशों की तरह केंद्र सरकार भी इसी बात पर ध्यान दे रही है कि किस तरह हर व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन मुहैया करायी जाये। इसके लिए उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समूह का गठन किया गया है, जो कोरोना वैक्सीन के सभी पहलुओं पर ध्यान दे रही है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय राज्यों के साथ मिलकर एक खाका तैयार कर रहा है कि कोरोना वैक्सीन पहले किनको दी जाये। मंत्रालय फिलहाल एक फॉर्मेट तैयार कर रहा है, जहां राज्य सरकारें उन आबादी समूहों की सूची पेश करेंगी, जिन्हें कोरोना वैक्सीन पहले दी जानी है। इसमें अग्रिम मोर्चे पर डटे कोरोना स्वास्थ्यकर्मी तथा कोरोना के टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की रणनीति को लागू करने में शामिल कर्मचारी शामिल हाेंगे। उम्मीद है कि यह सूची अक्टूबर के अंत तक तैयार हो जायेगी।

फर्रूखाबाद की फतेहगढ़ जेल में 60 कैदियों समेत 83 कोराना पॉजिटिव हुए, मचा हड़कंप

डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि राज्य सरकारों को साथ ही यह निर्देश दिया गया है कि वे काेल्ड चेन फैसिलिटी और कोरोना वैक्सीन के वितरण से संबंधित अन्य आधारभूत ढांचों की पूरी जानकारी भी दें। केंद्र सरकार इसके अलावा वैक्सीन के समुचित और समान वितरण के लिए मानव संसाधन, प्रशिक्षण और निरीक्षण संबंधी क्षमता में विस्तार की योजना पर काम कर रही है।

ऐसा अनुमान है कि जुलाई 2021 तक करीब 20 से 25 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जायेगी। यह भी अनुमान जताया गया है कि तब तक कोरोना वैक्सीन के 40 से 50 करोड़ डोज खरीदे जायेंगे और उनका वितरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सरकार इन योजनाओं को अंतिम रूप देने के समय कोरोना से संबंधित रोगप्रतिरोधक आंकड़ों पर नजर बनाये हुए है।

Tags: Corona vaccineकेंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धनकोरोना वैक्सीनडॉ. हर्षवर्धनस्वास्थ्य मंत्रालय
Previous Post

फर्रूखाबाद की फतेहगढ़ जेल में 60 कैदियों समेत 83 कोराना पॉजिटिव हुए, मचा हड़कंप

Next Post

डबल डोज वाली वैक्सीन होती है ज्यादा प्रभावी : डॉ. हर्षवर्धन

Desk

Desk

Related Posts

Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

उप्र कैबिनेट: मेधावी छात्राओं को मिलेगी ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी’, एसओपी मंजूर

21/07/2026
Next Post

डबल डोज वाली वैक्सीन होती है ज्यादा प्रभावी : डॉ. हर्षवर्धन

यह भी पढ़ें

new variant C.1.2 of Corona

कोरोना के नए वेरियंट C.1.2 की दस्तक, जानिए क्या वैक्सीन करेगी काम?

30/08/2021
Sharad Pawar

शरद पवार को पेट दर्द की शिकायत, 31 मार्च को एंडोस्कोपी और सर्जरी होगी

29/03/2021
Shivraj singh chauhan

मध्यप्रदेश से मिलावटखोरी, अपराधों आदि की गंदगी को मिटा दूंगा : शिवराज

05/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version