• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

साजिश के पीछे एक बड़े उद्योगपति और कांग्रेस पार्टी का हाथ: ब्रजभूषण सिंह

Writer D by Writer D
29/04/2023
in उत्तर प्रदेश, खेल, गोंडा
0
Brij Bhushan Singh

Brij Bhushan Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोण्डा। कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष एवं गोण्डा से भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह (Braj Bhushan Sharan Singh) ने शनिवार को कहा कि मैं पूरी तरह से निर्दोष हूँ,मुझे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। इस साजिश के पीछे एक बड़े उद्योगपति और कांग्रेस पार्टी का हाथ है।

ब्रजभूषण शरण सिंह ने गोण्डा के नंदिनीनगर स्थित आवास पर शनिवार को पत्रकारों से कहा कि मुझे न्यायालय और जांच एजेंसियों पर भरोसा है। मैं जांच में सहयोग करने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि इन लोगों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। पहले यह लोग कहते थे कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दें। अब कह रहे हैं कि सभी पदों से इस्तीफा दें और इन्हें जेल में डाला जाय।

एक अपराधी बनकर इस्तीफा नहीं दूंगा

ब्रजभूषण सिंह (Braj Bhushan Sharan Singh) ने कहा कि मेरा कार्यकाल लगभग पूरा हो चुका है। कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना बड़ी बात नहीं है, लेकिन मैं अपराधी बनकर इस्तीफा नहीं देना चाहता। इस्तीफा देने का मतलब होगा कि मैंने आरोप स्वीकार कर लिए हैं। मैं कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष किसी की कृपा से नहीं बना हूं। मैं चुनाव जीतकर अध्यक्ष बना हूं। मैं सांसद भी क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से बना हूं।

गोण्डा सांसद ने कहा कि कुश्ती संघ में एक अखाड़ा और एक घराने का ही दबदबा रहता था। हमने इस पर रोक लगाने का काम किया। हमने पूरे देश के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम किया। यह काम कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है।

एक ही अखाड़े के हैं विरोध करने वाले खिलाड़ी

ब्रजभूषण सिंह (Braj Bhushan Sharan Singh) ने कहा कि धरने पर बैठे लोग खेल की बदनामी करा रहे हैं। धरने में प्रियंका गांधी और सत्यपाल मलिक जैसे लोगों का क्या काम है। जितने भी खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे हैं, वे एक ही अखाड़े और एक ही परिवार से संबंधी हैं। उन्होंने कहा कि कैम्प में पूरे देश के खिलाड़ी रहते हैं अन्य राज्यों के खिलाड़ियों के साथ गलत क्यों नहीं हुआ।

जंतर-मंतर पहुंचीं प्रियंका गांधी, महिला पहलवानों की मांग का किया समर्थन

उल्लेखनीय है कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने यौन उत्पीड़न के मामले में शुक्रवार (28 अप्रैल) को दो एफआईआर दर्ज की है। कनॉट प्लेस पुलिस थाने में पहली एफआईआर नाबालिग पहलवान की शिकायत पर दर्ज की गई है, जिसमें यौन अपराधों से बाल संरक्षण (पॉक्सो एक्ट) भी लगाया गया है।

Tags: Braj Bhushan Sharan Singhgonda newsup newsWrestling Association
Previous Post

जंतर-मंतर पहुंचीं प्रियंका गांधी, महिला पहलवानों की मांग का किया समर्थन

Next Post

वायु सेना ने ‘नाइट ऑपरेशन’ में 121 सूडानी नागरिकों की बचाई जान

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान: दयाशंकर सिंह

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी बना एक्सपोर्ट इंजन, आबकारी निर्यात नीति से खेत से विदेशी बाजार तक जुड़ी पूरी चेन

21/09/2026
Next Post
Night Operation

वायु सेना ने 'नाइट ऑपरेशन' में 121 सूडानी नागरिकों की बचाई जान

यह भी पढ़ें

Bihar assembly elections

बिहार विधानसभा चुनाव: जदयू और भाजपा के सीट बंटवारे पर लगी मुहर,लोजपा एनडीए से आउट

04/10/2020

गोवा में कोरोना के 489 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 37 हजार के पार

10/10/2020
Main Gate

खुशियों की होगी एंट्री, घर के मेन गेट पर करें ये काम

30/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version