• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस टेस्टी डिश से बढ़ जाएगा खाने का जयका, फटाफट करें तैयार

Writer D by Writer D
08/10/2025
in खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
mix veg geavy

mix veg geavy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घर में आमतौर पर कोई एक साधारण सब्जी बनाई जाती हैं, लेकिन जब कोई मेहमान आता हैं तो उनके लिए भोजन में विशेष व्यंजन बनाने की कोशिश की जाती हैं। लेकिन जब बात आती हैं कि सब्जी में क्या स्पेशल बनाया जाए, तो हम आज आपके लिए लेकर आए हैं मिक्स वेज ग्रेवी (Mix Veg Gravy)  बनाने की रेसिपी।

मिक्स वेज ग्रेवी (Mix Veg Gravy) को बनाना आसान है और इसमें लगने वाली सामग्री आसानी से इकट्ठा हो जाती है। इसे बनाने में करीब 20 मिनट का समय लगता हैं। इसका लाजवाब स्वाद आपको उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा। मेहमानों के लिए सब्जी के तौर पर मिक्स वेज ग्रेवी (Mix Veg Gravy) बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा। जानते हैं इसकी रेसिपी।

मिक्स वेज ग्रेवी (Mix Veg Gravy)  बनाने की सामग्री

पनीर क्यूब्स – 1 कटोरी
आलू कटे – 1 कटोरी
बीन्स – 1/2 कटोरी
मटर – 1/2 कटोरी
फूलगोभी – 1 कटोरी
टमाटर – 2
प्याज – 2
लहसुन – 5-6 कली
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
काजू – 7-8
लाल मिर्च पाउडर – 2 टी स्पून
जीरा पाउडर – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 2 टेबलस्पून
तेल – 3 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

मिक्स वेज ग्रेवी (Mix Veg Gravy)  बनाने की विधि

मिक्स वेज ग्रेवी (Mix Veg Gravy) बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को लें और उसके पीस कर लें। इसके बाद आलू, प्याज, टमाटर, फूलगोभी के भी टुकड़े कर लें। अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें बारीक कटे प्याज को डालकर लाइट ब्राउऩ होने तक भूनें।

इसमें कटा अदरक, लहसुन, काजू के टुकड़े भी डालें और उन्हें अच्छी तरह से फ्राई कर लें। इसके बाद इस मिश्रण में कटे टमाटर डालकर भूनें। जब टमाटर नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें और मसाले को ठंडा होने दें।

जब मसाला ठंडा हो जाए तो मिक्सी की मदद से इसका पेस्ट तैयार कर लें और पेस्ट को एक बर्तन में निकालकर अलग रखते जाएं। अब कड़ाही में जरूरत के मुताबिक तेल डालें और मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें मसाला पेस्ट डालकर भूनें। थोड़ी देर बाद मसाला ग्रेवी में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, जीरा पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स करें और भूनें।

ग्रेवी को 3-4 मिनट भूनने के बाद जब तेल छोड़ने लगे तो इसमें कटी हुई सब्जियां और पनीर डालें। करछी की मदद से सभी को ग्रेवी के साथ अच्छे से मिलाएं और पकने दें। इस दौरान जरूरत के हिसाब से ग्रेवी में पानी मिला दें। अब गैस की आंच धीमी करें और सब्जी को ढककर 10 मिनट तक पकने दें।

बीच-बीच में करछी की मदद से सब्जी को चलाते रहें। सब्जी तैयार होने के बाद गैस बंद कर दें। आपकी स्वाद से भरी मिक्स वेज ग्रेवी (Mix Veg Gravy) बनकर तैयार हो गई है। इसे सर्व करने से पहले बारीक कटी हरी धनिया पत्ती से सजाएं। इसके बाद रोटी, पराठा या नान के साथ परोसें।

Tags: dinner recipelunch recipemix veg gravy recipe
Previous Post

करवा चौथ के दिनार को स्पेशल बनाएगी ये डिश, फटाफट नोट करें

Next Post

मीठे में बनाएं ये खास मिठाई, देखें आसान रेसिपी

Writer D

Writer D

Related Posts

Bread Bhatura
खाना-खजाना

ये डिश बना देगी आपका दिन, स्वाद ऐसा कि छोटे-बड़े सबको रहेगा याद

29/04/2026
Beauty tipskarelakarela face packkarela face pack for skinskinskin beautySkin Care Tips
फैशन/शैली

इस कड़वी चीज से मिलेगी ग्लोइंग स्किन, जानें इस्तेमाल का तरीका

29/04/2026
Kundali
धर्म

आपकी कुंडली खोलेगी पिछले जन्म का राज

29/04/2026
Office
धर्म

ऑफिस डेस्क पर न रखें ये चीजें, वरना रुक जाएगी तरक्की

29/04/2026
potato for skin
फैशन/शैली

चेहरे पर निखार लाएगी रसोई में रखी ये चीज

29/04/2026
Next Post
Chamcham

मीठे में बनाएं ये खास मिठाई, देखें आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी के नाम पर महिला संग धोखाधड़ी, मुख्यमंत्री जनता दरबार में पहुंची पीड़िता

03/12/2023
Harivansh

राज्यसभा को मिलेगा नया उपसभापति, हरिवंश की वापसी मुश्किल

09/01/2026
Gajar ka Murabba

सर्दियों के लिए बेस्ट है ये डिश, एक बार बनाएं और पूरे सीजन लें आनंद

13/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version