• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IAS बनकर देश की सेवा करना चाहती हूं: प्रियांशी सोनी

Writer D by Writer D
25/04/2023
in उत्तर प्रदेश, शिक्षा, सीतापुर
0
(Priyanshi Soni)

(Priyanshi Soni)

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीतापुर। मैं बहुत खुश हूं। पढ़ाई में निरंतर एकाग्रता से इस मुकाम को हासिल किया है। आगे चलकर मैं सिविल सर्विस में जाना चाहती हूं, इसलिए उसकी तैयारियों पर जोर दूंगी। आईएएस बनकर देश की सेवा करना मेरे लिए गौरव की बात होगी। यह कहना है माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल परीक्षा में टॉप आई प्रियांशी सोनी (Priyanshi Soni) का।

महमूदाबाद कस्बा अंतर्गत सीता इंटर कालेज की छात्रा प्रियांशी (Priyanshi Soni)  ने बताया कि परीक्षा के दौरान परिवार और स्कूल प्रबंधन का पूरा साथ मिला। शिक्षकों द्वारा बताए सुझावों के साथ तैयारी की। तैयारियों में प्रश्नों को हल करने के साथ-साथ पाठ्यक्रम को पढ़ने का मंत्र कारगार साबित हुआ। उसी का परिणाम है कि बेहतर अंक के साथ इस सफलता को पाने में वह कामयाब रही।

उल्लेखनीय है कि महमूदाबाद कस्बा स्थिति ग्राम पैतेपुर की रहने वाली प्रियांशी साधारण परिवार से आती है। उनके पिता दीपचंद सोनी की मृत्यु हो चुकी है। वह अपनी मां आशा सोनी तथा अपने बड़े भाई शोभित के साथ परिवार में रहती है। हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और कला विषयों के साथ पढ़ाई करने वाली प्रियांशी ने 600 में से 590 (98.33 फीसद) अंक प्राप्त किए है।

भाई की मोबाइल दुकान है आजीविका का साधन

प्रियांशी के बड़े भाई (24) शोभित की पैतेपुर में मोबाइल की दुकान है। पिता के मृत्यु के बाद मोबाइल की दुकान से ही अपने परिवार की आजीविका चलाते हैं। शोभित ने बताया कि हमारे परिवार के लिए यह गर्व की बात है। हमें यह सुनकर बहुत खुशी हो रही है कि हमारी बहन ने हाईस्कूल की परीक्षा में यूपी टॉप किया है।

विद्यालय प्रबंधक का कहना

महमूदाबाद कस्बा अंतर्गत सीता इंटर कॉलेज के प्रबंधक रमेश बाजपेई विरल ने बताया कि मेरे विद्यालय में इससे पूर्व बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा परिणामों में कई छात्र-छात्राओं ने जनपद स्तरीय मुकाम हासिल कर चुके हैं। टॉप 10 और 20 की सूची में भी मेरे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सफलता अर्जित की है।

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषि‍त, सीतापुर की प्रियांशी सोनी बनीं टॉपर

लेकिन यह पहला मौका है जब मेरे विद्यालय की किसी छात्रा ने यूपी में टॉप किया है। छात्रा ने विद्यालय का नाम रोशन कर दिया है। यह मेरे लिए बेहद खुशी भरे पल हैं, मैं गौरवान्वित हूं। प्रियांशी ने जनपद ही नहीं बल्कि बेटियों के मान को आगे बढ़ाकर पूरे उत्तर प्रदेश में सीतापुर का नाम रोशन किया है।

सांसद-विधायक ने दी छात्रा को बधाई

हाईस्कूल के परिणाम में टॉप आई महमूदाबाद की छात्रा प्रियांशी को सीतापुर के सांसद राजेश वर्मा, महमूदाबाद विधायक आशा मौर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मल्होत्रा, पूर्व विधायक नरेंद्र वर्मा, कुर्सी विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने बधाई दी हैं।

Tags: (Priyanshi Soni)up board reultUP Board Topper
Previous Post

फेस 2 के प्रस्ताव सभी विभाग शीघ्र भेजें : मुख्य सचिव

Next Post

यूपी बोर्ड के मेधावियों को सम्मानित करेगी योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

IPS Transfer
उत्तर प्रदेश

उप्र में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 12 जिले के पुलिस कप्तान बदले

07/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

एक लाख करोड़ के पार पहुंचा यूपी का आईटी एक्सपोर्ट!!

07/10/2026
PM Modi and Shinzo Abe
उत्तर प्रदेश

PM मोदी और शिंजो आबे ने भारत-जापान मैत्री को दी नई ऊंचाइयां: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

07/10/2026
Next Post
Yogi

यूपी बोर्ड के मेधावियों को सम्मानित करेगी योगी सरकार

यह भी पढ़ें

भारत की पाकिस्तान पर एक और स्ट्राइक India's another strike on Pakistan

भारत की पाकिस्तान पर एक और स्ट्राइक, पीओके में ध्वस्त किए आतंकी ठिकाने

19/11/2020

पाकिस्तानी के परमाणु बम के जनक डॉ. अब्दुल कादिर खान का निधन

10/10/2021

बिकरू कांड: SIT ने की तीन पीसीएस अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफ़ारिश

19/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version