• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद नहीं चाहते थे कि उनका बेटा हॉकी खेले

Desk by Desk
18/03/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, खेल, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद नहीं चाहते थे कि उनका कोई बेटा हॉकी खेले। यह खुलासा उनके ओलंपियन बेटे अशोक ध्यान चंद ने बुधवार को प्रेस क्लब में किया है।

डॉक्टर आशीष द्विवेदी की पुस्तक, ‘खेल पत्रकारिता के आयाम’ के विमोचन के अवसर पर कही। उन्होंने बताया कि तीन ओलंपिक स्वर्ण विजेता और कप्तान रहे उनके पिता एक समय हॉकी से इतना ऊब गए थे कि अपने बेटों को हॉकी से दूर रहने की सलाह देने लगे थे। ऐसा इसलिए था क्योंकि लगातार तीन ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाली भारतीय टीम को वह सम्मान नहीं मिल पाया जिसकी हकदार थी।

किताब का विमोचन अशोक ध्यानचंद, आज तक के खेल संपादक विक्रांत गुप्ता, उत्तम हिन्दू के वरिष्ठ खेल पत्रकार राजेन्द्र सजवान, वार्ता के खेल संपादक राजेश राय और जानी मानी लेखक पत्रकार डा. स्मिता मिश्र की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर पत्रकार विजय कुमार, उमेश राजपूत आदि भी मौजूद थे।

डॉक्टर द्विवेदी की किताब में तमाम खेलों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के साथ साथ खेल पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई है। उनके अनुसार भारतीय खिलाड़ी इसलिए पीछे हैं क्योंकि देश में स्पोर्टस साक्षरता मात्र बीस प्रतिशत है और खेलों को किसी भी स्तर पर गंभीरता से नहीं लिया जाता। उदासीन और उपेक्षापूर्ण माहौल खिलाड़ियों को आगे बढ़ने से रोकता है।

पुराने वाहनों के स्क्रैप प्रमाण पत्र देने से नया वाहन खरीद पर मिलेगी छूट : गडकरी

लेखक ने जानना चाहा कि उपेक्षित खिलाड़ियों के मामले में देश का सिस्टम मौन क्यों है! उन्होंने महिला खिलाड़ियों की समस्याओं और उनकी राह में आनेवाली बाधाओं को भी बखूबी निर्भीकता से उद्घाटित किया है। हालांकि लेखक कभी खिलाड़ी या कोच नहीं रहे फ़िर भी उन्होंने खिलाड़ियों की बुनियादी जरुरतों और समस्याओं को उद्घाटित किया है।

सभी अतिथियों और वक्ताओं ने माना कि उनकी पुस्तक खेल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालती है और स्कूल कालेज के खिलाड़ी छात्र छात्राओं का सही मार्गदर्शन करने में सक्षम है। सभी वक्ताओं और पत्रकारों ने माना कि भारत की खेल पत्रकारिता बस क्रिकेट पत्रकारिता बन कर रह गई है। खेल खबरों के नाम पर बस क्रिकेट छपता है।

बाकी खेल इस स्थिति के लिए खुद जिम्मेदार हैं क्योंकि उनका सिस्टम कारगर नहीं है। क्रिकेट ने अपने लिए जो जगह बनाई है बाकी खेल ऐसा क्यों नहीं कर पाए। उन्हें अपनी गिरेबान में जरुर झांकना चाहिए। अशोक ध्यान चंद ने हॉकी की बदहाली के लिए, फेडरेशन और हॉकी इंडिया को दोषी माना लेकिन यह भी कहा कि देश में खेलों को लेकर कुछ भी सराहनीय नहीं हो रहा। जो थोड़े बहुत खिलाड़ी निकलते हैं, उनके माता पिता और खुद की मेहनत है।

Tags: did not want his son to play hockeyHockey magician Major Dhyanchandओलंपियन बेटे अशोक ध्यान चंदहॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद
Previous Post

रुबीना और अभिनव का गाना MARJANEYA हुआ रिलीज, दिखी दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री

Next Post

मैं शेरनी हूं, मेरा सिर केवल जनता के सामने झुकता है : ममता बनर्जी

Desk

Desk

Related Posts

Financial Lost)
Main Slider

इन दिशाओं में रख दें ये चीजें, घर में होगी धन की बरकत

14/06/2025
Upper Lip Hair
Main Slider

इन घरेलू नुस्खों से पाएं चेहरे के अनचाहे बालो से छुटकारा

14/06/2025
Jeera Aloo
Main Slider

इस तरह से बनाए ये खास रेसिपी, आपको दिवाना बना देगा लाजवाब स्वाद

14/06/2025
Rice Samosa
खाना-खजाना

आज ट्राई करें ये स्पेशल डिश, खाते ही दिल हो जाएगा खुश

14/06/2025
Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

14/06/2025
Next Post
ममता बनर्जी

मैं शेरनी हूं, मेरा सिर केवल जनता के सामने झुकता है : ममता बनर्जी

यह भी पढ़ें

garden

पौधों को कीड़े-मकोड़ों से बचाता है ये पाउ़डर, ऐेसे करें इस्तेमाल

13/05/2023
Gajar Aloo Sabji

गाजर-आलू मटर की सब्जी और पराठे, यूं तैयार करें विंटर की स्पेशल डिश

10/12/2024
CM Yogi

तीसरा कार्यकाल देकर जनता करेगी पीएम मोदी के समर्पण का सम्मान : योगी आदित्यनाथ

29/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version