• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अगर आप भी कर रहे सिर्फ सुकन्या समृद्धि में निवेश, तो जान लें इसके फायदे और नुकसान

Writer D by Writer D
06/01/2021
in Categorized
0
Sukanya Samriddhi Yojana

सुकन्या समृद्धि योजना

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहुत सारे माता-पिता अपनी छोटी बच्ची के नाम सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करते हैं। इस पर मिलने वाला 7.6 फीसदी का सालाना ब्याज और 1.5 लाख रुपये तक का निवेश पर कर छूट इसे आकर्षक बनाता है। हालांकि, वित्तीय योजनाकारों का कहना है कि सिर्फ सुकन्या समृद्धि में निवेश के भरोसे रहना ठीक नहीं है। लंबी अवधि के लिए इक्विटी एक बेहतर निवेश माध्यम है।

फिन्विन फाइनेंशियल प्लानर्स के मैनेजिंग पार्टनर, मेल्विन जोसेफ ने बताया कि वैसे निवेशक जो बहुत जोखिम नहीं लेना चाहते हैं वह सुकन्या समृद्धि के साथ इक्विटी को भी अपने निवेश में शामिल करें। जब किसी के घर बच्ची हो तो वह उसके नाम एक सुकन्या समृद्धि के साथ इक्विटी में निवेश शुरू करें। हालांकि, रणनीति यह हो कि शुरुआत में वह सुकन्या समृद्धि में कम और इक्विटी में अधिक निवेश करे। जब वह अपने लक्ष्य के करीब पहुंच जाए तो वह इक्विटी में निवेश घटा दे और सुकन्या समृद्धि में बढ़ा दे।

अर्थ : RBI ने बजाज फाइनेंस पर लगाया 2.5 करोड़ रुपए का जुर्माना

विशेषज्ञों के अनुसार, सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर लबी अवधि तक पैसा ब्लॉक रहता है। इस योजना में बेटी की उम्र 21 साल होने पर निवेश मैच्योर होता है। वहीं, 18 साल की उम्र पूरी होने पर 50 फीसदी राशि पढ़ाई के नाम निकाला जा सकता है। यानी पैसा काफी समय के लिए ब्लॉक हो जाता है। वहीं, इक्विटी में यह समस्या नहीं है। जब जरूरत हो तो निवेशक अपनी रकम को निकाल सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, सुकन्या समृद्धि योजना की शर्तो का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसकी जानकारी नहीं होने पर परेशानी बढ़ सकती है। इस योजना में खाताधारक की शादी खाता खोलने के 21 साल पूरे होने से पहले हो जाती है तो खाते में रकम जमा नहीं कराई जा सकती। अगर खाता 21 साल पूरा होने से पहले बंद कराया जा रहा है तो खाताधारक को यह एफिडेविट देना पड़ेगा कि खाता बंद करने के समय उसकी उम्र 18 साल से कम नहीं है। किसी अनियमित सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट में जहां कम से कम रकम जमा नहीं हुई है, उसे 50 रुपये सालाना की पेनाल्टी देकर नियमित कराया जा सकता है।

12वीं पास के निकली इंडियन कोस्ट गार्ड में 358 पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

आखिर क्यों यह निवेशकों के बीच लोकप्रिय

सुकन्या समृद्धि योजना में अभी 7.6 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है जो बैंक एफडी के मुकाबले काफी अधिक है।

इस स्कीम को बैंक या पोस्ट ऑफिस में कहीं भी खोला जा सकता है।

इसमें 250 रुपये में खाता खोला जा सकता है। यह खाता किसी बच्ची के जन्म लेने के बाद 10 साल की उम्र से पहले ही खोला जा सकता है।

लड़की के 21 साल का होने या लड़की की शादी होने के बाद पूरा पैसा ब्याज सहित ले सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना खाते से 18 साल की उम्र के बाद बच्चे की उच्च शिक्षा के लिए खर्च के मामले में 50 फीसदी तक रकम निकाली जा सकती है।

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 1.5 लाख रुपये जमा पर कर छूट मिलती है।

Tags: Business Newssukanya smridhi yojnasukanya smridhi yojna 2021
Previous Post

अर्थ : RBI ने बजाज फाइनेंस पर लगाया 2.5 करोड़ रुपए का जुर्माना

Next Post

सिडनी टेस्ट : भारतीय टीम की प्लेइंग XI का एलान, यह गेंदबाज करेगा डेब्यू

Writer D

Writer D

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
भारतीय टीम की प्लेइंग XI का एलान Indian team's playing XI announced

सिडनी टेस्ट : भारतीय टीम की प्लेइंग XI का एलान, यह गेंदबाज करेगा डेब्यू

यह भी पढ़ें

Follow these tips to increase data speed

सोशल मीडिया भी समझता है सामाजिक दायित्व

24/01/2022
CM Yogi

किसी भी निर्धन या जरूरतमंद की शिक्षा को बाधित नहीं होने देगी सरकारः मुख्यमंत्री

08/06/2026
Vijay Laxmi Gautam

ग्राम्य विकास राज्यमंत्री के काफिले पर किया हमला, कार का टूटा शीशा

15/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version