• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामपुर में आज़म नहीं तो साइकिल नहीं: तौकीर रजा

Writer D by Writer D
04/04/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, रामपुर
0
Maulana Tauqeer Raza

Maulana Tauqeer Raza

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। बरेली की जिला अदालत से भगोड़ा घोषित इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा  (Tauqeer Raza)  ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुस्लिम विरोधी बताते हुये कहा कि रामपुर में मोहम्मद आजम खां के बगैर सपा का टिकना नामुमकिन है।

मौलाना (Tauqeer Raza) ने वीडियो के जरिये बयान में कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का मुस्लिम विरोधी चेहरा सामने आया है। सपा के प्रत्याशी घोषित करने में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) हैंडलिंग कर रहा है। तौकीर रज़ा ने रामपुर से लोकसभा के प्रत्याशी महमूद प्राचा को जिताने अपील की है और कहा कि अगर उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह खुद रामपुर आकर महमूद प्राचा का प्रचार करेंगे।

तौकीर रज़ा (Tauqeer Raza) को बरेली की जिला अदालत ने एक मामले के चलते फरार घोषित किया था। बरेली की मशहूर दरगाह आला हजरत से ताल्लुक रखने वाले तौकीर रजा पर साल 2010 में हुए बरेली के दंगे का मास्टरमाइंड होने का आरोप है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें राहत दी थी। इस बीच वह इलाज के लिए दिल्ली के एक हॉस्पिटल में भर्ती रहे।

उन्होंने (Tauqeer Raza) कहा है कि भाजपा के दस साल में जुल्म और ज्यादती देखी। अखिलेश यादव का मुस्लिम विरोधी चेहरा पूरी तरह सामने आ चुका है। आरएसएस पूरी तरह से सपा के प्रत्याशी घोषित करने में हैंडलिंग कर रही है। महमूद प्राचा को उन्होंने उम्मीदवार बनाया है। अपनी बीमारी की वजह से वह उनके नामांकन में नहीं पहुंच सके। संघर्षशील, जुझारू, हक की लड़ाई लड़ने वाले महमूद प्राचा की आवाज़ संसद तक जानी चाहिए। जल्द वह रामपुर पहुंचकर उनके लिए प्रचार, सभाएं करेंगे।

मौलाना (Tauqeer Raza) ने कहा “ जब तक रामपुर में आज़म खान नहीं हैं, तब तक साइकिल नहीं चलने दी जाएगी। मेरे पीछे पुलिस और प्रशासन लगा हुआ है, अगर गिरफ्तारी नहीं हुई और सेहत ने इजाजत दी तो रामपुर महमूद प्राचा के समर्थन में आयेंगे। उन्हें यकीन है कि रामपुर के लोग उनकी इज्जत रखेंगे और महमूद प्राचा को भारी वोटों से जिताने का काम करेंगे। वह अगर कम वोटों से जीते तो बेईमान लोग जबरदस्ती करके हरा देंगे। बसपा प्रत्याशी जीशान खान भी अगर मिल्लत के बारे में सोचेंगे तो वह भी अपना वोट महमूद प्राचा को ही देंगे।”

Tags: lok sabha elections 2024Rampur NewsTauqeer Razaup news
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी बोले- मैं भी पन्ना प्रमुख

Next Post

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
Rajnath-Gadkari inaugurated the Lucknow-Kanpur Expressway
उत्तर प्रदेश

राजनाथ-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं पर सरकार संवेदनशील, मंत्री एके शर्मा ने दिए तत्काल निस्तारण के निर्देश

13/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

यूपी के लिए ₹3,210.76 करोड़ का बजट मंजूर, विकास कार्यों और मजदूरी को मिलेगी रफ्तार

13/07/2026
Next Post
Road Accident

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

यह भी पढ़ें

Swachch Maha Kumbh

स्वच्छ महाकुंभ: अमृत स्नान के बाद सफाई अभियान शुरू

15/01/2025

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीए में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग आज से

17/11/2020
Saree

साड़ी के पल्लू को इन अनोखे तरीकों से करें स्टाइल, पाएँ स्टाइलिश लुक

08/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version