• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बहू का हाथ पकड़ना ससुर को पड़ा महंगा, जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

Desk by Desk
18/10/2020
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
जूते-चप्पल की माला

जूते-चप्पल की माला पहनकर गांव में घुमाया

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के कटिहार जिले में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पत्नी से हो रहे झगड़े में बचाव कराने आई बहू का हाथ पकड़ कर दूर करना ससुर को इतना महंगा पड़ेगा, उसने कभी सोचा भी नहीं था।

ससुर पर गलत नियत से हाथ पकड़ने का आरोप लगा, तो गांव के लोगों ने आरोपी को जूते-चप्पल की माला पहना दी। इतना ही नहीं आरोपी ससुर को पूरे गांव में जूते-चप्पल की माला पहनाकर घुमाया गया। किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

रंजिश के चलते महिला को दबंगों ने मारी गोली, मेडिकल कॉलेज रेफर

कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र की भटवाड़ा पंचायत सरपंच टोला में 17 अक्टूबर को परिवार की कलह समाज में मजाक बन गई। बताया गया है कि यहां के रहने वाले दरोगी ऋषि और पत्नी ननकी देवी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों में मारपीट शुरू हो गई।

सास-ससुर के बीच हो रही मारपीट को देख घर में मौजूद बहू सीता ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया। आरोप है कि ससुर ने सीता का गलत नियत से हाथ पकड़ लिया। ये देख सास नानकी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने हंगामा करना शुरू कर दिया, मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

बसपा सांसद श्याम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव, मेदांता अस्पताल में भर्ती

नानकी के आरोप के बाद ग्रामीणों ने मिलकर दरोगी ऋषि को जूते-चप्पल की माला पहना दी। इसके बाद उसे पूरे गांव में घुमाया गया। उसके मुंह पर कालिख पोत दी गई। इतने से भी मन नहीं भरा तो गांव घुमाने के बाद उसकी पिटाई की गई। वहीं कुछ लोगों ने पूरी घटना का मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो अब वायरल किया जा रहा है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमरकांत झा ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है, जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags: crime newscrime news in hindiLatest Bihar News in Hindi
Previous Post

रंजिश के चलते महिला को दबंगों ने मारी गोली, मेडिकल कॉलेज रेफर

Next Post

स्वतंत्र देव से मिले विधायक सुरेन्द्र सिंह, अनर्गल बयानबाजी से बाज आने की नसीहत

Desk

Desk

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post
स्वतंत्र देव - सुरेन्द्र सिंह

स्वतंत्र देव से मिले विधायक सुरेन्द्र सिंह, अनर्गल बयानबाजी से बाज आने की नसीहत

यह भी पढ़ें

Arrested

लाखों की धोखाधड़ी के आरोप में राइस मिलर गिरफ्तार

18/05/2023
Life Imprisonment

मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले को आजीवन कारावास

29/04/2022
अक्षर पटेल Akshar Patel

विकेट से मिलने वाली मदद का करना चाहता था इस्तेमाल : अक्षर पटेल

25/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version