• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाथरस केस : राहुल ने पीड़िता के पिता को बंधाया ढांढस, प्रियंका ने पोंछे मां के आंसू

Desk by Desk
03/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, हाथरस
0
प्रियंका ने पोंछे मां के आंसू

प्रियंका ने पोंछे मां के आंसू

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति का हवाला देकर अपनी राजनीतिक जड़ें सींचने में जुटी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार रात हैवानियत की भेंट चढ़ी पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की और उनकी न्याय की लड़ाई में साथ रहने का भरोसा दिलाया।

हाथरस की यात्रा पर दूसरी बार निकले राहुल प्रियंका खुद कार ड्राइव कर रहे थे जबकि उनके साथ कार्यकर्ताओं का लंबा काफिला था। कांग्रेस नेताओं के हाथरस प्रस्थान की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने यूपी बार्डर पर भारी पुलिस बल लगा रखा था। कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के बीच अधिकारियों ने श्री राहुल गांधी और श्रीमती प्रियंका वाड्रा को हाथरस जाने की इजाजत दे दी लेकिन वे अन्य नेताओं को साथ ले जाने की जिद पर अड़ गये। इससे कुछ देर के लिये अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया। आखिरकार कुल पांच नेताओं को हाथरस जाने की अनुमति मिली जिसके बाद रणदीप सुरजेवाला, गुलाम नबी आजाद और केसी वेणुगोपाल भी राहुल प्रियंका के साथ हो लिये।

#WATCH Hathras: Congress leader Priyanka Gandhi Vadra hugged the mother of the alleged gangrape victim, at the latter’s residence. (earlier visuals) pic.twitter.com/0Te34JJMrM

— ANI UP (@ANINewsUP) October 3, 2020

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के हाथरस पहुंचने से पहले गांव में मीडियाकर्मियों और ग्रामीणों का जमावडा लग चुका था। इस बीच देर शाम वे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चंदपा क्षेत्र में पीड़िता के गांव पहुंचे। कार से उतर कर सभी नेता कुछ दूर पैदल चल कर पीडिता के दरवाजे पहुंचे। नेताओं से मुलाकात के लिये बरामदे में व्यवस्था की गयी थी लेकिन भीड ज्यादा होने के हवाला देते हुये श्री गांधी ने परिजनों को कमरे में चलने को कहा जिसके बाद कांग्रेसी नेता और परिवार कमरे में बंद हो गया।

दिग्विजय सिंह का योगी पर हमला, कहा- गुरु गोरखनाथ के नाम को किया कलंकित

करीब 25 मिनट परिवार के साथ बिताने के बाद कांग्रेसी नेताओं का काफिला वहां से रवाना हो गया। परिजनों ने बताया कि प्रियंका ने पीड़िता की मां को ढाढस बंधाया जबकि राहुल पिता और भाई से बात करते रहे। दोनो नेताओं ने परिजनो से पूरे घटनाक्रम को जाना और कहा कि जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों की बदसलूकी किये जाने की घटना को वह जोर शोर से उठायेंगे। प्रियंका ने पीड़िता की मां को बंद लिफाफे में आर्थिक मदद के वास्ते एक चेक दिया हालांकि यह पता नहीं चल सका कि उसमें रकम कितनी भरी थी।

इससे पहले एक अक्टूबर को राहुल प्रियंका ने हाथरस जाने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस ने जिले में निषेधाज्ञा का हवाला देकर उन्हे ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर रोक लिया था जिसके बाद दोनो भाई बहन पैदल ही हाथरस के लिये निकल पड़े थे। बाद में पुलिस ने उन्हे हिरासत में लेकर ग्रेटर नोएडा के एक गेस्ट हाउस में रखा था।

इटावा : कचहरी परिसर में महिला 4 बच्चों के साथ बैठी भूख हडताल पर

कांग्रेस ने इसके विरोध में राज्य भर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। श्रीमती वाड्रा और श्री गांधी ने अलग अलग ट्वीट कर पीड़िता के परिजनो से मिलने की मंशा जाहिर की थी। आज उनके हाथरस जाने की संभावना के मद्देनजर पुलिस ने दिल्ली सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी थी जबकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को उनके घर में नजरबंद कर दिया था।

इससे पहले आज ही सूबे के पुलिस प्रमुख हितेश चंद्र अवस्थी और अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने पीड़िता के परिजनो से मुलाकात की और न्याय का भरोसा दिलाया। बाद में पत्रकारों से बातचीत में दोनो अधिकारियों ने कहा कि परिजनो की शिकायत को सरकार ने गंभीरता से लिया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

योगी सरकार ने हाथरस मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने के दिए आदेश

गौरतलब है कि हाथरस के चंदपा क्षेत्र में 14 सितंबर को 19 वर्षीय दलित युवती के साथ सामूहिक बलात्कार और मारपीट की घटना हुयी थी। हमले में लड़की की रीढ़ की हड्डी टूट गयी थी। लड़की को पहले स्थानीय अस्पताल फिर अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालत की गंभीरता को भांपते हुये उसे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां 29 सितंबर को उसकी मृत्यु हो गयी।

बवाल की आशंका के मद्देनजर जिला प्रशासन ने 30 सितम्बर को तड़के करीब ढाई बजे पीड़िता के शव को एक खेत में अंतिम संस्कार कर दिया। इस बारे में परिजनों के विरोध को दरकिनार कर दिया गया। इस घटना के बाद प्रदेश में राजनीतिक उबाल आ गया और सपा,बसपा और कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष ने सरकार को घेरा। मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में सरकार से घटना की रिपोर्ट तलब की। इससे पहले सरकार ने मामले की जांच के लिये एसआईटी का गठन किया जिसकी पहली रिपोर्ट के आधार पर हाथरस के पुलिस अधीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

Tags: 24ghante online.comHathras caseNational newsRahul-Priyanka left for Hathrasराहुल-प्रियंका हाथरस के लिए रवानाराहुल-प्रिंयका हाथरस रवानाहाथरस केस
Previous Post

इटावा : कचहरी परिसर में महिला 4 बच्चों के साथ बैठी भूख हडताल पर

Next Post

CBI करेगी हाथरस केस की जांच, CM योगी ने जारी किया आदेश

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
CBI

CBI करेगी हाथरस केस की जांच, CM योगी ने जारी किया आदेश

यह भी पढ़ें

Supreme Court

‘… अगर कोई दोषी है तो भी घर नहीं गिराया जा सकता’, बुलडोजर एक्शन पर केंद्र को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

02/09/2024
Bill to rename Kerala as 'Keralam' passed by Lok Sabha.

केरल का नाम अब ‘केरलम’! लोकसभा में बिना चर्चा के बिल पास

11/08/2026
ram mandir nirman

राम मंदिर निर्माण की नींव की छह लेयर तैयार, अगस्त तक पूरा हो जाएगा काम

01/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version