• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

3.5 करोड़ रुपयों के लिए पति को जिंदा जलाया, हत्यारोपी पत्नी साथी समेत गिरफ्तार

Writer D by Writer D
11/04/2021
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय
0
fire

चार लोगों की जलकर मौत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तमिलनाडु में एक महिला (57 साल) ने 3.5 करोड़ रुपए की बीमा की रकम हासिल करने के लिए अपने पति (62 साल) को आग के हवाले कर दिया कर दिया। मामले में पेरिमनल्लूर पुलिस ने बीते 9 अप्रैल को महिला और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। खबर के मुताबिक, 62 साल के रंगराज इरोड जिले के रहने वाले हैं और पावरलूम के मालिक थे। पिछले माह 13 मार्च को रंगराज के सड़क हादसे का शिकार हो गए थे, जिसके बाद उन्हें कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल में उनकी पत्नी जोथिमनी और एक अन्य रिश्तेदार रंगराज की देखभाल कर रहे थे। बीते 8 अप्रैल को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालांकि उन्हें चलने में अब भी थोड़ी परेशानी थी, इसलिए उनकी पत्नी जोथिमनी और रिश्तेदार राजा एक वैन लेकर आए ताकि रंगराज को अस्पताल से घर ले जाया जा सके।

बलिया में कोरोना ने ली महिला की जान, 175 नए संक्रमित मरीज मिले

पुलिस ने बताया कि थुदुपथी की ओर जा रहे वैन को राजा चला रहा था और जैसे ही गाड़ी रात को करीब साढ़े ग्यारह बजे वालसुपालयम पहुंची, तो राजा ने गाड़ी रोक दी और फिर राजा व जोथिमनी दोनों वैन से नीचे उतर गए और फिर पेट्रोल डालकर गाड़ी में आग लगा दी। क्योंकि रंगराज चलने योग्य नहीं थे इसलिए वे गाड़ी से उतरने में कामयाब नहीं हो सके। इसके बावजूद वे अनी जान बचाने के लिए गाड़ी के अंदर ही चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन विंडो बंद होने की वजह से उनकी आवाज बाहर नहीं आ सकी और वैन में उनकी मौत हो गई।

रंगराज की पत्नी जोथिमनी और रिश्तेदार राजा ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी और इसे महज एक हादसा बताया, लेकिन राजा के बयानों से पुलिस को संदेह हुआ और उसने तहकीकात शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को मालूम हुआ कि राजा ने एक पेट्रोल पंप से ईंधन खरीदा था. फिर क्या था, पुलिस ने पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले।

106 साल की दादी ने लगवाई वैक्सीन की पहली डोज, बोली- नहीं हुई कोई तकलीफ

पकड़े जाने के डर से राजा ने खुद ही रंगराज को मारने की बात पुलिस के सामने स्वीकार कर ली। जांच में यह बात सामने आई कि रंगराज के ऊपर कई लोगों का 1.5 करोड़ रुपये का उधार था, जिसकी वजह से वे सभी लोग उन्हें और उकी पत्नी को परेशान किया करते थे। इसके साथ ही रंगराज ने तीन बीमा पॉलिसी ली थी, जिसकी कुल कीमत 3.5 करोड़ रुपये थी और उसने इसमें अपनी पत्‍नी को नॉमिनी बनाया था।

पुलिस के मुताबिक बीमा पॉलिसी की रकम को हथियाने के लिए जोथिमनी ने अपने रिश्तेदार राजा के साथ मिलकर रंगराज को मारने की योजना बनाई थी। दोनों में 1.5 लाख रुपए का समझौता भी हुआ था और जोथिमनी ने राजा को बतौर एडवांस पचास हजार रुपए भी दे दिए थे। मामले का पूरा खुलासा होने के बाद दोनों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है और दोनों फिलहाल जेल में हैं।

Tags: burnt alivecrime newNational news
Previous Post

बलिया में कोरोना ने ली महिला की जान, 175 नए संक्रमित मरीज मिले

Next Post

सोमवती अमावस्या पर लगा कोरोना का ग्रहण, स्नान पर लगा प्रतिबंध

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
somvati amavasya snan

सोमवती अमावस्या पर लगा कोरोना का ग्रहण, स्नान पर लगा प्रतिबंध

यह भी पढ़ें

बिजनेस में धन वृद्धि के उपाय

बिजनेस में नुकसान की ये हो सकती है वजह

12/07/2021
Somi Ali

मुझे पीटते थे, हेल्पर ने सुनी हैं मेरी चीखें…, सलमान की Ex गर्लफ्रेंड ने लगाएं गंभीर आरोप

06/01/2023
Jagdeep Dhankhar attended the swearing-in ceremony of the new Vice President

इस्तीफे के बाद पहली बार नजर दिखें धनखड़, नए उपराष्ट्रपति के शपथ समारोह में हुए शामिल

12/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version