• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाथरस गैंगरेप : पीड़िता के जबरन अंतिम संस्कार पर जानें क्या बोले हाथरस के डीएम?

Desk by Desk
30/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, हाथरस
0
हाथरस गैंगरेप Hathras Gang-rape

हाथरस गैंगरेप

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

हाथरस। हाथरस गैंगरेप केस को लेकर पूरे देश में माहौल गर्म हो गया है। पीड़िता की मौत के बाद मंगलवार देर रात करीब तीन बजे पुलिस ने पीड़िता का अंतिम संस्‍कार कर दिया है। आरोप है कि इस दौरान पुलिसवालों ने मृतक के परिजनों को घर में बंद कर दिया था। इसके बाद हाथरस के डीएम ने परिजनों के वहां पर न उपस्थित रहने का खंडन किया है।

हाथरस के डीएम ने बताया कि रात को करीब 12:45 बजे पीड़िता का शव लाया गया। मेरी पीड़िता के पिता और भाई से बात हुई थी और उन्होंने सहमति दी थी कि रात को ही अंतिम संस्कार ​कर दिया जाए। करीब एक से सवा घंटे शव वाहन इनके घर पर खड़ा रहा और अंतिम संस्कार के दौरान परिजन वहां पर उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि करीब 3 बजे पीड़िता का अंतिम संस्कार किया गया।

हाथरस गैंगरेप : पीड़िता के अंतिम संस्कार से भड़के लोग, पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज, बाइक फूंकी

वहीं, गैंगरेप पीड़िता के चाचा ने बताया पुलिस दबाव बना रही थी कि शव का अंतिम संस्कार कर दें। जबकि बेटी के मां-बाप और भाई कोई भी यहां मौजूद नहीं है, वे लोग दिल्ली में ही हैं और अभी पहुंचे भी नहीं हैं। रात में अंतिम संस्कार न करने और परिवार का इंतजार करने की बात कहने पर पुलिस ने कहा कि अगर नहीं करोगे तो हम खुद कर देंगे।

प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ पर किए बोलबचन के तीखे हमले

सीएम योगी ने तीन सदस्यीय एसआईटी की गठित

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में एसआईटी गठित करने का ऐलान किया है। गृह सचिव की अध्‍यक्षता वाली इस तीन सदस्‍यीय टीम में डीआईजी चंद्र प्रकाश और आईपीएस अधिकारी पूनम को सदस्‍य बनाया गया है। सीएम ने पूरे घटनाक्रम पर सख्‍त रुख अख्तियार करते हुए टीम को घटना की तह तक जाने के निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने समयबद्ध ढंग से जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए हैं।

Tags: HathrasHathras caseHathras DMHathras gang rapeHathras GangrapeHathras Gangrape CaseHathras gangrape case updateHathras gangrape victimHathras gangrape victim funeralhindi newsnews in hindiup policeUttar Pradeshहाथरसहाथरस केसहाथरस गैंगरेपहाथरस गैंगरेप केसहाथरस गैंगरेप केस अपडेटहाथरस गैंगरेप पीड़िताहाथरस गैंगरेप पीड़िता का अंतिम संस्कारहाथरस डीएम
Previous Post

हाथरस गैंगरेप : पीड़िता के अंतिम संस्कार से भड़के लोग, पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज, बाइक फूंकी

Next Post

पत्नी गौतमी संग थ्रोबैक फोटो शेयर कर राम कपूर ने लूटा फैन्स का दिल

Desk

Desk

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
gautami ram

पत्नी गौतमी संग थ्रोबैक फोटो शेयर कर राम कपूर ने लूटा फैन्स का दिल

यह भी पढ़ें

Murder

वकील की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस की चार टीमें

26/10/2021
cm yogi

रिलिजियस डेमोग्राफी में संतुलन जरूरी, जहां असंतुलन वहां अराजकता: सीएम योगी

11/07/2022
Corona

कोरोना की धीमी हुईं रफ्तार, मौतों का बढ़ा आंकड़ा

24/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version