• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 18वीं बार पकड़ी गई अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री

Writer D by Writer D
02/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, हमीरपुर
0
Illegal arms factory

Illegal arms factory

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही सरगर्मी के बीच पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। बिवांर थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने घटना का अनावरण किया।

पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि पकड़े गए लोगों में ग्राम लरौंद थाना बिवांर निवासी देवीदीन (46) तथा उसी गांव निवासी मुकेश सिंह (32) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि देवीदीन वर्मा पूर्व मे महोबा जिले से जेल जा चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि लरौंद गांव में 1996 से लेकर अभी तक 18वीं बार अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री पकड़ी गई है।

उन्होंने कहा कि सूचना तंत्र को शक्रिय किया गया है जिससे इस कारोबार में लगे लोगों पर कार्रवाई की जा सके। आरोपितों से 19 निर्मित तमंचे, एक निर्मित रिवाल्वर एवं दो अर्द्ध निर्मित असलहा, दो खोखा कारतूस, एक इलेक्ट्रॉनिक लाइट सहित भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।

एसपी कमलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि बिवांर थाना पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में अवैध शस्त्र बनाने का धंधा संचालित है। क्षेत्राधिकारी मौदहा की देखरेख में इस इनपुट पर कोतवाल दुर्ग विजय सिंह इसकी पड़ताल में लगे थे। बिवांर थाना पुलिस ने लरौंद गांव में आबादी से दूर खेतों के पास से देवीदीन वर्मा एवं मुकेश सिंह को अवैध शस्त्र बनाते हुए गिरफ्तार किया।

एसपी ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ में कुछ और लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिन पर जांच की जा रही है। यह लोग यहां से अवैध असलहा बनाकर हमीरपुर सहित अन्य जिलों में भी डिमांड पर उपलब्ध कराते थे। एसपी के दीक्षित ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

दो से ढाई हजार रुपये में बेचते थे अवैध असलहा

आरोपित अवैध असलहा तैयार कर दो से ढाई हजार रुपये में बेचते थे। आगामी विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए भी इन अवैध असलाहों का प्रयोग करने की पूर्ण संभावना जताई जा रही है। आरोपितों को कारतूस कहां से उपलब्ध होते थे इस विषय पर भी पुलिस जांच कर रही है।

Tags: crime newsHamirpur newsup news
Previous Post

अवैध खनन और ओवरलोडिंग को लेकर बरती गई सख्ती, पांच डंपर सीज

Next Post

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
accident

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

पब्लिक प्लेटफार्म पर हर भारतीय को अपनी राय देने का अधिकार : रविशंकर

19/08/2020
Vat Savitri Vrat

वट सावित्री व्रत में न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें खास ध्यान

28/05/2022
Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर सूर्य देव करेंगे इस राशि में गोचर, इन जातकों की खुल जाएगी किस्मत

08/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version