• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ज्यादा हल्दी ने बिगाड़ दिया है डिश का टेस्ट, तो ऐसे करें स्वाद को बैलेंस

Writer D by Writer D
13/02/2025
in Categorized
0
turmeric

turmeric

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

किचन में खाना बनाने वालों के साथ अक्सर कुछ ना कुछ ऐसी सिचुएशन आती ही रहती है, जब किसी चीज के कम या ज्यादा पड़ जाने की वजह से पूरी की पूरी मेहनत का जायका फीका हो जाता है। आप खाना बनाने में एक्सपर्ट भी हैं तब भी कभी-कभार किसी मसाले के कम या ज्यादा पड़ जाने की वजह से घंटों की मेहनत चुटकियों में खराब हो जाती है। कभी नमक, कभी तेल या कभी कोई और मसाला। इन्हीं में से एक है हल्दी। खाने में जरा सी तेज हल्दी (Turmeric) पड़ जाए तो इसकी खुशबू, स्वाद और रंगत से खाना खराब हो जाता है। हालांकि कुछ टिप्स का सहारा ले कर आप हल्दी के फ्लेवर को बड़ी ही आसानी से बैलेंस कर सकती हैं। तो चलिए आज इसी से जुड़ी कुछ बड़े काम की किचन टिप्स के बारे में जानते हैं।

नींबू और टमाटर से बढ़ाएं टेस्ट

अगर कभी गलती से खाने में हल्दी (Turmeric) ज्यादा पड़ जाए और उसका टेस्ट पूरी तरह से खराब हो जाए, तो आप टमाटर या नींबू का इस्तेमाल कर के खाने के टेस्ट को बदल सकती हैं। इसके लिए आपको नींबू का रस खाने में डाल देना है या फिर आप टमाटर की प्यूरी डालकर फिर से पका सकती हैं। आप चाहें तो इसकी जगह पर सिरके का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। नींबू या टमाटर के रस का खट्टापन, खाने के कड़वे या कसैले स्वाद को कम कर देगा जिससे इसका टेस्ट काफी हद तक बैलेंस हो जाएगा।

ग्रेवी में आलू डालकर फिर से पकाएं

सब्जी में नमक, मसाला या हल्दी (Turmeric) ज्यादा होने पर इसके स्वाद को बैलेंस करने के लिए आलू का इस्तेमाल किया जा सकता है। आलू एक्स्ट्रा फ्लेवर को अपने अंदर अब्जॉर्ब कर लेता है, जिससे खाने का टेस्ट बदल जाता है। अगर खाने में कोई भी और मसाला या हल्दी ज्यादा हो जाए, तो आप इसकी ग्रेवी में कच्चा या उबला हुआ आलू डालकर इसे फिर से पका दें। इससे काफी हद तक टेस्ट बैलेंस हो जाएगा।

दही या क्रीम का करें इस्तेमाल

दही और क्रीम जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स की मदद से हल्दी (Turmeric) के तीखे या कसैले स्वाद को काफी हद तक कम किया जा सकता है। दरअसल डेयरी प्रोडक्ट्स में भरपूर मात्रा में फैट पाया जाता है, जो कड़वे टेस्ट को बैलेंस करने का काम करता है। खाने में अगर हल्दी ज्यादा हो जाए तो उसमें दही अथवा क्रीम डालकर पका दें। इससे हल्दी का कसैलापन तो दूर होगा ही, साथ ही ग्रेवी की थिकनेस बढ़ेगी और उसका टेस्ट भी एनहांस हो जाएगा।

सीजनिंग या हर्ब्स का करें इस्तेमाल

खाने में हल्दी (Turmeric) ज्यादा हो जाने पर अगर उसका स्वाद बिगड़ जाए, तो सीजनिंग या हर्ब्स की मदद से इसे अलग टेस्ट दे कर, हल्दी के तीखेपन को कम किया जा सकता है। आप चाहे तो दालचीनी, जीरा, इलायची और धनिया डालकर भी खाने के फ्लेवर को चेंज कर सकती हैं। इससे खाने का टेस्ट भी बदल जाएगा और साथ ही हल्दी का तीखापन भी दब जाएगा।

Tags: cooking hackscooking tipskitchen hackskitchen tips
Previous Post

रस्सी जैसे बाल बनेंगे घने, ट्राई करें ये टिप्स

Next Post

इस मेकअप टिप्स से छोटी आंखें दिखेंगी खूबसूरत

Writer D

Writer D

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
Eye Makeup

इस मेकअप टिप्स से छोटी आंखें दिखेंगी खूबसूरत

यह भी पढ़ें

borewell

300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की मासूम, 32 घंटों से रेस्क्यू जारी

07/06/2023
ओवैसी Owaisi

 दलों के झूठ बोलने की वजह से ही भाजपा बिहार की सत्ता में है : ओवैसी

01/11/2020
election

गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग, इस तारीख को आएगा रिजल्ट

03/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version