• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पति नहीं देगा मेरी चिता को मुखाग्नि…. लिखकर पत्नी ने मौत को गले को गले लगाया

Writer D by Writer D
23/02/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
suicide

आत्महत्या

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एक पत्नी को पति से इस कदर नफरत हुई, कि उसने पति से दूर जाने के लिए अपनी जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें साफ लिखा कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही है।

महिला का शव जब फंदे पर झूलता हुआ मिला, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया। इस सुसाइड नोट में महिला ने लिखा कि मौत के बाद पति को  अंतिम दर्शन न करने दिया जाए। इतना ही नहीं, उसकी चिता को मुखाग्नि भी पति को न करने दी जाए। इसके अलावा सुसाइड नोट में पैसे का भी जिक्र किया गया है। सुसाइट नोट में लिखा है कि पैसा एक जीते जागते इंसान से बड़ा न होता तो कितना अच्छा होता। मैं अपनी खुशी से आत्महत्या कर रही हूं।

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के लेक पैलेस कॉलोनी में रहने वाली कल्पना नामदेव की शादी पांच वर्ष पहले विदिशा में रहने वाले नीलेश नामदेव से हुई थी। बताया गया है कि शादी के कुछ समय बाद तक तो पति पत्नी के बीच सब ठीक चलता रहा, लेकिन उसके बाद दोनों के बीच तनाव रहने लगा। तनाव का कारण दहेज की मांग बताया जा रहा है। परिजनों की मानें तो नीलेश आए दिन कल्पना के साथ मारपीट करता था। आरोप है कि नीलेश चाहता था कि कल्पना के पिता अपनी प्रॉपर्टी उसके नाम पर कर ​दें। ये विवाद घर से पुलिस थाने तक पहुंच गया।

राम मनोहर लोहिया के विचारों से देश का भला होगा : मुलायम

परेशान कल्पना ने पुलिस थाने में पति नीलेश के खिलाफ दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज करा लिया। इसके बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं। मामला कोर्ट में तलाक के लिए पहुंच गया। सात जन्मों तक पति के साथ रहने की कस्में खाने वाली कल्पना इस विवाद को लेकर इस कदर तनाव में आ गई कि उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का फैसला किया। उसने मौत से पहले सुसाइड नोट लिखा, जिसमें पति द्वारा किए गए अत्याचार के बारे में लिखा और बाद में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का ​निरीक्षण किया, तो वहां से सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में उसने लिखा कि मौत के बाद उसकी चिता को मुखाग्नि पति की बजाए उसकी मां दे। पति को अंतिम दर्शन नहीं करने दिया जाए, यही उसके पति की सजा है। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।

Tags: mp newssuicide।crime news
Previous Post

पति ने पहले पत्नी के साथ बनाए जबरन शारीरिक संबंध और फिर की हैवानियत की हदें पार

Next Post

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को दस साल की सश्रम कारावास की सजा

Writer D

Writer D

Related Posts

De Tan
Main Slider

फेस पैक से पाएं खूबसूरत चेहरा

14/06/2026
Puja Ghar
Main Slider

पूजा घर से बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा, जानें कैसा हो मंदिर

14/06/2026
Asthma
Main Slider

इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज, करते हैं इस बड़ी बीमारी की ओर इशारा

14/06/2026
Horseshoe
Main Slider

घर में लगाएं ये एक चीज, नहीं होगी किसी चीज की कमी

14/06/2026
CM Dhami
राजनीति

एडवेंचर स्पोर्ट्स की नई राजधानी बनेगा उत्तराखंड: धामी

13/06/2026
Next Post
imprisonment

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को दस साल की सश्रम कारावास की सजा

यह भी पढ़ें

keshav maurya

डिप्टी CM केशव मौर्य ने गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

23/07/2021
ancient incription

महर्षि पाराशर तीर्थ का प्राचीन अभिलेख शोधकर्तोओं के लिए बना अनसुलझी पहेली

04/01/2021
Purnima

इस दिन रखा जाएगा भाद्रपद पूर्णिमा व्रत, जानें मां लक्ष्मी की पूजा विधि

16/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version