• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत, स्पेन को रौंदकर शुरू किया विश्व कप अभियान

Writer D by Writer D
13/01/2023
in खेल
0
Hockey World Cup

Hockey World Cup: Team India defeated Spain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राउरकेला। भारत ने एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 (Hockey World Cup में शुक्रवार को पूल-डी मुकाबले में स्पेन को 2-0 से परास्त करके अपने अभियान की विजयी शुरुआत की।

बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में अमित रोहिदास (12वां) और हार्दिक सिंह (26वां मिनट) ने मेजबान टीम के लिये गोल करके जीत में योगदान दिया।

करीब 21,000 हॉकी प्रेमियों से खचाखच भरे दुनिया के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम में भारत को सहज होने में थोड़ा समय लगा। शुरुआती मिनटों में स्पेन ने गेंद पर कब्जा रखा, लेकिन 11वें मिनट में स्पैनिश गोल पर मनदीप सिंह के हमले के साथ भारतीय आक्रमण की शुरुआत हो गयी।

भारत को अगले दो मिनटों में दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, हरमनप्रीत दोनों को नेट में पहुंचाने में असफल रहे, लेकिन रोहिदास ने दूसरी पेनल्टी पर रिबाउंड को नेट में दागकर भारत का खाता खोल दिया।

स्पेन ने एक गोल से पिछड़ने के बाद दूसरे क्वार्टर में आक्रामकता दिखाई। स्पेन ने 21वें मिनट में दाहिने फ्लैंक से जगह बनायी लेकिन रोहिदास ने खतरे को टाल दिया। स्पैनिश टीम को 24वें मिनट में एक पेनल्टी कॉर्नर भी मिला लेकिन गोलकीपर कृष्णा पाठक ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें स्कोर बराबर नहीं करने दिया। अपना पहला विश्व कप खेल रहे हार्दिक कुछ ही क्षणों में गेंद के साथ दौड़ते हुए स्पैनिश अर्द्ध में पहुंच गये और उन्होंने विपक्षी टीम के रक्षण को भेदकर दर्शनीय गोल दाग दिया।

योगी सरकार के विकास और विजन की निवेशकों ने की तारीफ

भारत को तीसरे क्वार्टर में भी दो पेनल्टी मिलीं, हालांकि हरमनप्रीत उनपर स्कोर नहीं कर सके।

चौथे क्वार्टर के दूसरे मिनट में अभिषेक को येलो कार्ड दिखाकर 10 मिनट के लिये बाहर कर दिया। स्पेन ने भारतीय खेमे में एक खिलाड़ी कम पाकर मेजबान टीम पर दबाव बनाना शुरू किया और 53वें मिनट में उन्हें पेनल्टी कॉर्नर भी मिला। पॉल क्युनिल ने गोलपोस्ट पर निशाना साधा लेकिन पाठक ने उन्हें एक बार फिर स्पेन को खाता खोलने की अनुमति नहीं दी। अभिषेक के फील्ड पर आने के बाद मैच के आखिरी मिनटों में स्पेन को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला मगर उनका तीसरा प्रयास भी असफल रहा।

भारत ने इस जीत के साथ पूल-डी में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है, जबकि इस पूल के पहले मुकाबले में वेल्स को 5-0 से हराने वाली इंग्लैंड पहले स्थान पर है।

Tags: Hockey World Cup Hockey World Cup 2023sports newssports news in hindi
Previous Post

योगी सरकार के विकास और विजन की निवेशकों ने की तारीफ

Next Post

जोशीमठ प्रभावितों का विस्थापन देश के लिए बनेगी नजीर: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
FIFA World Cup
खेल

FIFA World Cup: पराग्वे ने तुर्किये को 1-0 से हराया, नॉकआउट की उम्मीदें बरकरार

20/06/2026
Jaspal Rana
Main Slider

एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में छाई मायूसी

12/06/2026
Gujarat Titans bus catches fire
खेल

IPL 2026: बीच सड़क धू-धू कर जली गुजरात टाइटंस की बस, बाल-बाल बची शुभमन गिल की टीम

01/06/2026
Rishabh Pant
Main Slider

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

29/05/2026
Next Post
CM Dhami

जोशीमठ प्रभावितों का विस्थापन देश के लिए बनेगी नजीर: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

LDA

LDA ऑफिस में छापेमारी, पांच कर्मी गिरफ्तार, भू माफिया दिलीप सिंह बाफिला पर FIR

22/11/2020
'Hungama 2' to be released on OTT, not on the big screen

बड़े पर्दे पर नहीं अब ओटीटी पर रिलीज होगी ‘हंगामा 2’

21/05/2021
Corona

देश में कोरोना के 10,649 नए मरीज, 32 की मौत

24/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version