• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका को याद करेगा हरियाणा : नायब सैनी

Writer D by Writer D
10/08/2026
in राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Saini

CM Nayab Saini

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि आज हम जिस आजादी का उत्सव मनाते हैं, उसके लिए लाखों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी और विभाजन की त्रासदी में असहनीय पीड़ा झेली।

सोमवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नायब सैनी ने कहा कि 14 अगस्त की वह काली रात थी, जब लाखों महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और बेटियों को भयंकर पीड़ा का सामना करना पड़ा। अनेक लोगों ने अपना घर, कारोबार और परिवार तक खो दिया। उन्होंने कहा कि यह दिन उन सभी लोगों को याद करने का दिन है, जिन्होंने विभाजन के दौरान अपना सब कुछ खो दिया। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि आने वाली पीढिय़ों को विभाजन की त्रासदी और उस दौर में लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा के बारे में जानकारी मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकालने तथा प्रत्येक नागरिक से अपने घर और प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद यह अभियान अब जन-आंदोलन का रूप ले रहा है।

उन्होंने कहा कि 9 अगस्त से नारनौल में तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई है और पूरे प्रदेश में लाखों युवा ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह किसी एक राजनीतिक दल का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे देश का अभियान है। हम सभी को मिलकर इसे आगे बढ़ाना चाहिए। देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए यह तिरंगा यात्रा पूरे प्रदेश में निकाली जाएगी।

Tags: CM Nayab Saini
Previous Post

पंजाब में Physics Wallah की डिजिटल यूनिवर्सिटी को हरी झंडी, विधानसभा में बिल पास

Next Post

AI का इस्तेमाल जरूरत के अनुसार करें: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के निर्देश

10/08/2026
Bailey bridge
उत्तराखंड

तमकनाला में बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद; मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

10/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

15 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त, सीएम धामी ने जिलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

10/08/2026
CM Dhami inspected the approach road of Nanda Ki Chowki bridge
Main Slider

नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड का सीएम धामी ने किया निरीक्षण, 12 घंटे में पूरा हुआ पुनर्निर्माण

10/08/2026
Use AI according to need: CM Dhami
Main Slider

AI का इस्तेमाल जरूरत के अनुसार करें: सीएम धामी

10/08/2026
Next Post
Use AI according to need: CM Dhami

AI का इस्तेमाल जरूरत के अनुसार करें: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीडीएस जनरल विपिन रावत अमर रहेंगे: सीएम धामी

08/12/2022
paytm

पेटीएम ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, कंपनी देगी इतने लाख रुपए लोन की सुविधा

10/04/2021

लखनऊ-कानपुर को मिला इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी

25/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version