• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो माह में खुलेंगी सौ नई व्यायामशालाएं : नायब सैनी

Writer D by Writer D
21/06/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh Saini

CM Nayab Singh Saini

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा है कि आने वाले 60 दिनों में प्रदेश में 100 व्यायामशालाएं स्थापित की जाएगी। इनमें कार्यरत योग सहायक नागरिकों को योग करवाएंगे और फिर आयुष डिस्पेंसरी में जाकर मरीजों को योग के प्रति जागरूक करेंगे। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने इन योग सहायकों को डायटिशियन का प्रशिक्षण देने का भी निर्णय लिया है ताकि वे डिस्पेंसरी में मरीजों को खान-पान बारे जानकारी दे सके।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) शुक्रवार सुबह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यहां आयोजित प्रदेश स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने नागरिकों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को पार्ट आफ लाइफ नहीं बल्कि वे आफ लाइफ बताते हुए कहा कि योग को अपनाकर ही हम स्वस्थ्य रह सकते हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए व योग क्रियाएं करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।

उन्होंने (CM Nayab Saini)  कहा कि वर्ष 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में 1121 स्थानों को चिन्हित करके व्यायामशालाएं खोली और खुशी की बात है कि इनमें से 714 व्यायामशालाओं में नियमित योग हो रहा है। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले 60 दिनों में 100 व्यायामशालाएं और खोली जाएंगी, इनमें योग सहायकों की नियुक्ति होगी।

ये योग सहायक योग सिखाने के बाद चार बजे तक डिस्पेंसरी में भी अपनी सेवाएं देंगे। इसके साथ ही सरकार ने योग सहायकों को डायटिशियन का प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है ताकि वे आयुष डिस्पेंसरी में आने वालेे मरीजों को डाइट व उचित खानपान की जानकारी दे सके। मुख्यमंत्री ने कि योग को अपनाकर ही मनुष्य स्वस्थ्य रह सकता है। योग से विकास की गति भी तेज होती है क्योंकि यदि कोई बीमार हो गया तो विकास में बाधा पड़ना निश्चित है। ऐसे में सरकार का प्रयास है कि योग को गांव-गांव व घर-घर तक पहुंचाएं ताकि स्वस्थ्य हरियाणा बनाया जा सके।

संपूर्ण मानवता के कल्याण के मार्ग को प्रशस्त करता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा कि योग वर्तमान में जीवन का सार बन चुका है। पूरी दुनिया ने योग को जीवन में उतारा है। योग हमारी प्राचीन पद्धति रही है और हमारे ऋषि मुनि इसे अपनाते रहे हैं। कुछ वर्षों में योग पद्धति लुप्त हो गई थी और हम पाश्चात्य की ओर बढ़ने लगे थे लेकिन योग ऋषि स्वामी रामदेव ने योग की ज्योत फिर से जलाई और जनता को जागरूक किया।

उन्होंने (CM Nayab Saini) कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूएनओ में योग दिवस का प्रस्ताव रखा तो प्रथम बार में ही 177 देशों ने इसका समर्थन किया और आज खुशी की बात है कि 200 से ज्यादा देश योग को अपना चुके हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति किसी ने किसी रूप में योग से जुड़ा है। योग बहुत सारी बीमारियों को दूर कर देता है। कोरोना काल में जब तक कोई वैक्सीन नहीं आई थी, तब तक केवल योग ही दवाई थी। कोरोना कॉल में योग ही हमारे लिए संबल बनकर आया और कोरोना संकट का हमने मुकाबला किया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. डीपी वत्स, हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य, उपायुक्त प्रदीप दहिया, पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, भाजपा जिला अध्यक्ष आशा खेदड़, आयुष निदेशक सुधीर राजपाल, भाजपा नेता रणधीर पनिहार सहित अनेक नेता, कार्यकर्ता व योग साधकों के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। संबोधन के पश्चात मुख्यमंत्री, मंत्री सहित अन्य ने योग भी किया। तत्पश्चात सभी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन सुना।

Tags: 10th international yoga dayCM Nayab Singh Sainiharayana newsNational news
Previous Post

शान्ति, स्वास्थ्य व विकास के लिए योग जरूरीः प्रधानमंत्री मोदी

Next Post

रूस के हमले से यूक्रेन ने पूरे देश में ब्लैकआउट की घोषणा की

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सरकारी धन के एक-एक पैसे का हिसाब लूंगा, लापरवाही पर होगी दंडात्मक कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य

26/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली-पानी सुनिश्चित करने के निर्देश, टेक होम राशन का 100% वितरण एफआरएस से होगा: मुख्य सचिव

26/05/2026
CM Yogi inaugurated Ganga Aarti on the floating jetty at Sangam.
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने संगम में फ्लोटिंग जेटी पर गंगा आरती का किया शुभारंभ

26/05/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा: सीएम योगी

26/05/2026
CM Yogi
Main Slider

जनता का पैसा जनहित में ही खर्च होगाः सीएम योगी

26/05/2026
Next Post
Blackout

रूस के हमले से यूक्रेन ने पूरे देश में ब्लैकआउट की घोषणा की

यह भी पढ़ें

electric buses

इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से अयोध्या नगरी को वायु एवं ध्वनि प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति: एके शर्मा

18/01/2024
susheel kumar-ravi dahiya

तिहाड़ में TV के सामने बैठा रहा हत्यारोपी सुशील कुमार, रवि की हार पर हुआ भावुक

05/08/2021
The Governor and the CM inaugurated the Bhagirath Udyan

यह प्रतिमा हमें सदा स्मरण दिलाएगी कि ‘भगीरथ प्रयत्न’ ही महान लक्ष्यों की प्राप्ति का मार्ग: मुख्यमंत्री

22/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version