• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दहेज की मांग पूरी न होने पर दुधमुंहे को पति ने उतारा मौत के घाट

Writer D by Writer D
15/03/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, हमीरपुर
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के इमिलिया थोक निवासी एक विवाहिता का आरोप है कि उसके पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर गुजरात के वडोदरा शहर ले जाकर उसके 6 माह के दुधमुंहे बच्चे को मौत (Murder) के घाट उतार दिया। उसे भी जान से मारने का प्रयास किया।

मंगलवार को पीड़िता ने जान का खतरा बताकर पति, सास, ननदों, ननदोई व देवर के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष ने मामले की जांच फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज को सौंपी है।

कस्बे के इमिलिया थोक निवासी महेंद्र कुमार वर्मा की पुत्री अंजली वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में अवगत कराया है कि उसका विवाह 28 दिसंबर 2021 को जालौन जनपद के खुटमली गांव निवासी संदीप के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति संदीप, सास सुखबाई, ननद राजकुमारी, रोशनी, साधना, देवर अंकुर, ननदोई प्रशांत दहेज में बाइक, सोने की चेन तथा दो लाख नगदी की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे।

पीड़िता ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व उसका पति उसे गुजरात के वडोदरा शहर ले गया और वहां पहुंचने के बाद 25 फरवरी को उसको तथा उसके 6 माह के पुत्र साकेत जमकर पीटा। जिससे उसके पुत्र साकेत की मौत हो गई। जिसको पति ने बड़ोदरा के नागरवाड़ा श्मशान घाट में दफना दिया। इस घटना के बाद उसने परिजनों को सूचित कर जान बचाने की गुहार लगाई। परिजन बड़ोदरा पहुंचकर उसे पति के चुंगल से मुक्त कराया और अपने साथ कस्बा लेकर आए।

पीड़िता ने मंगलवार को पति, देवर,ननदों एवं ननदोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने मामले की जांच फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा को सौंपी है।

Tags: Hamirpur news
Previous Post

वाहन चोर गिराेह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 11 मोटरसाइकिलें बरामद

Next Post

अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का आरोपित गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Four arrested in cashier murder case

अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का आरोपित गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Suicide

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

23/04/2023
Keshav Maurya

ओडीओपी योजना पूरे देश के लिए एक मॉडल बन चुकी: उपमुख्यमंत्री

07/02/2026
Power Cut

विद्युत कटौती से परेशान सड़क पर उतरे लोग, उपकेंद्र पर किया हमला-तोड़फोड़

28/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version