• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैं कहीं नहीं जा रहा, मध्यप्रदेश में ही रहूंगा : कमलनाथ

Writer D by Writer D
08/01/2021
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राजनीति के क्षेत्र में उनकी नयी भूमिका को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर एक तरह से विराम लगाते हुए आज कहा कि वे इसी राज्य में रहेंगे और अपना शेष जीवन यहीं बिताएंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह बात कही। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव और अनेक कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद थे।

श्री कमलनाथ ने कहा कि वे स्पष्ट करना चाहते हैं कि उनका शेष जीवन भी इसी प्रदेश में कटेगा और वे कहीं नहीं जा रहे हैं। उन्होंने प्रतिप्रश्न करते हुए कहा ‘क्या वे आराम करने लायक दिखते हैं।’ एक से अधिक पदों पर बने रहने संबंधी सवालों के जवाब में श्री कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने कभी भी किसी भी पद के लिए आवेदन नहीं दिया था। केंद्रीय नेतृत्व ने जो भूमिका तय की, वह जिम्मेदारी निभायी और आगे की जिम्मेदारी भी केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।

चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पूर्व प्रधान के पुत्र की मौत, दो घायल

श्री कमलनाथ ने ई टेंडर घोटाला, आयकर छापों के बाद केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की रिपोर्ट संबंधी मामलों से जुड़े सवालों के जवाब में कहा कि वे इस पक्ष में हैं कि सभी मामलों की जांच होना चाहिए, लेकिन जांच राजनैतिक नहीं होकर निष्पक्ष हो। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने 15 माह के शासनकाल के दौरान बदले की भावना से जांच कराने का कार्य नहीं किया। उनकी प्राथमिकता प्रदेश की तस्वीर बदलने की रही और जांच के कार्य भी चलते रहे।

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन संबंधी सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनकी प्रदेश के नेताओं के अलावा केंद्रीय नेताओं से चर्चा चल रही है। इस मुद्दे को लेकर अलग अलग मत भी आए हैं। फिर भी इस पर जल्दी ही निर्णय होने की संभावना उन्होंने जतायी।

अपहृत ट्रेवेल एजेंट को मात्र 24 घंटों में सकुशल किया बरामद, 8 आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आसपास एक माह से अधिक समय से जारी किसान आंदोलन और देश तथा मध्यप्रदेश के संदर्भ में किसानों तथा कृषि की दशा पर उन्होंने विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि अब प्रदेश कांग्रेस राज्य के किसानों को इन मुद्दों पर जागरुक करने के लिए अभियान चलाएगा। उन्होंने कुछ समय पहले लागू किए गए केंद्रीय कृषि कानूनों को ‘काले कानून’ बताते हुए कहा कि इनके बारे में राज्य (मध्यप्रदेश) के किसानों को जागरुक करने की आवश्यकता है और इसलिए ही प्रदेश कांग्रेस अभियान चलाएगा।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने इस अवसर पर बताया कि आज से 15 जनवरी तक विभिन्न जिलों में कांग्रेस कमेटियों की ओर से एक दिन का धरना, प्रदर्शन और बैठक आयोजित की जाएंगी। इसके बाद 15 जनवरी को दोपहर में किसानों द्वारा चक्काजाम विभिन्न इलाकों में किए जाएंगे। इसी क्रम में 20 मार्च को मुरैना जिला मुख्यालय पर किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसके बाद 23 जनवरी को किसानों द्वारा राजधानी भोपाल में राजभवन का घेराव किया जाएगा।

Tags: Kamlnathmp news
Previous Post

8 जनवरी 2021 : आज जिनका है जन्मदिन, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Next Post

8 जनवरी राशिफल : आज इन 7 राशियों को मिलेगी खुशियां, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
Mayur Dixit
उत्तराखंड

कांवड़ मेले से पहले डीएम ने किया चंडी देवी मंदिर का निरीक्षण

18/07/2026
13 girl students fell into a septic tank in a madrasa
क्राइम

मदरसे में सेप्टिक टैंक में गिरीं 13 छात्राएं, एक छात्रा की मौत

18/07/2026
Abhijeet Dipke
Main Slider

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

18/07/2026
Next Post

8 जनवरी राशिफल : आज इन 7 राशियों को मिलेगी खुशियां, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

यह भी पढ़ें

Operation Ganga: 200 छात्रों को लेकर रोमानिया से लौटा C-17 ग्लोबमास्टर

03/03/2022
Benefits of Cantola

कमजोरी से परेशान पुरुष करें इस सब्जी का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

20/09/2021
UP MLC Election Result

BJP ने प्रियंका गांधी से ली चुटकी, पूछा- पंजाब का टिकट बुक कर दें क्या?

28/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version