• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

Writer D by Writer D
10/03/2023
in Business
0
Share Market

Share Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज (शुक्रवार) एक बार फिर घरेलू शेयर बाजार (Share Market) बड़ी गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। वैश्विक दबाव के बीच घरेलू शेयर बाजार ने आज कमजोर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती आधे घंटे के कारोबार में बाजार तेजी से गिरता चला गया। हालांकि आधे घंटे की गिरावट के बाद बाजार में खरीदार एक्टिव होते नजर आए, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक निचले स्तर से कुछ हद तक रिकवरी करने में सफल रहे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1.22 प्रतिशत और निफ्टी 1.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

पहले 1 घंटे के कारोबार के दौरान स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से टाटा मोटर्स, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी और डिवीज लेबोरेट्रीज के शेयर 0.82 प्रतिशत से लेकर 0.15 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर अडाणी इंटरप्राइजेज, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, अपोलो हॉस्पिटल और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर 3.44 प्रतिशत से लेकर 1.97 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1,933 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 528 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,405 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 3 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 27 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 4 शेयर हरे निशान में और 46 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सेंसेक्स ने आज बड़ी कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की। ये सूचकांक आज 546.45 अंक टूट कर 59,259.83 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के 10 मिनट बाद ही बाजार में तेज बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से अगले 20 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स 921.30 अंक का गोता लगाकर 58,884.98 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि इस जोरदार गिरावट के बाद बाजार में खरीदारों ने एक्टिव हो कर लिवाली शुरू कर दी।

सतीश कौशिक की बेटी ने शेयर की ऐसी फोटो, फैंस हुए इमोशनल

लिवाली के सपोर्ट से सेंसेक्स की चाल भी तेज होती नजर आई और अगले आधे घंटे के कारोबार में ही ये सूचकांक करीब 200 अंक की रिकवरी करने में सफल रहा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 729.93 अंक की कमजोरी के साथ 59,076.35 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज बड़ी कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की। ये सूचकांक 145.80 अंक गिर कर 17,443.80 अंक के स्तर पर खुला। पहले आधे घंटे के कारोबार में बाजार में हुई जोरदार बिकवाली के कारण निफ्टी के स्तर में भी तेज गिरावट आई। आधे घंटे के कारोबार में ही ये सूचकांक 265.25 अंक टूट कर 17,324.35 अंक के स्तर तक पहुंच गया।

हालांकि आधे घंटे के कारोबार के बाद बाजार में खरीदारों ने तेज लिवाली शुरू कर दी, जिससे निफ्टी की चाल में भी सुधार होता नजर आने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी निचले स्तर से करीब 60 अंक की रिकवरी करके 201.60 अंक की गिरावट के साथ 17,388 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में भी घरेलू शेयर बाजार ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 499.74 अंक यानी 0.84 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 59,306.54 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 54.30 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,535.30 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को सेंसेक्स 541.81 अंक यानी 0.90 प्रतिशत टूट कर 59,806.28 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 164.80 अंक यानी 0.93 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,589.60 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bsedomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

सतीश कौशिक की बेटी ने शेयर की ऐसी फोटो, फैंस हुए इमोशनल

Next Post

महिला अपराध के मामलों को निपटाने में UP अव्वल, CM योगी ने गृह विभाग की थपथपाई पीठ

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

29/10/2026
Gold
Business

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

29/10/2026
Gold
Business

सोना-चांदी के दाम में बड़ी कटौती, रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे पहुंची कीमतें

28/10/2026
Stock Market
Business

शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का, निफ्टी 22,600 के नीचे

28/10/2026
Business

सोने की कीमतों में नरमी, चांदी भी फिसली; देखें आज का ताजा रेट

26/10/2026
Next Post
UP tops in disposal of crimes against women

महिला अपराध के मामलों को निपटाने में UP अव्वल, CM योगी ने गृह विभाग की थपथपाई पीठ

यह भी पढ़ें

मशहूर शायर राहत इंदौरी

मशहूर शायर राहत इंदौरी के बारे में जानेें कुछ खास बातें, पहले क्या करते थे काम?

11/08/2020
yogi government

खिलाड़ियों का हौसला और टीम भावना कोरोना काल में प्रेरणादायक : योगी

04/05/2021
Maulana Shahabuddin

महाकुम्भ मेले की व्यवस्थाओं पर दुनिया और पाकिस्तान के लोग भी हुए प्रभावित

12/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version