• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाई प्रोफाइल चोरी का खुलासा, डॉक्टर से लेकर IPS तक शामिल

Writer D by Writer D
31/12/2021
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुरुग्राम। दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में एक हाई प्रोफाइल चोरी के मामले में अब रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस केस में नामी डॉक्टर से लेकर पुलिस अधिकारी तक की मिलीभगत सामने आ रही है। गुरुग्राम के खेड़कीदोला में हुई इस हाई प्रोफाइल चोरी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्ट को भी दो बार सफाई देनी पड़ी है।

सीएम ने कहा है कि इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा चाहे वो कितने भी बड़े पद पर क्यों ना हो। अभी इस मामले की जांच एसटीएफ कर रही है। दरअसल ये हाई प्रोफाइल चोरी का मामला एक अगस्त 2021 का है।

इसका खुलासा तब हुआ जब 20 अगस्त को अल्फा जी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ने गुरुग्राम के खेड़कीदौला थाने में शिकायत दर्ज करवाई की उनकी कंपनी से कैश चोरी कर लिया गया है और उसे एक फ्लैट में रखा गया है। कंपनी की तरफ से शिकायत में कहा गया कि जिस जगह कैश रखा हुआ था वहा पर किसी को जाने की इजाजत नहीं है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने जांच शुरू की। गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात एक एएसआई सहित दो लोगों से कुछ कैश बरामद किया  लेकिन उसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले में लिपापोती शुरू कर दी।

STF को सौंपी गई थी जांच

पूरे मामले को दबाने की कोशिश की जाने लगी जिसके बाद इस केस की जांच का जिम्मा गुरुग्राम एसटीएफ को सौंप दिया गया। एसटीएफ ने मामले की जांच शुरू की तो एक के बाद एक परत खुलती चली गई।

इस मामले में एसटीएफ ने गुरुग्राम के दो डॉक्टरों जीपी सिंह और डॉक्टर सचिंदर जैन नवल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो हाई प्रोफाइल चोरी का मामला खुलता चला गया।

एसटीएफ की तफ़्तीश में सामने आया कि यह चोरी लाखों की नही बल्कि करोड़ों की थी। इस चोरी का मास्टरमाइंड कोई और नही बल्कि डॉक्टर सचिंदर जैन, डॉक्टर जीपी सिंह है और डॉक्टर सचेन्द्र जैन नवल ने गैंगस्टर विकास लगरपुरिया और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात एएसआई विकास गुलिया के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से चोरी को अंजाम दिया।

हाई प्रोफाइल चोरी में डॉक्टर और आईपीएस की भूमिका

जांच में यह भी सामने आया कि इन लोगों ने चोरी किए गए पैसे को गोल्ड, यूएस डॉलर में बदल दिया। छानबीन के दौरान एसटीएफ को पता चला कि गैंगस्टर विकास लगरपुरिया ने अपने गुर्गों के माध्यम से इस करोड़ों की चोरी को अंजाम दिया था। जिस समय चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया उस वक़्त धीरज सेतिया गुरुग्राम में डीसीपी वेस्ट  का चार्ज संभाल रहे थे।डॉक्टर का ना भी आया सामने

राजधानी में कोरोना की खतरनाक रफ्तार, 24 घंटे में आए 1796 केस

गुरुग्राम एसटीएफ द्वारा धीरज सेतिया को जांच में शामिल होने के लिए दो से तीन बार नोटिस भेजा गया,लेकिन वह शामिल नहीं हुए। इस पर हरियाणा सरकार ने धीरज सेतिया को नौकरी से सस्पेंड कर दिया।

करोड़ों रुपये बरामद

वहीं एसटीएफ अभी तक इस सनसनीखेज मामले में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल में तैनात विकास गुलिया ,गुरुग्राम के दो नामी डॉक्टरों जीपी सिंह ,डॉक्टर सचेन्द्र जैन नवल के साथ अन्य लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 से 7 करोड़ रुपये कैश और सोना और 64 हजार 500 यूएस डॉलर बरामद कर चुकी है।

इस हाई प्रोफाइल चोरी में जिस तरह से आईपीएस धीरज सेतिया का नाम सामने आया है उसके बाद से कयास लगाए जा रहे है कि गुरुग्राम पुलिस कमिश्नरी के और भी अधिकारी इस चोरी में शामिल हो सकते हैं।

Tags: crime newsgurugram newsHaryana newsNational news
Previous Post

राजधानी में कोरोना की खतरनाक रफ्तार, 24 घंटे में आए 1796 केस

Next Post

नए साल के मौके पर जमकर ऑर्डर हो रहे कंडोम, सोडा-आइस क्यूब

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

चंडीगढ़ में SIR पर संग्राम, कांग्रेस का प्रदर्शन; राजा वड़िंग समेत कई नेता हिरासत में

25/09/2026
उत्तराखंड

बच्चों को देखकर रुका मुख्यमंत्री का काफिला, चॉकलेट बांटकर की बातचीत

25/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री के आह्वान पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर

25/09/2026
Main Slider

UPITS वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरी

25/09/2026
Main Slider

4030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा विकास, योगी सरकार ने जारी किए 403 करोड़ रुपये

25/09/2026
Next Post
condom

नए साल के मौके पर जमकर ऑर्डर हो रहे कंडोम, सोडा-आइस क्यूब

यह भी पढ़ें

cm yogi

भगवान बुद्ध का त्यागमय जीवन मानवता के लिए प्रेरणास्रोत : योगी

26/05/2021

जयराम ठाकुर ही होंगे सीएम कैंडिडेट, नड्डा ने किया ऐलान

10/04/2022
Murder

सीएम आवास पर तैनात होमगार्ड के बेटे की हत्या, कुकरैल नाले के पास मिला शव

23/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version