• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वायु सेना ने ‘नाइट ऑपरेशन’ में 121 सूडानी नागरिकों की बचाई जान

ऑपरेशन कावेरी के बीच वायु सेना ने दिखाया ऐतिहासिक साहसी कारनामा

Writer D by Writer D
29/04/2023
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Night Operation

Night Operation

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। हिंसाग्रस्त सूडान (Sudan Crisis) में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन कावेरी (Operation Kaveri) के बीच वायु सेना ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो इतिहास में दर्ज हो गया । भारतीय वायु सेना ने सी-130जे जैसे भारी-भरकम विमान को सूडान के वाडी सैय्यदना में छोटी सी हवाई पट्टी पर रात के अंधेरे में उतारकर इस ‘नाइट ऑपरेशन’ (Night Operation) को अंजाम दिया। 27/28 अप्रैल की दरम्यानी रात 121 लोगों को बचाया गया, जिनके पास पोर्ट सूडान तक पहुंचने का कोई साधन नहीं था।

हिंसाग्रस्त सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए शुरू किए अभियान में भारतीय वायु सेना और नौसेना को लगाया गया है। शुक्रवार सुबह तक ‘ऑपरेशन कावेरी’ (Operation Kaveri) के तहत 2,100 भारतीयों को जेद्दा पहुंचाया गया है। पोर्ट सूडान में तैनात नौसेना का जहाज आईएनएस सुमेधा आज सुबह 300 यात्रियों के साथ संकटग्रस्त देश से जेद्दा के लिए रवाना हुआ। यह आईएनएस सुमेधा का 13वां जत्था है। इसी तरह भारतीय वायु सेना के विमान सी-130जे ने 135 यात्रियों के 10वें और 11वें जत्थे को राजधानी में चल रही हिंसा के बीच संघर्ष विराम बढ़ाने पर सहमत होने के बाद पोर्ट सूडान से जेद्दा तक निकाला है।

इसी बीच वायु सेना को राजधानी खार्तूम से लगभग 40 कि.मी. उत्तर में वाडी सैय्यदना में 121 सूडानी नागरिकों के फंसे होने की जानकारी मिली, जिनके पास पोर्ट सूडान तक पहुंचने का कोई साधन नहीं था। इनमें एक गर्भवती महिला सहित कई बीमार लोग भी शामिल थे। यह लोग जहां फंसे थे, वहां की हवाई पट्टी नीची सतह पर थी और घना अंधेरा होने की वजह से विमान की लैंडिंग करना भी मुश्किल था। रात में एक विमान की लैंडिंग के लिए रोशनी का होना जरूरी होता है, इसके बावजूद ‘ऑपरेशन कावेरी’ में लगे भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने सूडानी नागरिकों को बचाने का फैसला लिया।

सूडान संकट में फिर संकट का साथी बना यूपीएसआरटीसी

इस काफिले का नेतृत्व भारतीय रक्षा अताशे कर रहे थे, जो वाडी सैय्यदना में हवाई पट्टी पर पहुंचने तक भारतीय वायुसेना के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में थे। हवाई पट्टी की ओर बढ़ते हुए वायु सेना के एयर क्रू ने किसी भी दुश्मन का पता लगाने के लिए अपने इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल इन्फ्रारेड सेंसर का उपयोग किया। सुनिश्चित होने के बाद एयर क्रू ने व्यावहारिक रूप से रात में ‘नाइट विजन गॉगल्स’ पर एक सामरिक दृष्टिकोण अपनाया। आखिरकार छोटी सी हवाई पट्टी पर 27/28 अप्रैल की दरमियानी रात को सी-130जे जैसा भारी-भरकम विमान उतार दिया गया।

वायुसेना के विंग कमांडर आशीष मोघे ने इस साहसी ऑपरेशन के बारे में बताया कि हवाई पट्टी पर उतरने के बाद विमान के इंजन चलते रहे, जबकि आठ गरुड़ कमांडो ने 121 यात्रियों और उनके सामान को विमान में सुरक्षित करके उनकी जान बचाई। लैंडिंग के साथ ‘नाइट विजन गॉगल्स’ का उपयोग करके अनलिमिटेड रनवे से टेक ऑफ भी किया गया। वादी सैय्यदना और जेद्दा के बीच ‘ऑपरेशन कावेरी’ (Operation Kaveri) से अलग लगभग ढाई घंटे का यह ऑपरेशन भारतीय वायु सेना के इतिहास में अपने दुस्साहस के लिए जाना जाएगा। इस ऑपरेशन को विमान के ग्रुप कैप्टन रवि नंदा ने अंजाम दिया, जिन्हें ऑपरेशन देवी शक्ति के तहत अगस्त 2021 में अफगानिस्तान से भारतीयों को बचाने के लिए वीरता पदक से सम्मानित किया गया था।

Tags: National newsNight OperationOperation Kaverisudan crisis
Previous Post

साजिश के पीछे एक बड़े उद्योगपति और कांग्रेस पार्टी का हाथ: ब्रजभूषण सिंह

Next Post

JEE Main सेशन 2 रिजल्‍ट घोषित, ऐसे चेक करें स्‍कोरकार्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया

12/10/2026
उत्तराखंड

हरिद्वार में कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, ऋषिकुल में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ के प्रस्तावों पर बनी सहमति

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Voter Lists
पंजाब

पंजाब की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कितने नाम जुड़े और कितने घटे

12/10/2026
Next Post
UP Board

JEE Main सेशन 2 रिजल्‍ट घोषित, ऐसे चेक करें स्‍कोरकार्ड

यह भी पढ़ें

कोविड से डरे स्कूलों ने सख्ती बाद अपलोड की सूचनाएं

06/12/2020
Bodies of children found

बंद स्कूल के कैंपस में मिले 200 से अधिक बच्चों के शव, मचा हड़कंप

30/05/2021
cm dhami

UKSSSC परीक्षा में गड़बड़ी के दोषियों पर होगी रासुका के तहत कार्रवाई: सीएम धामी

25/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version