• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निर्यात को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार नोएडा में बनाएगी अपैरल पार्क

Writer D by Writer D
22/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद, नोएडा
0
export

export

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। दुनिया में भारत के कपड़ों की पहचान है। नोएडा एवं गाजियाबाद की कई इकाइयों से कपड़े दुनिया के विभिन्न देशों में निर्यात (Export) होते हैं। फिलहाल इस उद्योग का अधिकांश हिस्सा असंगठित क्षेत्र में है। इसको संगठित करने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) नोएडा में अपैरल पार्क (Apparel Park) बनाएगी। इससे एक ही जगह निवेशकों को सारी सुविधाएं मिलने से उनकी गुणवत्ता में सुधार होगा। निर्यात (Export) में भी वृद्धि होगी।

उत्तर प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2021-2022 के आंकड़ों पर गौर करें तो प्रदेश से निर्यात होने वाले सामानों में टेक्सटाइल और अपैरल की हिस्सेदारी 9 फीसद यानी 12,996 करोड़ की रही। क्रमशः इलेक्ट्रॉनिक एवं इलेक्ट्रिकल और दूसरे नंबर पर मीट के उत्पादों को छोड़ दें तो प्रदेश से निर्यात होने वाले उत्पादों में अपैरल का तीसरा नंबर है।

प्रवक्ता ने बताया कि 2020-2021 की तुलना में निर्यात में करीब 40 फीसद की वृद्धि रही। यह वृद्धि इसी समयावधि में इलेक्ट्रॉनिक एवं इलेक्ट्रिकल और मीट के उत्पादों से अधिक रही। वैश्विक महामारी कोरोना के बावजूद यह वृद्धि खुद में उल्लेखनीय मानी जाएगी।

उन्होंने बताया कि निर्यात में प्रदेश के टॉप-10 शहरों में गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद की हिस्सेदारी क्रमशः 41 एवं 11 फीसद है। निर्यात करने वाली अपैरल इंडस्ट्री भी इन्हीं जिलों में है। इनमें से अधिकांश अनियोजित क्षेत्र में हैं। इनको नियोजित कर एक ही जगह इनको सारी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए योगी सरकार नोएडा में अपैरल पार्क बनाएगी। इस पार्क में रेडीमेड गारमेंट्स की लगभग 115 निर्यातोन्मुखी इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य है। एक अनुमान के अनुसार इसमें तीन हजार करोड़ का निवेश आएगा। शीघ्र ही इस बाबत प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जुलाई में शिलान्यास और सितंबर 2025 तक सभी इकाइयों में व्यावसायिक उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

राज्य की आर्थिकी बढ़ाने के लिए प्लानिंग से करें काम: मुख्यमंत्री धामी

इसके अलावा सरकार की योजना पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर पांच टेक्सटाइल एंड अपैरल बनाने की भी है। इसके लिए अगले साल सितंबर तक जमीन चिह्नित कर टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 2026 तक इनमें उत्पादन शुरू कराने का लक्ष्य है।

सम्पन्न परंपरा वाले शहरों में बनेंगी फ्लैटेड फैक्टरियां

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार इस उद्योग को संगठित रूप देने के लिए जिन शहरों या उनके आसपास रेडीमेड गारमेंट्स की संपन्न परंपरा रही है उनमें सरकार फ्लैटेड फैक्ट्री बनाएगी। पहले चरण में इसके लिए कानपुर नगर, गोरखपुर और आगरा को चुना गया है। क्लस्टर अप्रोच की संभानाओं के मद्देनजर ही सरकार सभी एक्सप्रेसवे के किनारे बनने वाले औद्योगिक गलियारों में उस क्षेत्र की परंपरा के अनुसार टेक्सटाइल उद्योग की स्थापना भी करेगी। आगे चलकर राष्ट्रीय हथकरघा विकास कार्यक्रम एवं एमएसईसीडीपी योजना के तहत 500 करोड़ रुपये की लागत से हर ब्लॉक में ऐसे क्लस्टर विकसित किए जाएंगे।

कोरोना के बढ़ते केस को लेकर सीएम योगी गंभीर, सतर्कता के दिया निर्देश

सरकार की योजना पीएम मित्र योजना के तहत 10 हजार करोड़ रुपये की लागत से वैश्विक स्तर का टेक्सटाइल पार्क बनाने की भी है। नई पॉलिसी, बेहतरीन आधारभूत संरचना, बुनकरों के कौशल विकास और क्लस्टर अप्रोच के जरिए उत्तर प्रदेश को ग्लोबल टेक्सटाइल हब बनाने के क्रम में सरकार ब्रांड यूपी के लिए तैयार माल की मार्केंटिंग पर भी जोर देगी। इस क्रम में सरकार ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के बड़े खिलाड़ियों मसलन फ्लिपकार्ट, अमेजन के साथ एमओयू करेगी। बुनकरों को अपने उत्पादों को ऑनबोर्ड करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

Tags: apparel parkLucknow NewsnoidaTextile Industryup export
Previous Post

राज्य की आर्थिकी बढ़ाने के लिए प्लानिंग से करें काम: मुख्यमंत्री धामी

Next Post

शरद पवार की उद्धव ठाकरे को सलाह- एकनाथ शिंदे को बना दें मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दीपावली और छठ पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : एके शर्मा

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दो पैन कार्ड केस में आजम खान-बेटे को राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
Next Post
Sharad Pawar

शरद पवार की उद्धव ठाकरे को सलाह- एकनाथ शिंदे को बना दें मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

RBI

रेपो दर चार प्रतिशत, रिवर्स रेपो दर 3.35 प्रतिशत यथावत : आरबीआई

05/02/2021
Hina Khan

हिना खान ने किया बड़ा खुल्लासा बताया, “ये रिश्ता क्या कहलाता है कि वजह से खोई फिल्में”

10/10/2020
CM Yogi inspects vaccination center

CM योगी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में वैक्सीनेशन सेन्टर का किया निरीक्षण

21/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version