• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होली 2025 में कब है, जानें होलिका दहन की डेट भी

Writer D by Writer D
09/11/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Holi

Holi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

होली (Holi) का पर्व दो दिन मनाया जाता है। एक दिन छोटी होली और दूसरे दिन रंग वाली होली मनाई जाती है। छोटी होली को होलिका दहन कहा जाता है और रंग वाली होली के दिन को धुलण्डी भी कहते हैं। होली का पर्व भगवान श्रीकृष्ण को अतिप्रिय है। इसलिए इस त्योहार की रौनक वृंदावन, गोकुल, नंदगांव व बरसाना में देखने लायक होती है। जानें अगले साल 2025 में होलिका दहन व होली कब है-

होलिका दहन (Holi Dahan) 2025 में कब है-

पूर्णिमा तिथि 13 मार्च 2025 को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर प्रारंभ होगी और 14 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगी। होलिका दहन का त्योहार 13 मार्च 2025 को मनाया जाएगा।

होलिका दहन (Holi Dahan) शुभ मुहूर्त 2025-

होलिका दहन (Holi Dahan) का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट से प्रारंभ होगा और 14 मार्च 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।

भद्रा काल में नहीं करते हैं होलिका दहन (Holi Dahan)-

होलिका दहन में भद्रा काल का विचार किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में भद्रा काल के समय होलिका दहन वर्जित है। भद्रा रहित प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि होलिका दहन के लिये उत्तम मानी जाती है।

होलिका दहन (Holi Dahan) के दिन भद्रा का समय-

द्रिक पंचांग के अनुसार, होलिका दहन के भद्रा सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर प्रारंभ होगी और रात 11 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगी।

भद्रा पूंछ व भद्रा मुख का समय-

भद्रा पूँछ – 06:57 पी एम से 08:14 पी एम

भद्रा मुख – 08:14 पी एम से 10:22 पी एम

होली 2025 कब है- रंग वाली होली का पर्व 14 मार्च 2025 को मनाया जाएगा।

क्यों मनाया जाता है होली (Holi) का त्योहार-

होली (Holi) के पर्व को लेकर एक पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं। एक कथा के अनुसार, भक्त प्रह्लाद राक्षस कुल में जन्मे थे। लेकिन वे भगवान नारायण के परम भक्त थे। उनके पिता हिरण्य कश्यप को उनकी भक्ति अच्छी नहीं लगती थी इसलिए उन्होंने अपने पुत्र प्रह्लाद को कई कष्ट दिए। प्रह्लाद की बुआ होलिका को ऐसा वस्त्र वरदान में मिला था जिसको पहनकर आग में बैठने से आग उसे जला नहीं सकती थी। होलिका भक्त प्रह्लाद को मारने के वह वस्त्र पहनकर आग में बैठ गई। प्रह्लाद की भगवान विष्णु की भक्ति के फल से होलिका जल गई और प्रह्लाद का बाल भी बांका नहीं हुआ। शक्ति पर भक्ति की जीत की खुशी में तभी से यह पर्व मनाया जाने लगा। रंगों का पर्व संदेश देता है कि काम, क्रोध, लोभ व मोह को त्यागकर ईश्वर भक्ति में लीन रहना चाहिए।

Tags: Holi 2025holi celebrationHoli date
Previous Post

देव दिवाली कब है, जानें कैसे की जाती है पूजा

Next Post

पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर जोरदार धमाका, 20 लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

salt
फैशन/शैली

नमक से मिलेगा गजब का निखार, ऐसे करें इस्तेमाल

06/11/2025
Perfume
Main Slider

इस तरह से कर सकते हैं एक्सपायर परफ्यूम का इस्तेमाल

06/11/2025
Diabetes
Main Slider

डायबिटीज के मरीज ट्रैवल के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

06/11/2025
Potato Pickle
Main Slider

खाने के साथ परोसे आलू का आचार, देखें रेसिपी

06/11/2025
Oxygen level
फैशन/शैली

ऑक्सीज़न लेवल को मेंटेन रखने के लिए डाइट में करें ये शामिल

06/11/2025
Next Post
Quetta Railway Station

पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर जोरदार धमाका, 20 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

हरियाणा में बढ़ा कोरोना का कहर, सभी स्कूल 30 नवंबर तक बंद

20/11/2020
CM Yogi paid tribute to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri.

बापू और शास्त्री के सपनों को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री

02/10/2025
Know how bank fraud is done with QR code, SBI cautioned customers

जानिए कैसे होता है QR कोड से बैंक फ्रॉड, SBI ने किया ग्राहकों को सावधान

04/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version