• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरतालिका तीज: पति की दीर्घायु के लिए शुरू हुआ महिलाओं का निर्जला व्रत

Writer D by Writer D
09/09/2021
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Hartalika Teej

Hartalika Teej

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पति के दीर्घायु जीवन और सुख-समृद्धि के लिए किया जाने वाला व्रत हरितालिका तीज गुरुवार को पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान अहले सुबह से ही जगकर महिलाओं ने तैयारी शुरू कर दी। महिलाओं ने स्नान ध्यान कर गौरी-शंकर (पार्वती और भोले शंकर) की पूजा अर्चना कर जहां अक्षत सुहाग की कामना किया।

इस दौरान गंगा स्नान करने एवं मंदिरों में पूजा-पाठ करने के लिए सुबह से ही भीड़ जुटी रही। सुबह पूजा के बाद महिलाओं का निर्जला व्रत शुरु हो गया, 24 घंटे तक बगैर अन्न और पानी के रहने के बाद शुक्रवार की सुबह पारन होगा। तीज को लेकर सभी विवाहित महिलाओं में उत्साह रहता है, लेकिन विवाह होने के बाद पहली बार तीज कर रही नवविवाहिता महिलाओं में इसका कुछ अलग ही उल्लास देखा जा रहा है।

Hartalika Teej 2021: इन गीतों के बिना अधूरा है हरतालिका तीज का त्योहार

पूरी रात जगकर घर की महिलाओं और परिजनों के साथ विशेष पूजा-अर्चना करती है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला हरितालिका तीज के नाम से लोकप्रिय यह पर्व शिव-पार्वती के अखंड जुड़ाव का प्रतीक है। भगवान शंकर और पार्वती के मिलन के कई प्रसंग आज भी आदर्श हैं।

शिवपुराण से लेकर रामचरितमानस तक अनेक ग्रंथों में शिव और पार्वती को श्रद्धा और विश्वास की संज्ञा दी गई है। सती प्रसंग में अपनी जिद है लेकिन पार्वती के रूप में हर स्त्री सौभाग्यवती है। हरतालिका तीज का प्रसंग भी इसी से जुड़ा है। शिव पुराण की कथा के अनुसार सबसे पहले राजा हिमवान की पुत्री माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए तीज किया था और उनके तप और आराधना से खुश होकर भगवान शिव ने पत्नी के रूप में स्वीकार किया। कथा के अनुसार मां पार्वती ने भगवान शंकर को पति रूप में प्राप्त करने के लिए हिमालय में गंगा तट पर अपनी बाल्यावस्था में अधोमुखी होकर घोर तप किया।

हरतालिका तीज: पति की लंबी उम्र के लिए रखिए निर्जला व्रत, जानें पूजा विधि

इस दौरान उन्होंने अन्न का सेवन नहीं किया, काफी समय सूखे पत्ते चबाकर काटी और कई वर्षों तक केवल हवा पीकर ही व्यतीत किया। माता पार्वती की यह स्थिति देखकर उनके पिता अत्यंत दुखी थे। इसी दौरान एक दिन महर्षि नारद भगवान विष्णु की ओर से पार्वती के विवाह का प्रस्ताव लेकर पिता हिमवान के पास पहुंचे, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। सखी के पूछने पर पार्वती ने बताया कि वह यह कठोर व्रत भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कर रही है, जबकि उसके पिता विष्णु से विवाह कराना चाहते हैं। सहेली की सलाह पर पार्वती घने जंगल के गुफा में जाकर भगवान शिव की आराधना में लीन हो गई।

भाद्रपद तृतीया शुक्ल के दिन पार्वती ने रेत से शिवलिंग बनाए और स्तुति में लीन होकर रात्रि जागरण किया। इस कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव प्रकट होकर पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया। तभी से या व्रत का विधान चल रहा है तथा मान्यता है कि इस दिन जो महिलाएं विधि और पूर्ण निष्ठा से व्रत करती है, वह अपने मन के अनुरूप पति और पति का दीर्घायु जीवन को प्राप्त करती है। फिलहाल तीज को लेकर हर ओर वातावरण गौरी शंकर के गीतों से गुंजायमान हो गया है। गांव से लेकर शहर तक की गलियों में मैथिली, भोजपुरी और हिंदी गीतों की धूम मची हुई है।

Tags: Hartalika teejhartalika teej 2021hartalika teej pujahartalika teej shubh muhurathartalika teej vrat
Previous Post

प्रदर्शन से बौखलाए तालिबान ने महिलाओं पर बरसाए कोड़े, पत्रकारों को भी पीटा

Next Post

मौत के बाद सामने आई सिद्धार्थ और शहनाज की ये अनसीन फुटेज

Writer D

Writer D

Related Posts

White Hair
फैशन/शैली

सफेद बाल होंगे कुदरती काले, बस करें ये उपाय

15/09/2026
Main Slider

इस बेहतरीन डिश से करें दिन की शुरुआत, टेस्ट के साथ मिलेगी हेल्थ भी

15/09/2026
Main Slider

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें: धामी

14/09/2026
Main Slider

504 रोवर से बदल रहा जमीन की पैमाइश का तरीका, योगी सरकार ने राजस्व सर्वेक्षण को बनाया हाईटेक

14/09/2026
Main Slider

प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए: मुख्यमंत्री

14/09/2026
Next Post
sidnaz

मौत के बाद सामने आई सिद्धार्थ और शहनाज की ये अनसीन फुटेज

यह भी पढ़ें

accident

बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में दो बच्चों समेत तीन लोग घायल

15/09/2021
Jyoti Malhotra

आतंकी हमले से पहले पहलगाम गयी थी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, फिर पाकिस्तान के लिए हुई रवाना

19/05/2025
CM Dhami

हरेला न केवल हरियाली बल्कि पर्यावरण जागरुकता का संदेश देता है : मुख्यमंत्री

15/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version