Main Sliderक्राइमबुलंदशहर

बुलंदशहर में दुष्कर्म पीड़िता को जलाने वाले पति पत्नी किए गए गिरफ्तार

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के जहांगीराबाद पुलिस ने दुष्कर्म पीड़ित बालिका की पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर हत्या करने के आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार किया है। बनवारी बदन सिंह वीर सिंह जसवंतसिंह और गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन मुख्य आरोपी संजय और उसकी पत्नी काजल तभी से फरार चल रही थी जिनकी गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 25_25, हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था।

लद्दाख में पकड़े गये चीनी सैनिक को भारत सेना ने भेजा वापस

दोनों की गिरफ्तारी पर 25 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था 1 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने आज यहां कहा कि जहांगीराबाद कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि दुष्कर्म पीड़ित बालिका की हत्या के आरोपी संजय और उसकी पत्नी काजल चांधोक चौराहे पर कहीं जाने की फिराक में खड़े हैं ।

जल्द ही यमन का हूती संगठन किया जाएगा ब्लैकलिस्ट, अमेरिका की कवायत

पुलिस ने रविवार की देर रात में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि पिछले 15 अगस्त की रात में ग्राम धामनी में एक 14 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी जिस के आरोप में पुलिस ने गांव के ही हरिश्चंद्र को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि गांव का संजय अपने चाचा हरिश्चंद्र को बचाने के लिए पीड़िता व उसके परिवार पर समझौते के लिए दबाब बना रहा था। बात ना मानने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

IIT JAM 2021 ने जारी किए एड्मिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

एसएसपी के अनुसार 17 नवंबर को पीड़िता के माता-पिता घर से बाहर गए हुए थे । उसी समय संजय अपनी पत्नी काजल के साथ पीड़िता के घर पहुंचा। और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गांव के बनवारी, बदन सिंह, वीर सिंह ,जसवंत सिंह और गौतम भी उनके साथ थे।

Related Articles

Back to top button