• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिलिंग शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : शर्मा

Writer D by Writer D
02/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
shrikant sharma

shrikant sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने गुरुवार को कहा कि बिजली के बिल जमा करने काउंटर पर आ रहे उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर करें।

श्री शर्मा ने कोविड-19 एकमुश्त समाधान योजना, गर्मियों में निर्बाध आपूर्ति और उपभोक्ता सेवाओं की बेहतरी के बिंदुओं पर मध्यांचल, पूर्वांचल, पश्चिमांचल, दक्षिणांचल व केस्को की समीक्षा करते हुये कहा कि सरचार्ज माफी योजना की तिथियां 15 अप्रैल तक बढ़ाई गई हैं। हर पात्र उपभोक्ता तक विभागीय अधिकारी जरूर पहुंच जाएं। जिन उपभोक्ताओं का सरचार्ज अधिक है या उनपर ज्यादा बिल बकाया है उनका दरवाजा जरूर खटखटाया जाए।

उन्होने कहा कि हर डिस्कॉम बिजलीघरवार लक्ष्य तय कर सबको लाभ दें। बिल रिवीजन के मामलों में ढिलाई पर उन्होंने अधिकारियों से नाराजगी भी जाहिर की। लापरवाह अधिकरियों के चलते बिल जमा करने के लिए काउंटर तक आने वाले उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं, यह स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सभी एमडी को निर्देशित किया कि वे स्वयं उपकेंद्रों का निरीक्षण करें और ऐसे मामलों में जिम्मेदारी तय करें।

दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचायें : सीएम तीरथ

बिजली मंत्री ने कहा कि गर्मियां बढ़ रही हैं, ऐसे में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो इसके लिए पूर्व में कई गई तैयारियों को पुनः परख लें। कहीं कोई कमी है तो उसे दूर कर लें। उन्होंने अपर मुख्य सचिव ऊर्जा को निर्देश भी दिया कि वे अपने स्तर पर गर्मियों से निपटने की आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा कर लें, कहीं लापरवाही है तो जवाबदेही भी सुनिश्चित करें।

उन्होने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी सूर्यास्त के बाद भी बिजली कटौती की शिकायतें आ रही हैं। सभी एमडी इसका विशेष ध्यान रखें कि सूर्यास्त से सूर्योदय तक बिजली कटौती न की जाए। यदि कहीं ऐसा हो रहा है तो संबंधित की जिम्मेदारी सुनिश्चित हो।

श्री शर्मा ने निर्देश दिया कि सभी उपकेंद्रों पर शेड व पीने के पानी की उचित व्यवस्था हो इसका भी ध्यान रहे। कहा कि सभी उपकेंद्रों पर सरल भाषा में टैरिफ की जानकारी दी जाए। उपभोक्ताओं को डिजिटल माध्यम से भुगतान के लिए भी प्रेरित किया जाये। 1912 पर आ रही शिकायतों के निस्तारण की भी रैंडम जांच की जाए। उपभोक्ता सेवाओं की बेहतरी के लिए शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई हो। इसके लिए अधिकारियों को जवाबदेह बनाया जाए।

Tags: Lucknow Newspolitical newsshrikant sharma
Previous Post

प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो रही है : अरशद खान

Next Post

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल डीजल में टिकाव, जानें अपने शहर में आज के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल

18/09/2026
Next Post
petrol

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल डीजल में टिकाव, जानें अपने शहर में आज के रेट

यह भी पढ़ें

Hashish

सशस्त्र सीमा बल ने नेपाली मादक तस्कर को दबोचा, 35 लाख  की चरस बरामद

30/12/2020
Gujiya

होली पर इस टेस्टी मिठाई से कराएं सबका मुंह मीठा, फटाफट नोट करें रेसिपी

28/02/2026
CM Yogi

बाबा कालभैरव का हरियाली श्रृंगार देख मुख्यमंत्री आह्लादित, आरती की

17/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version