• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केजरीवाल सरकार पर हाईकोर्ट ने की सख्त टिप्पणी, दिल्ली जल्द बनने जा रही है कोरोना कैपिटल

Desk by Desk
05/11/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
छठ पूजा समारोह Chhath Puja ceremony

छठ पूजा समारोह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आड़े हाथ लेते हुए सख्त टिप्पणी की है। हाईकोर्ट ने कहा है कि महामारी सरकार पर पूरी तरह से हावी हो गई है। दिल्ली जल्द ही कोरोना कैपिटल बनने जा रही है। हाईकोर्ट ने कहा कि सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम पूरी तरह से विफल हो रहे हैं।

जस्टिस हीमा कोहली और एस. प्रसाद की बेंच ने नगर निगम सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण समिति व अन्य की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की है। बेंच ने कहा कि जिस तेजी से कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है, दिल्ली जल्द ही कोरोना की राजधानी हो जाएगी।

भारत संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध: राजनाथ सिंह

बेंच ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा कई दावे किए गए थे कि वे सबसे अधिक जांच कर रहे हैं, लेकिन मामलों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। बेंच ने कहा कि सरकार को कई सवालों के जवाब देने होंगे। इन मामलों की सुनवाई अभी जारी है।

राजधानी में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 6,842 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4.09 लाख हो गया है। दिल्ली में पहली बार कोविड-19 के 6,800 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इसके पहले मंगलवार को दिल्ली में संक्रमण के 6,725 नए मामले सामने आए थे।

दिल्ली सरकार के तरफ से जारी नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में संक्रमण के कारण 51 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 6,703 हो गई। मंगलवार को 58,910 नमूनों की जांच के बाद 6,842 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और संक्रमित होने की दर बढ़कर 11.61 प्रतिशत हो गई। बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में फिलहाल 37,379 मरीजों का इलाज चल रहा है। दिल्ली में रविवार तक लगातार पांच दिनों तक संक्रमण के 5,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे थे। दिल्ली में संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा 4,09,938 पहुंच चुका है।

Tags: Corona CapitalCoronavirusCOVID-19Covid-19 CapitaldelhiDelhi Covid-19 Casesdelhi govtDelhi high courthindi newsnews in hindiकोरोना वायरसकोवि़ड-19कोविड-19 कैपिटलदिल्ली कोविड-19 केसदिल्ली सरकारदिल्ली हाईकोर्ट
Previous Post

भारत संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध: राजनाथ सिंह

Next Post

Covid के सक्रिय मामलों में आई रुकावट, कम होने का रुख लगातार जारी

Desk

Desk

Related Posts

Shivling
Main Slider

सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें सही विधि

04/08/2026
CM Nayab Saini met the Governor.
राष्ट्रीय

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की मुलाकात

03/08/2026
UPSSSC Exam Calender
Main Slider

योगी सरकार में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार, UPSSSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

03/08/2026
CM Dhami launches Oho Radio 89.2 FM.
Main Slider

सीएम धामी ने ओहो रेडियो 89.2 एफएम का किया शुभारंभ

03/08/2026
Lekhpal
Main Slider

6,252 नवचयनित लेखपालों की विभागीय अर्हकारी परीक्षा का परिणाम अनुमोदित

03/08/2026
Next Post

Covid के सक्रिय मामलों में आई रुकावट, कम होने का रुख लगातार जारी

यह भी पढ़ें

suicide

उप मुख्य अभियंता का फांसी पर लटकता मिला शव

13/11/2021

कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को सरकारी सेवा में दिया जायेगा आरक्षण : सीएम धामी

06/04/2022
rahkeem cornwall

रहकीम कॉर्नवाल : टेस्ट करियर को मजबूत करना चाहता हूं

31/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version