• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कई शुभ संयोगों में मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें पूजा-विधि

Writer D by Writer D
01/09/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Hartalika Teej

Hartalika Teej

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरितालिका तीज (Hartalika Teej) का व्रत रखा जाएगा। 6 सितंबर के दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा करेंगी। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन सुखमय और संपन्न रहता है। इस साल हरितालिका तीज (Hartalika Teej) पर दुर्लभ ग्रह, नक्षत्रों के कई शुभ संयोग भी बन रहे हैं। आइए ज्योतिषाचार्य से जानते हैं हरतालिका तीज पर बने शुभ योग, शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि-

हरतालिका तीज (Hartalika Teej) पर शुभ योग

पुजारी पंडित अवनीश शर्मा ने बताया कि भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 5 सितंबर दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से शुरू हो जाएगी, जो 6 सितंबर दोपहर 03 बजकर 01 मिनट तक रहेगी। इसलिए हरितालिका तीज का निर्जला व्रत 6 सितंबर को रखा जाएगा। बताया कि इस दिन ग्रह, नक्षत्र भी बहुत अच्छी स्थिति में होंगे।

6 सितंबर की सुबह के समय पहले दुर्लभ शुक्ल योग और फिर ब्रह्म योग बन रहा है। साथ ही सुबह 09.25 बजे से 7 सितंबर सुबह 06.02 बजे तक रवि योग और रात 10.15 बजे तक शुक्ल योग रहेगा। बताया की धर्म शास्त्रों में यह अद्भुत और शुभ संयोग माने जाते हैं। इनमें पूजा पाठ करने से कई गुना अधिक पुण्य मिलता है।

पूजा का शुभ मुहूर्त- ज्योतिष विज्ञान के जानकार पंडित संदीप शर्मा सोनू ने बताया कि हरतालिका तीज (Hartalika Teej) पर सुबह 06.02 बजे से 08.33 बजे तक भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का शुभ समय रहेगा।

हरतालिका तीज (Hartalika Teej) पूजा-विधि

पंडित संदीप शर्मा सोनू के अनुसार, सुहागिन महिलाएं चौकी सजाकर उसके ऊपर भगवान शिव व माता पार्वती की मूर्ति रखेंगी। फिर कलश की स्थापना करने के बाद 16 श्रृंगार का सामान, अगरबत्ती, धूप, दीप, शुद्ध घी, पान, कपूर, सुपारी, नारियल, चंदन, फल और फूल के साथ आम, केला, बेल व शमी के पत्ते से पूजा करें।

हरतालिका तीज (Hartalika Teej) व्रत की कथा का पाठ करेंगी। फिर आरती के बाद श्रद्धा के साथ भोग लगाकर क्षमा-याचना करें। पूजा के बाद विधि विधान से व्रत का पारण करने से मनवांछित फल मिलेगा।

Tags: Hartalika Teej 2024hartalika teej datehartalika teej puja
Previous Post

कब रखा रखा जाएगा ऋषि पंचमी का व्रत, जानें पूजा की सही विधि

Next Post

Horoscope: बिजनेस करने वाले बरतें सावधानी, लव लाइफ में रहेगी उथल-पुथल

Writer D

Writer D

Related Posts

Brajesh Pathak
Main Slider

राहुल गांधी पर बरसे बृजेश पाठक, बोले- छात्रों की चिंता नहीं

11/08/2026
Rohit Sharma
Main Slider

अब TV पर गदर मचाएंगे क्रिकेटर रोहित शर्मा, अपना शो लेकर आएंगे ‘हिटमैन’

11/08/2026
Diabetes
Main Slider

शुगर लेवल को कंट्रोल करता है इसका पानी

11/08/2026
Dry Skin
फैशन/शैली

रूखी त्वचा से मिलेगा निजात, करें इस फल का इस्तेमाल

11/08/2026
Nag Panchami
Main Slider

नाग पंचमी पर घर में ऐसे करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और नियम

11/08/2026
Next Post
Horoscope

Horoscope: बिजनेस करने वाले बरतें सावधानी, लव लाइफ में रहेगी उथल-पुथल

यह भी पढ़ें

Gujrat Board

JKBOSE 10वीं और 12वीं कक्षा की 1 अप्रैल से शुरू होंगी वार्षिक परीक्षाएं, पढ़ें डिटेल

10/02/2021
Lucknow Police Commissionerate

यूपी पुलिस विभाग करने जा रहा है 2937 पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

18/06/2021
PUBG

PUBG खेलने के लिए कातिल बना बेटा, मां को उतारा मौत के घाट

08/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version