• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रेगिस्तान में बारिश का कहर: यूएई में भारी बरसात, ओमान में 18 की मौत

Writer D by Writer D
17/04/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Heavy Rain in Dubai

Heavy Rain in UAE

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अबू धाबी। रेगिस्तान में पानी को तरसने वाले अब पानी में डूबकर मर रहे हैं। ऐसा कुछ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और उसके आसपास के देशों में मंगलवार को देखने को मिला। यूएई में भारी बारिश (Heavy Rain) से प्रमुख राजमार्गों के कुछ हिस्सों में पानी भर गया और पूरे दुबई में वाहन सड़कों पर जगह-जगह खड़े हो गए। दुनिया के व्यस्ततम हवाई अड्डों में से एक दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (डीएक्सबी) पर करीब 25 मिनट संचालन बंद रहा।

पड़ोसी देश ओमान में बाढ़ (Flood) के कारण मरने वालों की संख्या 18 हो गई है और कई अन्य लापता हैं। अरब प्रायद्वीप के देश यूएई में बारिश असामान्य है, नियमित बारिश (Rain) की कमी के कारण कई सड़कों और अन्य क्षेत्रों में जल निकासी प्रणाली का अभाव है जिससे बाढ़ आई है। भारी बारिश के कारण यूएई के प्रशासन ने मंगलवार को लोगों से घरों में ही रहने का अनुरोध किया।

स्कूलों ने कक्षाएं ऑनलाइन आयोजित कीं। सरकारी कर्मचारियों से भी घरों से कार्य करने को कहा गया। राजमार्गों और सड़कों से पानी निकालने के लिए प्रशासन को बड़े-बड़े पंप लगाने पड़े। मंगलवार को जब यूएई के आसमान में बिजली चमकती थी तो कभी-कभी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के सिरे को छूती थी।

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने दुबई, अबु धाबी, शारजाह व कुछ अन्य अमीरात के निवासियों से अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश (Heavy Rain) व ओलावृष्टि के लिए तैयार रहने को कहा है। यूएई के पड़ोसी देशों बहरीन, कतर, सऊदी अरब में भी जमकर बारिश हुई है।

आज रामनवमी पर भगवान रामलला का होगा सूर्य तिलक, यहां पर देख अलौकिक दृश्य

ओमान में तो हाल के दिनों में हुई भारी बारिश से आई बाढ़ के कारण 18 लोगों की मौत हुई है। इनमें 10 स्कूली बच्चे शामिल हैं जिनका वाहन बाढ़ में बह गया था। बहरीन की राजधानी मनामा में सड़कों पर पानी भर गया। कुवैत, सऊदी अरब व ओमान में बुधवार को चक्रवात की आशंका जताई गई है।

Tags: # world newsdubaiHeavy Rain in UAEinternational Newsweather forecastWeather updates
Previous Post

आज रामनवमी पर भगवान रामलला का होगा सूर्य तिलक, यहां पर देख अलौकिक दृश्य

Next Post

WhatsApp में जुड़ गया एक और कमाल का फीचर, अब चैट करना होगा और भी इन्टरेस्टिंग

Writer D

Writer D

Related Posts

Iranian attack on US base in Kuwait
अंतर्राष्ट्रीय

कुवैत में अमेरिकी बेस पर ईरानी हमला, वाशिंगटन से तेहरान तक मंचा हड़कंप

13/07/2026
Vietnam Boat Accident
Main Slider

वियतनाम में दर्दनाक हादसा, स्पीडबोट पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

11/07/2026
Donald Trump
अंतर्राष्ट्रीय

मेरी हत्या की कोशिश हुई तो ईरान को मिलेगा करारा जवाब…ट्रंप की खुली चेतावनी

11/07/2026
Donald Trump
Main Slider

इस्राइल का बड़ा दावा: ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा है ईरान?

10/07/2026
Huge fire breaks out at shoe factory in China
Main Slider

चीन की जूता फैक्टरी में भीषण आग, 28 लोगों की मौत

09/07/2026
Next Post
whatsapp

WhatsApp में जुड़ गया एक और कमाल का फीचर, अब चैट करना होगा और भी इन्टरेस्टिंग

यह भी पढ़ें

विश्व का सबसे नशीला गांजा अमेरिका से मंगा कर तस्करी करती थी 25 साल की युवती

01/08/2021
Rampal Jat

Farmers Protest: किसान नेता रामपाल जाट अरेस्ट, पांच सौ ट्रैक्टरों करने वाले थे दिल्ली कूच

21/02/2024
Dhananjay Singh

भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में धनंजय सिंह ने किया जनसंवाद

23/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version