• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हमारे CM लैपटॉप और मोबाइल चलाना नहीं जानते तो युवाओं की बात कैसे समझेंगे : अखिलेश

Writer D by Writer D
31/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, हरदोई
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर युवा सोच को न समझ पाने का तंज कसते हुये रविवार को कहा कि जो आज के युग में लैपटॉप और मोबाइल फोन भी चलाना न जाने वे युवाओं के हित की बात कैसे समझेंगे।

अखिलेश ने यहां समाजवादी विजय रथ के दूसरे चरण की यात्रा का आगाज करते हुये कहा युवा ही इस देश का भविष्य हैं और युवाओं के मन की बात युवा सोच वाले लोग ही समझ सकते हैं। उन्होंने कटाक्ष किया, ‘अभी तक तो हम यह जानते थे कि हमारे मुख्यमंत्री लैपटॉप चलाना नहीं जानते, लेकिन अभी एक अधिकारी ने बताया कि वह मोबाइल भी चलाना नहीं जानते हैं। जरा, सोचो जो आज के जमाने में मोबाइल और लैपटॉप नहीं चला पाए वह नौजवानों की बात क्या समझेंगे?’

अखिलेश ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर समाज में जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव फैलाने का आरोप लगाते हुये कहा कि दुनिया में भारत की पहचान अनेकों धर्म और जाति के लोगों का एक साथ मिलकर रहने की रही है। उन्होंने कहा कि कोई विचारधारा अगर ऐसी हो जो हमें लड़ाने का काम करें, हम उसे नहीं मानेंगे। हम सिर्फ समाजवादी विचारधारा का रास्ता दिखाने वाले अपने देश के संविधान को मानते हैं।

गोरखपुर में दहाड़ी प्रियंका, बोलीं- मैं मिट जाऊंगी लेकिन भाजपा से नहीं मिलूंगी

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के सिर्फ दो सबसे प्रिय काम हैं। पहला विभिन्न स्थानों के नाम बदलना और दूसरा शौचालय बनवाना। उन्होंने कहा कि जो समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सपा सरकार में बना रहा था, मुख्यमंत्री ने इसका नाम बदल दिया। इसी तरह सपा सरकार में न्यूयॉर्क पुलिस की तर्ज पर उत्तर प्रदेश पुलिस की हेल्पलाइन सेवा ‘यूपी 100’ शुरु की। यह ऐसी सेवा थी कि अगर गांव से भी कोई फोन करे तो पुलिस उसकी मदद करने पहुंचती थी। मगर मुख्यमंत्री योगी ने इसका भी नाम बदल कर ‘डायल 112’ कर दिया।

उन्होंने योगी सरकार पर शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सहित अन्य सभी क्षेत्रों में कोई काम नहीं करने का आरोप लगाते हुये कहा कि मंहगाई की अतिरिक्त मार ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पेट्रोल डीजल महंगा करके निजी कंपनियों का मुनाफा करवाया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘जब जब समाजवादी विजय रथ चला है तब तब सपा की सरकार बनी है और अब तो पेट्रोल डीजल महंगा करके सरकार भी इशारा कर रही है कि आप साइकिल चलाइये।

Tags: akhilesh yadavHardoi newsup newsUP Political News
Previous Post

बाप मंत्री, एक बेटा सांसद तो दूसरा बेटा एमएलसी बनना चाहते थे : योगी

Next Post

राम के अस्तित्व को नकारने वाले भी प्रभु से कल्याण की आस लगा रहे : डॉ. शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami celebrated his birthday among divang children
Main Slider

दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन

16/09/2026
Main Slider

माफिया और मच्छर की तरह समाप्त हो गया इंसेफेलाइटिस : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, यूपी में 15,012 पदों पर भर्ती शुरू

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘मौत से डरकर जिया नहीं जा सकता’, चंद्रशेखर आजाद ने हत्या की साजिश का लगाया आरोप

16/09/2026
Pawan Yadav
उत्तर प्रदेश

सपा नेता की हत्या में पुरानी रंजिश का एंगल, हिस्ट्रीशीटर लल्ला समेत तीन हिरासत में

16/09/2026
Next Post

राम के अस्तित्व को नकारने वाले भी प्रभु से कल्याण की आस लगा रहे : डॉ. शर्मा

यह भी पढ़ें

Manika-Batra

खत्म हुआ मनिका का ओलंपिक का सफर, ऑस्ट्रेलिया की सोफिया से मिली शिकस्त

26/07/2021
December Shortest Day

आने वाला है साल का सबसे छोटा दिन

20/12/2025
Christmas Decoration

क्रिसमस पर ऐसे सजाएं अपना घर, डेकोरेशन के मुरीद हो जाएंगे गेस्ट

09/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version