• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रेलवे कालोनी में अवैध और कच्ची शराब की बरमादगी, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Writer D by Writer D
02/06/2021
in उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। शहर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही हैं। इसी क्रम में सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में पुलिस ने एक मकान से अवैध और कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा ठाकुरद्वारा में भी पुलिस ने एक आरोपी को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया है।

पुलिस ने मुठभेड़ कर अपहृत डॉक्टर को छुड़ाया, फिरौती के लाखों रुपए बरामद

जनपद में अवैध व कच्ची खराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को पुलिस ने रेलवे हरथला कालोनी स्थित एक मकान में दबिश दी। यहां से पुलिस ने हितेश कुमार नाम के युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर देशी शराब के 16 पव्वे, देशी शराब की छह बोतल और हरियाणा मार्का की पांच बोतलें बरामद की हैं। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सहंसरवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। ठाकुरद्वारा पुलिस ने बीस लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी बलवंत को गिरफ्तार किया है। आरोपी कच्ची शराब की तस्करी कर रहा था। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जनपद के जसपुर थानाक्षेत्र के भोगपुर ढाम का निवासी है। ठाकुरद्वारा में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

खुलते ही शेयर बाजार हुआ धड़ाम, सेंसेक्स में 379 अंकों की गिरावट

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में आने वाला फकीरपुरा क्षेत्र अवैध और कच्ची शराब के लिए बदनाम है। अफसर सख्ती करते हैं तो चौकी और थाना स्तर की पुलिस छापे मारती है और चंद लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर देती है। इनमें भी अधिकांश वो ही लोग पकड़ लिए जाते हैं जो खरीदने आते हैं। जबकि बेचने वालों तक पुलिस नहीं पहुंच पाती है। फकीरपुरा पुलिस चौकी के प्रभारी रहे अभिषेक गुप्ता के वक्त में भी कई बार शराब बिक्री की शिकायतें एएसपी से लेकर एसएसपी तक पहुंची थीं। एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को कई बार हिदायत दी कि अवैध और कच्ची शराब की बिक्री पर रोक लगाएं, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। बावजूद इसके चौकी इंचार्ज बिक्री पर अंकुश नहीं लगा पाए। इसके अलावा भी चौकी इंचार्ज के खिलाफ अन्य शिकायतें एसएसपी तक पहुंची थीं। एसएसपी ने एएसपी से मामले की जांच कराई। जांच में पाया गया कि चौकी इंचार्ज अवैध और कच्ची शराब की बिक्री नहीं रुकवा पा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद दरोगा का तबादला गैर जनपद किया गया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि दरोगा का तबादला दूसरे जनपद में किया गया है।

देश में 2.31 लाख मरीज हुए कोरोना मुक्त, रिकवरी रेट हुआ 92.48 प्रतिशत

एडीएम सिटी और एसपी सिटी ने चेक की शराब की दुकानें

मुरादाबाद। अलीगढ़ में जहरीली शराब से हुईं मौतों के बाद से जनपद में शराब की दुकान और गोदामों को चेक किया जा रहा है। मंगलवार को भी एडीएम सिटी और एसपी सिटी ने शहर में शराब की दुकानों को चेक किया। इस दौरान अफसरों द्वारा ये भी चेक किया गया कि दुकान में रिकार्ड और स्टॉक में अंदर तो नहीं है। कंपनी के अलावा अवैध शराब की बिक्री तो नहीं की जा रही है। सेल्समैनों से सोशल डिस्पेंस का पालन कराते हुए शराब बिक्री करने के निर्देश दिए। बिना मॉस्क के किसी भी व्यक्ति को शराब न बेचने की बात भी कही है। सिविल लाइंस, कोतवाली, मझोला क्षेत्र में शराब की दुकानों को चेक किया गया है।

अवैध शराब की तस्करी के आरोपी प्रधान समेत सात के खिलाफ गैंगस्टर में कार्रवाई

मुरादाबाद। भगतपुर थानाक्षेत्र के निवाड़ खास के प्रधान संजय सिंह समेत सात आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर में कार्रवाई की गई है। प्रधान और उसके साथी बंटी सैनी को पिछले ही सप्ताह एफटीएफ ने गिरफ्तार किया था। दोनों के खिलाफ बीस-बीस हजार रुपये का इनाम घोषित था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मंगलवार को पुलिस ने अवैध शराब तैयार करने और बिक्री करने वाले आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

चुनावी रंजिश के चलते दो भाइयों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि आरोपी बंटी सैनी निवासी बल्देवपुरी बसंत विहार थाना कटघर, अनिल सैनी निवासी मुल्तानी धर्मशाला के पास अंबेडकर नगर थाना कटघर, मनवीर सिंह निवासी महमूदपुर थाना हसनपुर जनपद अमरोहा, प्रेम सिंह निवासी तलाबपुर शेरपुर पट्टी थाना ठाकुरद्वारा, संजय सिंह निवासी निवाड खास थाना भगतपुर, रमेश सैनी निवासी अगवानपुर स्टेशन के पास थाना सिविल लाइंस और अमर सिंह निवासी अगवानपुर स्टेशन के पास थाना सिविल लाइंस के खिलाफ गैंगस्टर में कार्रवाई की गई है। ये आरोपी आठ फरवरी को सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर में बीस हजार लीटर अल्कोहल के साथ गिरफ्तार किए गए थे। जेल से छूटने के बाद आरोपी संजय सिंह ने ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा था और वह जीत भी गया था। आरोपी संजय सिंह ने शपथ भी ले ली थी। इसके बाद ही एफटीएफ ने आरोपी संजय सिंह को गिरफ्तार किया था।

Tags: Moradabad newsMoradabad News in HindiMoradabad News Todayमुरादाबाद न्यूज़मुरादाबाद समाचार
Previous Post

सपा के पूर्व विधायक की बहू पर जानलेवा हमला, युवती बोली- तुम्हारा पति सिर्फ मेरा है..

Next Post

पटाखा व्यापारी के घर विस्फोट मेँ सात लोगों की मौत, CM योगी ने जताया शोक

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जनहित में हो’, CM योगी ने साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक पर दिया जोर

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
house collapsed due to explosion

पटाखा व्यापारी के घर विस्फोट मेँ सात लोगों की मौत, CM योगी ने जताया शोक

यह भी पढ़ें

remarriage

दो जोड़ों ने 7 साल बाद दोबारा रचाई शादी, पुलिसकर्मियों ने किया कन्यादान

11/06/2022
Pigmentation

पिंग्मेंटेशन और डार्क स्पॉट से हैं परेशान, तो फौरन ट्राई करें ये फेस पैक

21/12/2025
s‍watantra Dev Singh

देश हित को दांव पर लगाने वाली विपक्षी पार्टियों का चेहरा बेनकाब करें : स्‍वतंत्र देव सिंह

21/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version