• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाथरस केस: गैंगरेप के चारों आरोपियों पर आरोप तय, दो मार्च से गवाही की प्रक्रिया शुरू

Writer D by Writer D
26/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, हाथरस
0
Hathras Case

Hathras Case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के चर्चित बूलगढ़ी गैंगरेप मामले में विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट कोर्ट ने चारों आरोपियों पर आरोप तय कर दिए। चार्ज तय होने को लेकर सुबह से लेकर कई घंटे तक कोर्ट में बहस चली। अब अगली सुनवाई दो मार्च को होगी।

बूलगढ़ी कांड में सीबीआई संदीप, रवि, रामू और लवकुश के खिलाफ एडीजे एससीएसटी एक्ट कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। चारों आरोपियों पर आरोप तय होने के मामले की सुनवाई थी। आरोपी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुन्ना सिंह पुण्डीर, हरीश शर्मा और लक्ष्मीकान्त सारस्वत तीनों ही अधिवक्ता कोर्ट पहुंचे।

कई घंटे तक तीनों अधिकारियों ने अपने आरोपियों के बचाव में अदालत में तर्क प्रस्तुत किए। जबकि पीड़िता की ओर से भागीरथ सिंह सोलंकी और सीबीआई के वकील अनुराग मोदी मौजूद रहे।

BHU में धरना दे रहे पांच छात्र गिरफ्तार, साथी छात्रों ने थाने में किया प्रदर्शन

कई घंटे तक चली बहस के बाद चारों आरोपियों पर दाखिल आरोप पत्र के हिसाब से ही आरोप तय हो गए। अदालत ने गैगरेप, हत्या जैसी संगीन धाराओं में आरोपी माना है। अब दो मार्च से गवाही की प्रक्रिया शुरू होगी। सीबीआई की डिप्टी एसपी सीमा पाहुजा पूरी बहस के दौरान मौजूद रही। उनकी सीबीआई की ओर से ही कोर्ट में गवाहों को पेश किया जाएगा।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान पीड़िता का बड़ा भाई व उसकी भाभी दोनों मौजूद रहे। दोनों को सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा में कोर्ट लाया गया। दोनों लोग कई घंटे तक कोर्ट में मौजूद रहे। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेशी पर लेकर आयी तो उससे पहले ही चारों आरोपियों के परिजन कोर्ट के बाहर आकर बैठ गये।

रोडवेज बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, दस यात्रियों की हालत गंभीर

जैसे ही पुलिस की गाड़ी उन्हें लेकर आयी तो परिवार के लोग गाड़ी की ओर बढ़े, लेकिन कोई पास तक नहीं जा सका। दूर से ही उन्होंने अपने बच्चों को देख लिया।

Tags: crime newsHathras Gangrape Casehathras nesup news
Previous Post

BHU में धरना दे रहे पांच छात्र गिरफ्तार, साथी छात्रों ने थाने में किया प्रदर्शन

Next Post

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर पहुंचे वाराणसी, एयरपोर्ट पर समर्थकों की भीड़

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: पैसों के दुरुपयोग पर होगी सख्ती दण्डात्मक कार्यवाही: केशव प्रसाद

28/05/2026
Twisha Sharma case
Main Slider

ट्विशा शर्मा केस में CBI ने पहली बड़ी कार्रवाई, सास गिरिबाला सिंह को किया अरेस्ट

28/05/2026
AAP leader Jaipal Singh Bau
Main Slider

AAP नेता जयपाल सिंह बाऊ को सरेआम गोली मारी, पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप

28/05/2026
CM Siddaramaiah
Main Slider

सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद छाेड़ा, डीके शिवकुमार के नाम का किया प्रस्ताव

28/05/2026
Next Post
Chandrashekhar

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर पहुंचे वाराणसी, एयरपोर्ट पर समर्थकों की भीड़

यह भी पढ़ें

Suspended

जिला विद्यालय निरीक्षक निलबित

08/11/2023
Bharat

जानें कैसे हुई ‘भारत’ और ‘इंडिया’ शब्द की उत्पत्ति, क्या है देश के नामकरण का इतिहास

05/09/2023
कुशीनगर में 60 कोरोना पॉजिटिव 60 Corona positive in Kushinagar

तमिलनाडु में कोरोना रिकवरी दर 82 फीसदी के करीब, संक्रमितों का आंकड़ा 3.32 के पार

15/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version