• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

406 ग्राम पंचायतों के प्रधान नहीं ले सकेंगे शपथ, जानें इसकी वजह

Writer D by Writer D
24/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखीमपुर खीरी
0
panchayat chunav

panchayat chunav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर-खीरी की 15 विकास खण्ड की कुल 1165 ग्राम पंचायतों में से 406 ग्राम पंचायतों में सदस्यों की संख्या कम रहने (दो तिहाई से कम) के कारण कोरम पूरा नहीं हो सका है, जिससे इन ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान 25 और 26 मई 2021 को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भाग नहीं ले सकते बल्कि इन्हें अभी कुछ दिन या कुछ माह तक इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं 759 संघटित ग्राम पंचायतों के प्रधान और सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।

ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों व सदस्यों के शपथ ग्रहण के लिए पंचायत विभाग ने कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है, जिसके अनुसार 24 मई 2021 तक ग्राम पंचायतों को संघटित करने की अधिसूचना जिलाधिकारी खीरी जारी करेंगे। इसके बाद 25 व 26 मई 2021 को प्रधान और सदस्यों को वर्चुअल माध्यम से शपथ ग्रहण कराई जाएगी।

CM योगी 25 मई को कर सकते हैं मिर्जापुर का दौरा, तैयारी में जुटे अफसर

27 मई 2021 को नवगठित ग्राम पंचायत की पहली बैठक होगी, जिसके बाद ग्राम प्रधान और सचिव के संयुक्त खाते खोले जाएंगे।इसके बाद गांवों में रुके हुए और नए विकास कार्यों की शुरूआत होगी। डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत के सदस्यों के कम से कम दो तिहाई स्थान भरे होने पर ग्राम पंचायत संघटित होती है। ऐसी 759 ग्राम पंचायतें संघटित हुई हैं,जबकि 406 ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा न होने से असंघटित श्रेणी में रखा गया है, जिससे इन पंचायतों के प्रधान शपथ ग्रहण नहीं कर सकेंगे।

ग्राम प्रधान और सदस्य अपने-अपने ग्राम पंचायत में ही शपथ डीएम द्वारा नामित अधिकारियों के समक्ष वर्चुअल माध्यम से करेंगे।इस दौरान पंचायत घर, सामुदायिक भवन या कामन सर्विस सेंटर पर कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए शपथ ग्रहण कराई जाएगी।

मितौली ब्लाक और लखीमपुर ब्लाक में सबसे अधिक 56-56 असंघटित पंचायतें

जिले की कुल 1165 ग्राम पंचायतों में से 406 ग्राम पंचायतों में सदस्यों के काफी स्थान रिक्त रह जाने से कोरम पूरा नहीं हो सका है,जिसमें सबसे ज्यादा मितौली और लखीमपुर ब्लॉक में 56-56 ग्राम पंचायतें असंघटित रह गई हैं।धौरहरा ब्लाक में 15, कुंभी ब्लाक में 23, मोहम्मदी में 47,पलिया में 11, ईसानगर में 34, नकहा में 35, निघासन ब्लाक में दो,पसगवां में 21, फूलबेहड़ ब्लाक में 12, बिजुआ में 36, बांकेगंज में 6,रमियाबेहड़ ब्लाक में 5 ग्राम पंचायतें असंघटित रह गई हैं।

Tags: lakhimpur kheri newsLakhimpur Kheri News in HindiLakhimpur Kheri News TodayPanchayat chunavpanchayat chunav 2021Panchayat Chunav Newsup panchayat chunavलखीमपुर खीरी न्यूजलखीमपुर खीरी समाचार
Previous Post

दो मादक तस्करों को STF ने किया गिरफ्तार, 57 लाख की अफीम बरामद

Next Post

पीएम स्वनिधि योजना के नाम पर पैसा वसूलने वाले तीन गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Construction of Khajurkhal-Bhandarikhod motor road in Chamoli completed
उत्तराखंड

चमोली के खजूरखाल–भण्डारीखोड़ मोटर मार्ग का निर्माण पूर्ण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

01/07/2026
CM Bhagwant Mann filled the Enumeration Form
पंजाब

एस.आई.आर.-2026 : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भरा गणना फॉर्म, प्रक्रिया में भागीदारी का आह्वान

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
PM Modi
नई दिल्ली

भारत-पाक संवाद की मांग तेज, 100 से ज्यादा हस्तियों का PM मोदी को पत्र

01/07/2026
Next Post
rape

पीएम स्वनिधि योजना के नाम पर पैसा वसूलने वाले तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरायी मोटरसाइकिल, एक की मौत

03/12/2020
CM Yogi

प्रतीक यादव की तेरहवीं में पहुंचे सीएम योगी, परिवार को दी सांत्वना

25/05/2026
दिल्ली बीजेपी कार्यालय में 17 लोग कोरोना पॉजिटिव 17 people corona positive in delhi BJP office

भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों में बुखार नहीं प्रमुख लक्षण

27/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version