• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हयात होटल में बंधकों को सुरक्षाबलों ने कराया मुक्त, 40 की मौत, सभी दहशतगर्द ढेर

Writer D by Writer D
21/08/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Hyatt Hotel

Hyatt Hotel

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मोगादिशु। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु के हयात होटल (Hyatt Hotel) में बंधक बनाए गए सभी लोगों को सुरक्षाबलों ने मुक्त करा लिया है। आतंकियों ने शुक्रवार रात इस होटल पर हमला किया था। इस हमले में 40 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।

आतंकियों ने होटल (Hyatt Hotel) में दाखिल होते समय दो धमाके किए और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। सुरक्षा बलों को करीब 30 घंटे तक चले अभियान के बाद बंधकों को मुक्त कराने में कामयाबी मिली और सभी आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। अलकायदा से जुड़े आतंकी संगठन अल-शबाब ने हमले की जिम्मेदारी ली है। भारत ने हमले की निंदा करते हुए कहा है कि वह आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में वहां की सरकार और लोगों के साथ है।

स्थानीय पुलिस के अनुसार मरने वालों में ज्यादातर नागरिक हैं। आतंकियों ने होटल के दूसरे तल पर कुछ लोगों को बंधक बना लिया था। सुरक्षा बलों को रोकने के लिए सीढ़ियों को बम से उड़ा दिया गया था। सोमालिया में मई में राष्ट्रपति हसन शेख मोहमुद के सत्ता संभालने के बाद यह सबसे बड़ा आतंकी हमला बताया जा रहा है। इससे पहले अगस्त 2020 में अल-शबाब ने एक अन्य होटल पर हमलाकर 16 लोगों की हत्या कर दी थी।

‘ये क्या नौटंकी है मोदी जी….’, लुकआउट नोटिस पर भड़के मनीष सिसोदिया

अल-शबाब करीब एक दशक से सोमालियाई सरकार को अस्थिर करने में जुटा है। यह संगठन कठोर इस्लामिक कानून के आधार पर अपनी सत्ता स्थापित करना चाहता है। इस सप्ताह के शुरू में अमेरिका ने अल-शबाब के 13 आतंकियों को मार गिराने की घोषणा की थी। हाल के सप्ताह में अमेरिका ने आतंकी संगठन पर कई हवाई हमले किए हैं।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सोमालिया की सरकार और लोगों के साथ खड़ा है। उन्होंने ट्वीट किया कि भारत मोगादिशु में हयात होटल पर हमले की कड़ी निंदा करता है और आतंकवाद के इस कायराना कृत्य के पीड़ितों और परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है।

Tags: # world newshayatt hotelinternational Newssomaliya news
Previous Post

‘ये क्या नौटंकी है मोदी जी….’, लुकआउट नोटिस पर भड़के मनीष सिसोदिया

Next Post

भाजपा नेता को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा, पत्नी ने बीच सड़क पर चप्पलों से पीटा

Writer D

Writer D

Related Posts

7.1 magnitude earthquake hits Japan
Main Slider

जापान में फिर प्रकृति का कहर! 7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी अलर्ट

28/07/2026
18 US soldiers killed in Iran war
अंतर्राष्ट्रीय

ईरान युद्ध के आंकड़ों पर यू-टर्न! आलोचना के बाद पेंटागन ने अपडेट किया डेटाबेस

27/07/2026
The US bombed Iranian military bases.
अंतर्राष्ट्रीय

रुक नहीं रहे बाइडेन के फाइटर जेट्स! ईरान के सैन्य ठिकानों पर फिर भारी बमबारी

22/07/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

जंग के बीच ईरान में डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

20/07/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

6.3 तीव्रता के भूकंप से कांपा ये देश, सुनामी अलर्ट जारी

16/07/2026
Next Post
BJP leader

भाजपा नेता को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा, पत्नी ने बीच सड़क पर चप्पलों से पीटा

यह भी पढ़ें

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अलीगंज में लगेगा प्लेसमेंट कैम्प

20/03/2022
Jagadguru Rambhadracharya

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में किए गए भर्ती

02/02/2024
Road Accident

तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

11/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version