• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में निवेश आयेगा तो युवाओं को रोजगार भी मिलेगा : अमित शाह

Writer D by Writer D
28/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, चुनाव 2022, राजनीति
0
amit shah

amit shah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुशीनगर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने माफियाओं और अपराधियों का सफाया कर प्रदेश में निवेश (Investment) का रास्ता साफ किया है। अब यूपी में निवेश आयेगा तो हजारों युवाओं को रोजगार भी मिलेगा और जनता भी अमन चैन से भयमुक्त होकर रहेगी।

कुशीनगर विधानसभा के प्रत्याशी पीएन पाठक के समर्थन में बुद्ध इंटर कालेज में आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि किसी भी राज्य में विकास व रोजगार की पहली शर्त कानून व्यवस्था है। यूपी में कानून का साम्राज्य स्थापित करने योगी सरकार ने बेहतरीन काम किया है। अब उत्तर प्रदेश में बम विस्फोट नही होते जबकि बसपा व सपा की सरकार में वाराणसी के संकटमोचन मन्दिर में विस्फोट होते थे और विस्फोट करने वाले आतंकवादियों को छोड़ने का कार्य किया जाता था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को आतंकवाद से मुक्त किया। उरी व पुलवामा जैसे हमलों का जवाब पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक कर दिया गया। भारत की सीमा व सेना की तरफ आतंकवादियों व दुश्मन देश की आंख उठाकर देखने की हिम्मत नही होती। विकास की राह में भी हमने उल्लेखनीय कार्य किये हैं।

यूपी का चुनाव सुर और असुर के बीच का है : अमित शाह

आंकड़े रखते उन्होंने आम जनता को गैस सिलेंडर, शौचालय, आवास, बिजली, किसान सम्मान राशि, खाद्यान्न, तेल, दलहन का वितरण, कोविड टीकाकरण आदि की चर्चा की। उन्होने कहा कि ऐसा तो आज तक किसी भी सरकार ने नही किया। श्री शाह ने कहा कि उप्र का चुनाव कोई आम चुनाव नही है। यह देश व प्रदेश की सुरक्षा, विकास, सुशासन, माफिया से मुक्ति, यूपी को रोजगार के मामले में नम्बर एक बनाने का चुनाव है। इस बार हमारी सरकार बनेगी तो हम किसानों को बिजली फ्री, गरीब कन्याओं को स्कूटी फ्री, उच्च शिक्षा के लिए टेबलेट व मोबाइल फ्री देंगे।

अखिलेश बाबू आज मै हिसाब देने भी आया हूं, आपका हिसाब लेने भी आया हूं : अमित शाह

इसके पूर्व सभा स्थल पर पहुंचने पर जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द्र मिश्र, पूर्व सांसद राजेश पांडेय, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने अमित शाह का स्वागत किया। इस अवसर पर भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व आम जन उपस्थित रहे।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

दीपिका को मिली थी ब्रेस्ट सर्जरी कराने की सलाह

Next Post

‘वलिमै’ और ‘भीमला नायक’ ने ‘गंगुबाई’ को पछाड़ा

Writer D

Writer D

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Next Post
बॉक्स ऑफिस फाइट

'वलिमै' और 'भीमला नायक' ने 'गंगुबाई' को पछाड़ा

यह भी पढ़ें

Murder

दिनदहाडे़ दो किसानों की गोली मारकर हत्या

01/02/2022
Saurav Ghoshal

CWG: स्क्वॉश में सौरव घोषाल ने रचा इतिहास, भारत की झोली में आया एक और ब्रॉन्ज़ मेडल

03/08/2022
Be wary of beating children, they may affect health

बच्चों की पिटाई करनें वाले हो जाए सावधान, उनकी सेहत पर पड़ सकता है असर

15/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version