• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

I2U2: UAE ने भारत के लिए खोला खजाना, फूड पार्क में करेगा इतने अरब डॉलर का निवेश

Writer D by Writer D
14/07/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
I2U2

I2U2

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) देश में दो अरब डॉलर (करीब 15000 करोड़ रुपये) का निवेश करेगा। इस रकम से दक्षिण एशिया और मध्य पूर्व में खाद्य असुरक्षा से निपटने के लिए भारत में फूड पार्क की एक श्रृंखला विकसित की जाएगी।

I2U2 में भारत के लिए बड़े निवेश का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को चार देशों के समूह I2U2 के पहले शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। यह सम्मेलन वर्चुअल तरीके से आयोजित किया जा रहा है। इसमें पीएम मोदी के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, इजरायल के प्रधानमंत्री येर लापिड और यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान मौजूद रहे। इसमें भारत के लिए बड़े निवेश का ऐलान किया गया। इन चार देशों ने मिलकर एक समूह बनाया है, जिसका नाम I2U2 दिया है। इसमें दो बार I का मतलब इंडिया और इजरायल, जबकि दो बार U का मतबल UAE को US है।

फूड पार्क की सीरीज होगी स्थापित

संयुक्त अरब अमीरात भारत में इंटीग्रेटेड फूड पार्क (Food Park) की सीरीज डेवलप करने के लिए दो अरब डॉलर निवेश करेगा। I2U2 की संयुक्त बैठक में यह बयान दिया गया है। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने इस महीने चेतावनी दी थी कि यूक्रेन में युद्ध और जलवायु परिवर्तन से भुखमरी और पलायन अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच सकता है।

आर्थिक प्रगति में एक दूसरे का महत्वपूर्ण योगदान करेंगे: प्रधानमंत्री मोदी

शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि हमने कई क्षेत्रों में संयुक्त परियोजनाओं की पहचान की है और उन पर आगे बढ़ने के लिए एक रोडमैप तैयार किया है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि हम वैश्विक स्तर पर ऊर्जा और खाद्ध सुरक्षा समेत आर्थिक प्रगति में एक दूसरे का महत्वपूर्ण योगदान करेंगे। ये फैसला देश के किसानों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।

विरासत को नुकसान पहुंचाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई: सीएम योगी

बिजनेस टुडे पर छपी रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चारों देश भारत में अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं को भी आगे बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। इसके अलावा किसानों और खुदरा विक्रेताओं को नवीनतम जलवायु प्रौद्योगिकी का उपयोग करके कचरे को कम करने, पानी के संरक्षण और फसल की पैदावार को बढ़ाने के लिए एक साथ लाने पर विचार किया जा रहा है।

Tags: delhi newsfood park seriesI2U2international NewsNational newspm modi
Previous Post

आय बढ़ाने और ईमानदारी के साथ कार्य करने का सुख व्यक्ति के लिये अनुपम: सीएम योगी

Next Post

पति का वहशीपन! पत्नी को मारकर 6 बच्चों के सामने कड़ाही में उबाला शव

Writer D

Writer D

Related Posts

Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Cumin
Main Slider

कहीं आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

01/07/2026
White Hair
Main Slider

सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

01/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय बोले- ‘एक पेड़ माँ के नाम’ मातृशक्ति और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक

30/06/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

रामगढ़ छत्तीसगढ़ की संस्कृति और आस्था का जीवंत प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव

30/06/2026
Next Post
Dead Bodies

पति का वहशीपन! पत्नी को मारकर 6 बच्चों के सामने कड़ाही में उबाला शव

यह भी पढ़ें

Team India players

टीम इंडिया खिलाड़ियों ने की कैटरिंग से स्पेशल डिमांड, सचिन भी हैं निहारी के शौकीन

24/02/2022
Vishwanath Dham

स्वर्णिम हुआ बाबा का दरबार, 60 किलो से सोने से जगमगाया काशी विश्वनाथ धाम

10/06/2022
Shani Dev

शनि जयंती के दिन करें इन चीजों का दान, जीवन की हर बाधा होगी दूर

05/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version