• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होली के लिए बनाना है पापड़, तो ये रेसिपी है परफेक्ट

Writer D by Writer D
25/02/2023
in Categorized
0
Potato Papad

Potato Papad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

होली (Holi) के त्योहार को लोग बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं. चारों तरफ रंग, गुलाल, गाना बजाना लगा रहता है और हर त्योहार की तरह इस दिन भी खान-पान की कई स्पेशल चीजें बनाकर तैयार की जाती है. वैसे तो होली पर लोग स्नैक्स से लेकर लंच में कई चीजें बनाकर खाते हैं  लेकिन गुजिया के बिना होली अधूरी मानी जाती है.

होली आने में कुछ ही दिनों का समय रह गया है ऐसे में लोगों ने चिप्स-पापड़ बनाने की तैयारियां शुरू कर दी होंगी, इन्हें पहले से ही बनाकर स्टोर कर लिया जाता है. अगर इस साल आप होली पर पापड़ (Potato Papad) बनाने का सोच रहे हैं तो रेसिपी के साथ-साथ कुछ जरूरी टिप्स भी नोट कर लें ताकि आपके पापड़ परफेक्ट बनें. आइए जानते हैं…

आलू के पापड़ (Potato Papad) बनाने की सामग्री

आधा किलो आलू

3 बड़े चम्मच कुटी लाल मिर्च

स्वागनुसार नमक

जरूरत के अनुसार तेल

आलू के पापड़ (Potato Papad) बनाने की विधि

आलू के पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले आलूओं को धोकर अच्छी तरह साफ कर लें अब इन्हें कुकर में डालें और 2 सीटी आने के बाद गैस बंद कर लें. जब कुकर का प्रेशर निकल जाए तो आलुओं को छन्नी से छानकर बाउल में निकाल लें.

अब थोड़ा ठंडा होने पर आलुओं को कद्दूकस कर लें. कदूदकस करने के बाद आलुओं को एक चमचे की मदद से भी अच्छी तरह मैश कर लें.

अब आलू के मिश्रण में नमक और मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिए. अब हाथों पर अच्छी तरह तेल लगाएं और आलू की पिठ्ठी की लोइयां बनाकर रख लें. अब पापड़ को बेलने के लिए मोटी और बड़ी 2 पॉलीथीन शीट लीजिए फिर इसे तेल से अच्छी तरह ग्रीस कर दीजिए.

साथ ही पापड़ सुखाने के लिए एक बड़ी सी चादर ले लीजिए.  अब एक पॉलीथीन लीजिए उसपर फिर से तेल लगाइए. बीच में आलू की लोऊ रखिये. अब ऊपर से दूसरी पॉलीथीन रख दीजिए.

अब अच्छी तरह किसी प्लेट से प्रेस कर दीजिए. प्रेस करने के लिए हाथों की उंगली की मदद से बीच में पापड़ को गोल-गोल करते हुए फैलाते जाइए. अब ऊपर वाली पॉलीथीन को हटाइये और चादर के ऊपर वाली पॉलीथीन पर उल्टा कर दीजिए.

सूखने के बाद पटल दीजिए फिर सुखाइए. बस आपका पापड़ (Potato Papad) तैयार है.

Tags: Holiholi 2023Holi DishesHoli Recipepotato papad
Previous Post

इस होली मेहमानों के लिए बनाए खास ‘मावा गुझिया

Next Post

ट्रक ने तीन बसों को मारी टक्कर, 13 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
13 killed in horrific road accident

ट्रक ने तीन बसों को मारी टक्कर, 13 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

यह भी पढ़ें

Ketki Singh

‘2024 के अंत तक कर दिया जाएगा काम तमाम…’, BJP MLA को मिली जान से मारने की धमकी

15/08/2024

पुलिस के निरीक्षक स्तर तक के कर्मियों के पौष्टिक आहार भत्ते में 25 फीसदी की वृद्धि

29/12/2021
Siddharth Nath Singh

’अरे अखिलेश! आंखे खोलो, उप्र में लग रही फ्री वैक्सीन : सिद्धार्थ नाथ सिंह

22/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version