• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मनुष्य एक दूसरे के सहयोग बगैर नहीं कर सकता कार्य : आनंदीबेन पटेल

Desk by Desk
13/01/2021
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
आनंदीबेन पटेल Anandiben Patel

आनंदीबेन पटेल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलीगढ़। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि समूह में कार्य करना मानव स्वभाव का हिस्सा है, क्योंकि समाज में रहकर मनुष्य एक दूसरे के सहयोग के बिना कार्य नहीं कर सकता है।

ये विचार श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने अलीगढ़ के सर्किट हाउस में स्वयं सहायता समूहों तथा हस्तशिल्प उत्पाद प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किये। कहा कि अलीगढ़ के ताले विश्व प्रसिद्ध हैं। उन्होंने प्रदर्शनी के अवलोकन के समय तालों की विभिन्न सुन्दर डिजाइनों को देखकर प्रशंसा की।

दिल्ली में 10वीं-12वीं के स्कूल 18 जनवरी से खुलेंगे, अभिभावकों की सहमति जरूरी

राज्यपाल ने कहा कि ‘एक जनपद एक उत्पाद’ के तहत प्रत्येक जिले के विशिष्ट उत्पाद को राज्य सरकार प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे इस उद्योग में लगी महिलाओं की सुरक्षा के लिये भी उचित उपाय करें।

उन्होंने कहा कि यह समय सामाजिक बदलाव लाने का है। हमें समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों को समाप्त करने के लिये प्रयास करना चाहिए। इस कार्य में युवा वर्ग अपना विशिष्ट योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि बाल विवाह को रोकना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। प्रदेश सरकार सामूहिक विवाह आयोजन को प्राथमिकता से प्रत्येक जिलों में आयोजित कर रही हैं। हम सभी का दायित्व है कि हम ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लें।

दिल्ली में 10वीं-12वीं के स्कूल 18 जनवरी से खुलेंगे, अभिभावकों की सहमति जरूरी

श्रीमती पटेल ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा हस्त शिल्पियों से संवाद के दौरान कहा कि बच्चों के कुुपोषण को दूर करने के लिए महिलाएं सशक्त पहल करें, जिससे आने वाली पीढ़ी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहे और पूरे परिवार एवं समाज का विकास हो सके।

राज्यपाल ने किसान आन्दोलन पर चर्चा करते हुए कहा कि नये कृषि कानून कृषि एवं किसान हित में हैं। इससे किसानों को आगे बढ़ने, नये प्रयोग करने और अपनी जमीन का अधिकतम सदुपयोग करने का मौका मिलेगा। ये किसानों के लिये बहुत अच्छा अवसर है।

उन्होंने कहा कि इसको समझने के लिये महिलाओं को भी खेती के तरीके में समन्वय स्थापित कर एक-दूसरे से संवाद कर अपने कृषि कार्य में कृषि तकनीकी को बढ़ावा देना चाहिए।

राज्यपाल ने आयुष्मान योजना के तहत मिलने वाली धनराशि 5 लाख रूपये के बारे में भी उपस्थित जनसमुदाय को विस्तृत जानकारी दी और सभी से आयुष्मान कार्ड बनवाने के साथ ही इसका लाभ उठाएं। इस अवसर पर उन्होंने ताला नगरी स्टेट स्पाइडर लाॅक्स कम्पनी में एक डाक्यूमेट्री देखी, जिसके माध्यम से उन्होंने देश व विदेश में हो रहे व्यवसाय के बारे में जाना।

इस मौके पर श्रीमती पटेल ने स्पाइडर लाॅक्स परिसर में मौलश्री का पौधा रोपित किया व फैक्ट्री में गाय एवं बछड़ों को गुड व चारा भी खिलाया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री संदीप सिंह, सांसद सतीश गौतम, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी व विभिन्न सहायता समूह के प्रतिनिधि उपस्थिति थे।

Tags: anandiben patelआनंदीबेन पटेलआयुष्मान योजनाकर्मचारीराज्‍यपाल आनंदीबेन पटेलराज्यमंत्री संदीप सिंहवरिष्ठ अधिकारीसांसद सतीश गौतम
Previous Post

बॉलीवुड की नई फिल्म में एक अंधी लड़की का रोल अदा करेंगी सोनम कपूर

Next Post

एमपी के मुरैना में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या हुई 22

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दीपावली और छठ पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : एके शर्मा

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दो पैन कार्ड केस में आजम खान-बेटे को राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्री

29/10/2026
Transfer
Main Slider

UP में चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 2000 से ज्यादा तबादले संभव

29/10/2026
Next Post
jahreeli sharab

एमपी के मुरैना में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या हुई 22

यह भी पढ़ें

CM Bhajan Lal

सीएम भजनलाल शर्मा से जापानी प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

27/08/2024
MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी ने मनाई शादी की 15वीं वर्षगांठ

04/07/2024
dead body of shooter

22 लोगों की जान लेने वाले संदिग्ध की मिली लाश, आत्महत्या का शक

28/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version