Main Sliderफैशन/शैली

थकान महसूस करते है तो आयरन से भरपूर फूड को करें अपनी डाइट में शामिल

कहीं आपको थकान ज्यादा तो नहीं रहती?  सिर दर्द और चक्कर बार-बार तो नहीं आतें?  हर वक्त कमजोरी महसूस होती हैं, तो समझाइए आपकी बॉडी में आयरन की कमी हैं।

आयरन एक तरह का खनीज होता है जो शरीर को मजबूती देता है। आयरन की कमी से विभिन्न रोगों के बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए आयरन बेहद जरूरी है। आयरन की कमी सही भोजन नहीं करने की वजह से होती है।

महिलाओं में आयरन की कमी ज्यादा होती है, क्योंकि वो अपने खान-पान का ख्याल नहीं रखती। महिलाओं में पीरियड्स के दौरान या गर्भावस्था के दौरान आयरन की कमी हो जाती है। आयरन आपके शरीर को मजबूत बनाता है। आयरन से ही शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। हमें आयरन की कमी से बचना है तो कुछ चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना होगा। तो आइए जानते हैं आप कौन कौन से फूड अपनी डाइट में शामिल कर के इस परेशानी से महफूज रह सकते हैं।

आप चुकन्‍दर को अपनी डाइट में शामिल करें। चुकन्दर से हीमोग्लोबिन बढ़ता है, इसकी पत्तियों में भी काफी अधिक मात्रा में आयरन होता है, ऐसे में चुकन्‍दर खाने से एनीमिया से काफी हद तक छुटकारा मिलता है।

पालक के अंदर काफी अधिक मात्रा में आयरन पाया होता है। आयरन आपका हीमोग्लोबिन बढ़ाता है। पालक में कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, फास्फोरस, खनिज लवण और प्रोटीन होता है जो शरीर के लिए बेहद जरुरी है।

Related Articles

Back to top button