• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा जीती तो केरल का मुख्यमंत्री बनने के लिए हूं तैयार : ई श्रीधरन

Desk by Desk
19/02/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
ई श्रीधरन Metro Man

ई श्रीधरन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। मेट्रोमैन ई श्रीधरन आगामी 21 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। मेट्रोमैन ई श्रीधरन ने शुक्रवार को कहा कि मेरा मुख्य लक्ष्य पार्टी को केरल में सत्ता में लाने में मदद करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी जीती तो वह राज्य का मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार रहेंगे। अगर उन्हें यह पद मिलता है तो उनका जोर राज्य में बुनियादी ढांचे को विकसित करने पर रहेगा।

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करती है। तो पार्टी का ध्यान राज्य में बड़े स्तर पर इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास करना और राज्य को कर्ज के जाल से मुक्ति दिलाने पर होगा। बता दें कि केरल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। मेट्रोमैन के नाम से मशहूर श्रीधरन को बड़ी इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को दक्षता के साथ पूरा करने के लिए भी जाना जाता है।

यूपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, दो नेताओं ने की साइकिल की सवारी

पीटीआई के अनुसार उन्होंने कहा कि अगर पार्टी चाहेगी तो मैं विधानसभा चुनाव लड़ूंगा और अगर पार्टी कहेगी तो मुख्यमंत्री पद पर भी अपनी सेवा देने के लिए प्रस्तुत रहूंगा। श्रीधरन ने यह भी साफ किया कि उनकी राज्यपाल बनने की कोई इच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से संवैधानिक पद है और इसके पास कोई शक्ति नहीं है। ऐसे में राज्यपाल बन कर मैं राज्य के लिए कोई योगदान नहीं दे पाऊंगा।

उन्होंने कहा कि मेरा पहला विचार भाजपा को केरल में सत्ता में लाने का है। अगर भाजपा केरल में सरकार बनाती है, तो ऐसे तीन से चार प्रमुख क्षेत्र हैं जिन पर हम काम काम करना चाहते हैं। इनमें से एक है बड़े स्तर पर इन्फ्रास्ट्रक्चर को विकसित करना और दूसरा है कि राज्य में उद्योगों को लाना। उन्होंने कहा कि कर्ज में डूबे राज्य की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए वित्त आयोग भी गठित किया जा सकता है।

Tags: E. SreedharanIndia News in Hindikerala assembly election 2021Kerala BJPkerala chief ministershipkerala electionkerala politicsLatest India News UpdatesMetroman e sreedharanई श्रीधरनकेरल भाजपाकेरल विधानसभा चुनाव
Previous Post

SSC MTS 2020-21: 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए जल्द आ रही हैं हजारों नौकरियों

Next Post

Arjun Kapoor ने मलाइका अरोड़ा के परिवार के साथ किया डिनर

Desk

Desk

Related Posts

cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Will provide permanent solution to flood problem: CM Yogi
Main Slider

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान: सीएम योगी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Next Post
arjun kapoor

Arjun Kapoor ने मलाइका अरोड़ा के परिवार के साथ किया डिनर

यह भी पढ़ें

cm yogi

दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

11/02/2023
Netflix has brought a new feature for its users

Netflix अपने यूजर्स के लिए लेकर आया नया फीचर, जाइये क्या होंगे फायदा

02/06/2021
Dhirendra Shastri

बागेश्वर सरकार के दरबार में बेहोश होकर गिरे लोग, कार्यक्रम बीच में छोड़कर गए धीरेंद्र शास्त्री

12/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version