• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुझे बलि का बकरा बनाया जा रहा है : सचिन वाजे

Desk by Desk
25/03/2021
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
सचिन वाजे SachinWaje

सचिन वाजे

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंंबई। देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी की सुरक्षा में चूक मामले में गुरुवार को सचिन वाजे को एनआईए कोर्ट में पेश किया गया। सचिन वाजे ने स्‍पेशल एनआईए कोर्ट में कहा कि उसे बलि का बकरा बनाया जा रहा है। उसने कहा कि मैंने अब तक की जांच में सहयोग किया है। मुझे फिर से पुलिस कस्टडी में न भेजा जाए।

इस पर अदालत ने बीच में रोक कर कहा कि जो भी कहना है लिखित में दें। कोर्ट ने वाजे को 3 अप्रैल तक एनआईए की कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है। इससे पहले मामले में राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी ने पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की कस्‍टडी की मांग की है। एनआईए की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने स्‍पेशल एनआईए कोर्ट में कह कि हमें और जांच के लिए आरोपी की हिरासत चाहिए। सचिन वाजे के घर से बंदूक के 62 बुलेट मिले हैं, जिनका हिसाब नहीं मिला है। उसे रखने का उद्देश्य क्या था, ये आरोपी बता नही रहा है?

‘लेडी सिंघम’ बनी प्रियंका शर्मा, ऐसे दिया एनकाउंटर को अंजाम

 

एडीशनल सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि सर्विस रिवॉल्वर के लिए दी 30 गोलियों में से केवल 5 ही मिली हैं, बाकी की 25 कहां गईं? यह आरोपी नहीं बता रहा है। उन्‍होंने कहा कि हमने डीएनए के लिए आरोपियों के खून के नमूने लिए हैं। जब्त किए गए 5 वाहनों के नमूने भी डीएनए मिलान के लिए एकत्र किए गए हैं। स्कॉर्पियो की कलिना एफएसएल रिपोर्ट में विस्फोटक के अंश मिले हैं। इसके अलावा मामले में ऑडियो विजुअल सबूत भी बरामद किए गये हैं। मुंबई पुलिस ने आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराए हैं। मनसुख हिरेन हत्या मामले में ATS द्वारा अटेस्ट किए गए 2 आरोपियों की कस्टडी मिली है। उन दोनों को आरोपी सचिन वाजे के सामने बिठाकर पूछताछ करनी है। इस मामले में और भी संदिग्ध हैं, उनकी तलाश जारी है। आरोपी ने सबूत नष्ट करने की कोशिश की है।

 

अनिल सिंह ने कहा कि इस अपराध ने न केवल इस शहर या राज्य को बल्कि पूरे देश को झकझोर दिया है। हर कोई हैरान है कि एक पुलिसकर्मी इस में शामिल था और वही प्रारंभिक जांचकर्ता था। दूसरी ओर बचाव पक्ष के वकील आबाद पोंडा ने कहा था कि इस मामले में UAPA लगाने के लिए एनआईए को अदालत को संतुष्ट करना होगा। उन्‍होंने कहा कि UAPA एक आतंकवाद विरोधी कानून है जो इस केस में लागू नहीं होता है।

Tags: Ambani Bomb ScareNIAsachin vazeएनआईएसचिन वाजे
Previous Post

होलिका दहन के दौरान नहीं इस बार रहेगा अशुभ भद्रा योग

Next Post

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लगवाई कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
उत्तराखंड

ज्योलिकोट दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

23/09/2026
उत्तराखंड

रंग लाई उत्तराखंड की नई फिल्म नीति, पांच साल में फिल्म शूटिंग पर 1,759 करोड़ रुपये खर्च

23/09/2026
उत्तराखंड

15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू

23/09/2026
Next Post
आनंदीबेन पटेल

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लगवाई कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन

यह भी पढ़ें

शिक्षक भर्ती परीक्षा धांधली में STF ने एक आरोपी को बंगाल से किया गिरफ्तार

07/09/2021
Kalyan Singh

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक, PGI पहुंचे CM योगी

27/07/2021

MLC Election: फ़र्रुखाबाद सीट पर बीजेपी के प्रांशु दत्त द्विवेदी ने दर्ज कराई शानदार जीत

12/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version