• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो मालगाड़ियों की भीषण टक्कर, लोको पायलट समेत दो रेलवे अधिकारी घायल

Writer D by Writer D
04/02/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फतेहपुर
0
Collision of two freight trains

Collision of two freight trains

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दो मालगाड़ी (Freight Trains) आपस में टकरा गईं। एक मालगाड़ी ने दूसरी मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दो इंजन और एक गार्ड कोच बेपटरी हो गया। हादसे में एक लोको पायलट समेत दो रेलवे अधिकारी घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे विभाग मे हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर रेलवे अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए हैं। हादसे से रेलवे ट्रैक बाधित जो गया, राहत कार्य कर उसे सुचारू किया जा रहा है। हादसा खागा के समीप डीएफसी रेलवे ट्रैक पर हुआ है।

दोनों मालगाड़ी की टक्कर से इलाके में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। हादसा उस दौरान हुआ जब एक ही ट्रैक पर आगे-पीछे मालगाड़ी आ गईं और उनमें टक्कर हो गई। हादसे के बाद डीएफसी की अपलाइन हावड़ा-दिल्ली ट्रैक बाधित हुआ है।

पीछे से टकराई मालगाड़ी (Freight Trains) 

जानकारी के मुताबिक, जिले के खागा थाना क्षेत्र के गांव पांभीपुर इलाके के न्यू रसूलाबाद और न्यू सुजातपुर के बीच डेडीकेटेड फ्रेंट कॉरिडोर लाइन पर मंगलवार सुबह हादसा हो गया। यहां कोयला से लदी खड़ी मालगाड़ी के पीछे से प्रयागराज-कानपुर की ओर से आ रही दूसरी मालगाड़ी ट्रेन पीछे से जा टकराई। दूसरी मालगाड़ी ट्रेन में भी कोयला लदा था। जोरदार टक्कर से तेज आवाज गूंज उठी। हादसे से दो इंजन और गार्ड कोच बेपटरी होकर ट्रैक से नीच उतर गए।

मैं इस्तीफा दे दूंगा अगर… महाकुंभ हादसे पर संसद में बोले अखिलेश यादव

हादसे से डीएफसी की हावड़ा-दिल्ली अपलाइन बाधित हो गई। हादसे की जानकरी मिलते ही घटनास्थल पर रेलवे अधिकारी पहुंच गए। घायल लोको पायलट और को-पायलट को अस्पताल ले जाया गया। हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ। पीछे से टकराने वाली मालगाड़ी प्रयागराज-कानपुर की ओर से आ रही थी। उसी ट्रैक पर दूसरी मालगाड़ी कोयले से लदी खड़ी थी, तभी वह आपस में टकरा गईं और हादसा हो गया। राहत दल द्वारा ट्रैक को सुचारू किया जा रहा है।

Tags: crime newsfatehpur newsTrain accident
Previous Post

मैं इस्तीफा दे दूंगा अगर… महाकुंभ हादसे पर संसद में बोले अखिलेश यादव

Next Post

JNU प्रोफेसर राजीव सिजारिया निलंबित, भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई ने किया था गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

05/10/2026
Main Slider

गरीब, महिला, युवा और दिव्यांग की समस्याओं पर संवेदनशील सरकार—जनता दर्शन में मौर्य ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

05/10/2026
Main Slider

यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में विकसित होगी इंटरनेशनल ट्रेड सिटी

05/10/2026
BJP
Main Slider

UP राज्यसभा के लिए BJP की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

उपेक्षा से उत्कर्ष तक: पूर्वांचल का कायाकल्प और भदोही कालीन उद्योग का पुनर्जागरण

05/10/2026
Next Post
JNU professor Rajiv Sijaria suspended

JNU प्रोफेसर राजीव सिजारिया निलंबित, भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई ने किया था गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

rape

युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म, 14 लाख ठगे

15/04/2023
कोरोना को मात

अच्छी खबर : दिल्ली में 89 प्रतिशत लोगों ने दी कोरोना को मात

31/08/2020
Raju Srivastava

15 दिन बाद ‘गजोधर भैया’ को आया होश, राजू श्रीवास्तव के PRO ने दी जानकारी

25/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version