• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रेमिकाओं की खातिर पति ने कर दी गर्भवती पत्नी की हत्या

Writer D by Writer D
23/05/2022
in आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। थाना न्यू आगरा में एक अय्याश पति ने शराब के नशे में अपनी दो प्रेमिकाओं के खातिर पत्नी की हत्या (Murder) कर दी। सुबह परिजनों की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। गर्भवती मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही किये जाने की बात की जा रही है।

मामला आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला हवेली का है। यहां रहने वाले उपेंद्र उर्फ उमंग चौधरी ने बीती रात अपनी गर्भवती पत्नी का धारदार हथियार से गला रेत कर ह्त्या कर दी। सुबह परिजनों की जानकारी पर पहुंची न्यू आगरा थाना पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में आरोपी के पिता द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार सुबह वे जब ऊपर के कमरे से नीचे आये तो उनके बेटे के कपड़े खून से सने हुए थे और बहू की लाश फर्श पर पड़ी हुई थी। दो लड़कियां भी उनके बेटे के साथ थीं।

इस मामले में युवक से सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि उसकी दो प्रेमिकाएं हैं, जिनके चक्कर में उसका उसकी पत्नी से झगड़ा होता रहता था। देर रात जब वह शराब के नशे में घर पहुंचा तो झगड़े के दौरान उसने प्रेमिकाओं के खातिर अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी और रात भर लाश के पास ही सोया रहा।

मिली जानकारी के अनुसार, उमंग चौधरी का दयालबाग क्षेत्र में कार वॉश सेंटर है। उसकी दिसंबर 2021 में प्रीती नाम की एक युवती से शादी हुई थी। प्रीती फिलहाल ढाई माह की गर्भवती थी। पुलिस ने इस मामले में युवक और दो लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़कियों के अभी हत्या में शामिल होने की कोई बात नहीं कही गयी है। मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है।

Tags: agra newscrime newsup news
Previous Post

अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Next Post

होटल में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
Next Post
rape

होटल में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Jubin Nautiyal

जुबिन नौटियाल ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, पोस्ट की हॉस्पिटल वाली फोटो

03/12/2022

पर्सनल लोन लेने के पहले कमाई को न करें नजरअंदाज

20/11/2020
export

निर्यात को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार नोएडा में बनाएगी अपैरल पार्क

22/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version